"सदस्य वार्ता:आशीष भटनागर": अवतरणों में अंतर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
→‎सदस्य अधिकार के लिए निवेदन: आशिष जी फिलहाल सक्रिय नही है,इसलिए संदेश दुसरे प्रबन्धन जी को भेजा
No edit summary
पंक्ति 230: पंक्ति 230:


चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।[[सदस्य:Dharmadhyaksha|Dharmadhyaksha]] ([[सदस्य वार्ता:Dharmadhyaksha|वार्ता]]) 05:27, 29 मई 2017 (UTC)
चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।[[सदस्य:Dharmadhyaksha|Dharmadhyaksha]] ([[सदस्य वार्ता:Dharmadhyaksha|वार्ता]]) 05:27, 29 मई 2017 (UTC)

==आज का आलेख==
नमस्ते आशीष जी,विकिपीडिया के मुख्यपृष्ठ पर तो साइबर युद्ध नामक लेख दिख रहा है। जबकि आपके कहे अनुसार लेख एंड्रॉयड १ जून के सांचे में सेट हो चुका था । अतः एंड्रॉयड लेख मुख्यपृष्ठ पर प्रदर्शित होना था। क्या यह कोई तकनीकी समस्या है?

02:29, 1 जून 2017 का अवतरण


 सदस्य पृष्ठ वार्ता लेख सूची अच्छी कड़ियां 
  • {{divbox|color of box|Headtitle|Message}} {{divbox|greenv|radius=4em|Navy example|This is only an example of how this template works.}}amber black bloodred blue brown forest gold gray green navy none orange plain purple lilac red white (yellow fawn tt greenv grayh email double wordperfect)
  • WMF ब्लॉग के लिए आपका इंटरव्यू

    आशीष भटनागर जी,

    आपसे २०१५ में मुलाकात मेरा सौभाग्य है परन्तु दुःख है कि इस वर्ष आपसे मिलना सम्भव नहीं हुआ। आशा है कि हम फिर मिलेंगे और हिन्दी विकिपीडिया की प्रगति की दिशा में और काम करेंगे।

    शायद आप इस विषय से परिचित हैं कि मैं विकिपीडिया फाउन्डेशन के लिए ब्लॉग लिखता हूँ और विश्व की विभिन्न भाषाओं के प्रमुख योगदानकर्ताओं से इन्टर्व्यू लेता हूँ। अब तक मैंने एस्पेरान्तो, ईडो, संस्कृत आदि कई विकि परियोजनाओं के सदस्यों के इन्टर्व्यू लिए और प्रकाशित किए हैं।

    मैंने हिन्दी से भी कुछ ऐसे सदस्यों से इन्टर्व्यू लेने का प्रयास किया जो सम्भवतः अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहते हैं और डरते हैं कि इन्टर्व्यू और चित्र के प्रकाशित होने से उनका अस्तित्व और योगदान सार्वजनिक हो जाएगा, इसलिए शुरू में आगे आकर ये लोग पीछे हट गए।

    अति सौभाग्य की बात है कि आप पुनः सक्रिय हो गए हैं। आप हमारे गुरु, मार्गदर्शक और हिन्दी विकिपीडिया की पहचान हैं। इसलिए एक व्यक्तिगत इन्टर्व्यू के लिए आपसे सहयोग की आशा करता हूँ। इसके लिए आप या तो मेरे a) विकि वार्ता पृष्ठ, b) निजि व्हॉट्स ऍप सन्देश या c) हिन्दी विकिसम्पादक समूह में अपने ईमेल (अपनी सुविधा और गोपनीयता-स्तर के अनुरूप) के बारे मुझे सूचित करें। धन्यवाद! --मुज़म्मिल (वार्ता) 18:49, 5 फरवरी 2017 (UTC)

