मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(राष्ट्रीय स्टेडियम से अनुप्रेषित)

मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, भारत की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर स्थित एक खेल स्टेडियम है। यह मुख्यतः एक मैदानी हॉकी स्टेडियम है, तथा इसकी क्षमता २५०००[1] दर्शकों की है। इस मैदान पर हॉकी विश्वकप (पुरुष) 2010 का आयोजन किया गया था।[2]

नामकरण[संपादित करें]

इसका नाम प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाडी़ मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है।

इतिहास[संपादित करें]

ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम १९३३ में बनाया गया एवं इसका नाम इरविन एम्फीथियेटर रखा गया। इसके वास्तुकार एंथोनी एस डेमिलो थे। 1951 एशियाई खेल़ो़ं के समय इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय स्टेडियम रख दिया गया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जून 2017.
  2. "India to host 2010 men's hockey World Cup" [भारत को 2010 पुरुष हाकी विश्व कप की मेजबानी]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 22 मार्च 2007. मूल से 30 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवम्बर 2013.
  3. "Imperial Impressions". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 20 जुलाई 2011. मूल से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवम्बर 2013.