    @Hindustanilanguage: जी, मेरा ई-मेल है: ashishbhatnagar00@yahoo.com| आपको व्हॉट्सॅप पर भी भेजा है। — इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -आशीष भटनागर (वार्तायोगदान)
    @आशीष भटनागर: जी, मैंने आपको अभी एक ईमेल भेजा है। --मुज़म्मिल (वार्ता) 13:18, 6 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
    @Hindustanilanguage: जी, मैंने उसका उत्तर दे दिया है। कोई सुधार अपेक्षित हो तो बताइयेगा। --आशीष भटनागरवार्ता 17:56, 6 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
    @आशीष भटनागर: जी, मुझे लगता है कि ईमेल शायद ड्राफ़्ट या आउटबॉक्स में ही है, इसलिए प्राप्त नहीं हुआ। कृपया इसे भेज दीजिए। --मुज़म्मिल (वार्ता) 18:12, 6 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    बधाई हो!

    बधाई हो आशीष जी, मेटा पर आपको प्रबंधक अधिकार दे दिया गया है। ये बहुत ही खुशी की बात है कि आप विकि पर पुन: सक्रिय हुए और प्रबंधक कार्यभार का वहन करने के लिए आपने स्वीकृति प्रदान की।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 12:03, 14 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    मुक्त स्रोत वाले चित्र

    नमस्ते आशीष जी, कुछ समय पूर्व बॉट समीक्षा में मैंने पाया था कि आपके द्वारा हिन्दी विकिपीडिया पर अपलोड किये गये चित्र मुक्त रूप से प्रकाशित हैं (उदाहरण: चित्र:हिन्दू समय.JPG, चित्र:Iitf2008 wb2.JPG)। चूँकि यह बॉट समीक्षा थी अतः इसे अन्तिम नहीं माना जा सकता। कृपया ऐसे चित्रों को कॉमन्स विकि पर स्थानान्तरित कर दें। इसके लिए कुछ ऑनलाइन उपकरण भी उपलब्ध हैं जो दो-तीन क्लिक में चित्र को कॉमन्स पर भेज देंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:30, 15 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    @संजीव कुमार: नमस्कार संजीव जी! आपका सन्देश पढ़कर अच्छा लगा। हां वो चित्र तो मैं अपलोड कर देता हूं, किन्तु वो जो ऑनलाइन उपकरण आप बता रहे थे, कृपया उनका लिंक भेज दें, तो बड़ी सरलता हो जाएगी। मुझे भी कुछ याद तो पड़ रहा है कि हम पहले भि ऐसा किया करते थे, किन्तु उपकरण याद नहीम आ रहा। फिर भी ढ़ूंढता हूं। धन्यवाद।आशीष भटनागरवार्ता 11:24, 15 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
    मुझे जो पता था वो टूल ये वाला है। किन्तु ये हिन्दी विकि की फाइल को does not exist बता रहा है।आशीष भटनागरवार्ता 11:38, 15 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
    आपने सही टूल को पकड़ा है। वैसे आपको इसपर फाइल का नाम प्रतिलिपि करने की आवश्यकता भी नहीं है। बॉट का जो सन्देश चित्र पर लगा हुआ है उसमें आप ध्यान से देखोगे तो सबसे नीचे कॉमन्स पर प्रतिलिपि करने के लिए: डब्ल्यूएमएफ लैब्स कॉमन्स-हेल्पर लिखा हुआ है। इसमें डब्ल्यूएमएफ लैब्स कॉमन्स-हेल्पर पर क्लिक करते ही वो आपको सीधे उपकरण पृष्ठ पर ले जायेगा और वहाँ लगभग सभी प्राचल भरे हुये होंगे। कृपया एक बार कोशिष करें, समस्या आये तो कृपया पुनः लिखें, मैं भी देखूँगा कि क्या समस्या आ रही है। आप समस्या का स्क्रीनशॉट व्हॉट्सएप्प पर भी भेज सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:30, 15 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
    यदि आप फाइल का नाम लिखना चाहते हो तो यहाँ क्लिक करो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:33, 15 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें
    बॉट मुल्यांकन वाले लेखों की पूर्ण सूची श्रेणी:विकिमीडिया कॉमन्स पर प्रतिलिपि करने के लिए (बॉट-मूल्यांकन) पर मिलेगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:52, 15 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    मुखपृष्ठ समाचार का अद्यतन

    आशीष जी नमस्कार। आपकी अनुपस्थिति में मुखपृष्ठ समाचार अद्यतन की प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन हुए हैं। कृपया एक बार एक दृष्टि पुनः विकिपीडिया:समाचार पर डाल लें। धन्यवाद। --अनामदास 06:42, 18 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    @Anamdas: नमस्कार!
    ध्यानाकर्षण का धन्यवाद। असल में एक तो मुखपृष्ठ पर समाचार व प्रमुख चित्र का सांचा डिस्बैलेंस्ड हुआ था, तो मैंने चित्र तो सही कर दिया, जैसा आपको भी बताया था, किन्तु समाचार के लिये कुछ नया समाचार मिलने की ताक में था, जो मिल गया। फिर देखा कि आपने तो हाल की घटनाओं में उसे पहले ही डाल रखा है, क्योंकि पहले भी हम ध्यान रखाते थे कि मुखपृष्ठ में आने के साथ ही हाल की घटनाओं में भी आना चाहिये। तो यही लगा कि आपने तैयार कर रखा है, बस लगने से रह गया है, अतः उसे वैसे का वैसा (सन्दर्भ लगा कर) सांचे में लगा दिया। आगे से ध्यान रखूंगा।
    अब यहां एक और बात कहना चाहूँगा, कि जो मानदण्ड बने हुए हैं, उनके अनुसार मुखपॄष्ठ तो सदा ही असन्तुलित (डिस्बैलेन्स्ड) रहेगा, क्योंकि आप ५ से अधिक समाचार लगा नहीं पायेंगे, १०० शब्दों की सीमा है हुक में। शायद सभी समाचार १०० के लगभग हो पायें तो हो जाये। अन्यथा हमेशा डिस्बैलेन्स्ड रहेगा। अतः इस मानदण्ड को बदलना चाहिये न? इस पर ध्यान दीजियेगा। --आशीष भटनागरवार्ता 07:50, 18 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय

    सर, सदस्य आर्यावर्त का नजरिया बाबासाहाब भीमराव आंबेडकरजी संबंधी ठीक नही है| जो हरबार उनके बारेमे अनुचित शब्द प्रयोग करते है| औरंगाबाद महाराष्ट्र मे डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाडा विद्यापीठ नाम से विश्वविद्यालय है, लेकीन आर्यावर्तजि बार बार ""बाबासाहाब" शब्द बदलकर "भीमराव" मे बदल देते है| आप http://bamua.digitaluniversity.ac/ यह इस विश्वविद्यालय कि कडी देखकर सुनिश्चित करे कि उपरोक्त विश्वविद्यालय के नाम मे "भीमराव" शब्द है या नाही। और मेरा प्रत्यावर्तीत संपादन पुनरस्थापित करके सहकार्य करे। Salveramprasad (वार्ता) 15:53, 23 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    इसका उत्तर कृपया वार्ता:भीमराव रामजी आम्बेडकर#डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय पर देखें।आशीष भटनागरवार्ता 17:08, 23 फ़रवरी 2017 (UTC)उत्तर दें

    साँचा:Convert

    नमस्ते आशीष जी, आज एक पेज वनाने के दॉरान मुझे दिखा कि Template:Convert का प्रयोग से भार kilograms आ रहा है। मे इसका प्रयोग पहले करता था तो यह किलोग्राम आता था। साँचा:Convert के इतिहास को देखा तो पता चला कि आपने साँचा के अवतरण आयात किये है। इसे ठीक कर दे। इससे मेरे सभी अन्तरिष के पेज प्रभावित है। धन्यवाद --जयप्रकाश >>> वार्ता 14:20, 4 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    नमस्कार @Jayprakash12345: जी, {{Convert}} में अपने आप में कोई गड़बड़ नहीं है, असल में एक अन्य सांचे के नवीन संस्करण आयात करते हुए उससे जुड़े कई सांचे आयात हुए, जिसके कारण {{Cite web}}, आदि कई सांचों में ये गड़बड़ आ रही है। कुछ तो सुधार कर दिये हैं, पर कुछ अभी भी शेष हैं। वो शेष वाला भाग मॉड्यूल से जुड़ा है, अतः मॉड्यूल को बदलने में अत्यधिक सावधानी बरतने के कारण बदलाव करना मुश्किल होता है। किन्तु सुधार हो जायेगा... इस आशा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मैंने ग्रुप सन्देश भी दिया था, कि यदि कोई अन्य सांचों का विज्ञ हो तो सहायता करे।
    मेरे दोनों लेख जो निर्वाचन हेतु तैयार किए या कर रहा हूं, यथा: भोजपुर मन्दिर एवं कालिन्जर दुर्ग क्रमशः में भी गड़बड़ आ रही थी, उन्हें भी सुधारा। यह भी हो जायेगा। कुछ धैर्य धरिये।आशीष भटनागरवार्ता 02:43, 5 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    पुरुगुप्त

    नमस्ते, क्षमा करें, मैं आपसे बहुत ही छोटे मुद्दे पर चर्चा कर रहाँ हूँ, किंतु यह भी महत्त्वपूर्ण है।

    भारत के गुप्त वंश के पुरुगुप्त एक सम्राट तथा बौद्ध अनुयायि थे, इसलिए मैंने उसमें 'भारतीय बौद्ध' श्रेणी जोडी थी किंतु सदस्य:हिंदुस्थान वासी ने उसे हटा दिया। इससे मेरे मन दो सवाल ही उठे है की, क्या पुरगुप्त अभारतीय थे या अबौद्ध थे? कृपया, मेरी इस छोटा समस्या का समाधान करें। संदेश हिवाळे (वार्ता) 08:47, 6 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    नमस्कार @संदेश हिवाळे: जी! आपने श्रेणी लगायी उसके लिये साधुवाद, बहुत ही अच्छी बात है। किन्तु श्रेणी में देखें, कि श्र:भारतीय बौद्ध, कुछ अटपटा नहीं लग रहा? ये चीनी या जापानी विकि में होती तो चल जाता, जैसे हम श्र:चीनी बौद्ध संत, या जापानी बौद्ध भिक्षु, आदि तो प्रयोग कर सकते हैं, किन्तु श्र:भारतीय बौद्ध कुछ अधूरा सा लगता है< श्र:भारतीय बौद्ध भिक्षु, श्र:भारतीय बौद्ध संत, आदि लगायें, मात्र भारतीय बौद्ध तो कई लाख लोग होंगे..... यदि समझ पाये तो सही लगेगी मेरी बात। या तो श्र:भारतीय वैज्ञानिक जैसी श्रेणी होती, हालांकि इसमें भी १००-५०० व्यक्ति तक आ सकते हैं, किन्तु इससे अधिक की संभावना नहीं है। किन्तु श्र:बौद्ध अत्यधिक बड़ी है, श्र:भारतीय बौद्ध कुछ सीमित किन्तु फ़िर भी अत्यधिक बड़ी ही है।आशीष भटनागरवार्ता 09:00, 6 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें
    सर, अंग्रेजी विकी की श्रे:Buddhists में भी शायद १ लाख बौद्ध नहीं होंगे। हिन्दी विकि की श्रे:भारतीय बौद्ध में आज १०० बौद्ध भी नहीं है।
    हिन्दी विकि पर श्रे:भारतीय हिन्दू , श्रे:भारतीय मुस्लिम, श्रे:भारत के पारसी आदी श्रेणियां बनी हुई है। यह श्रेणीयां भारतीय लोगों की है जो अलग अलग धर्म से है। श्र:भारतीय बौद्ध अधूरी नहीं लगती क्योंकि इसमें भी श्रे:भारतीय बौद्ध भिक्षु श्रे:भारतीय बौद्ध लेखक श्रे:भारतीय बौद्ध दार्शनिक आदी उपश्रेणीयां आ सकती है। अंग्रेजी विकि में भी श्र:Indian Buddhists बनी हुई है, जो केवल भारतीय बौद्धों की सूची है और उसमें , श्रे:indian buddhist monks आदी उपश्रेणियां आती है।
    पुरुगुप्त लेख में श्र:भारतीय बौद्ध श्रेणी लगाने में मदत करें, मैंने पुरुगुप्त में श्रेणी लगाई थी किंतु श्र:भारतीय बौद्ध हटाई गई है। पुरुगुप्त भारतीय भी थे और बौद्ध भी थे तो सदस्य:हिंदुस्थान वासी द्वारा श्र:भारतीय बौद्ध हटाने क्या अर्थ समझ नहीं आता रहा है? जबकी अन्य ऐसी श्रेणिया उपलब्ध है।

    संदेश हिवाळे (वार्ता) 11:26, 6 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    जब आपने इतनी शोध कर ये श्रेणियां निकाल ही ली हैं, तब आप श्रेणी:भारतीय बौद्ध भी लगाइये। जो हटाये उसका कारण देखियेगा, तब चर्चा कीजियेगा। अधिकतम वो सन्दर्भ मांग सकते हैं। तो लेख में उस व्यक्ति के बौद्ध होने के सन्दर्भ इस श्रेणी लगाने के लिये काफ़ी हैं। आशीष भटनागरवार्ता 11:38, 6 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें
    किन्तु पुरुगुप्त बौद्ध था, इसका सन्दर्भ होना चाहिये। तभी श्रेणी लगेगी। साथ ही ये भी ध्यान रखियेगा कि कोई विशेष बौद्ध हो तो ये श्रेणी लगाएं, अन्यथा प्रत्येक हिन्दू में क्या भारतीय हिन्दू श्रेणी लगायीगई है? यदि नहीं, तो आप हर स्थान पर बौध धर्म से जोड़ने का प्रयास ही क्यों करते हैं? कहीं इसीलिये आपको बौद्ध प्रचारक एवं प्रसारक नहीं कहते लोग? कुछ आत्मविश्लेषण कीजिए। आप पूरे जंगल में हाथी से लेकर चींटी तक अंबेडकर या बौद्ध हि ढूंढते हैं, घास से लेकर ताड़ तक बौद्ध या अम्बेडकर ही डःंढते हैं। इतनी संकुचित सोच क्यों है। आपका लगाव बुद्ध से है तो उनका लेख विस्तार करें। या अम्बेडकर जी से है तो उनमें रुचि दिखायें, किन्तु प्रत्येक दृष्टि मात्र बौद्ध या अम्बेडकर ही ढूंढती है - तब कुछ तो कमी है- ये तो मानेंगे न। उस संकुचित सोच से ऊपर उठिये। स्वयं को उनका प्रचारक न बनाकर हिन्दी विकि में सम्पादक बनाइये। जैसे मैंने हाल ही में एक लेख कायस्थ बनाया था, किन्तु उसे बनाकर छोड़ दिया, न कि सभी व्यक्तित्वों के लेखों में श्र:भारतीय कायस्थ लगाने लग जाऊं, भारतीय भटनागर, या कुछ ऐसा ही। कुछ लेखों के लिये भारतीय बौद्ध श्रेणी सही है, किन्तु ढूंढ ढूंढ कर प्रत्येक व्यक्ति, जो बौद्ध है उसमें लगाना तो प्रचार की ओर ही झुक जायेगा। ऐसा मत समझियेगा कि मुझे बुद्ध से कोई द्वेष है या अम्बेडकर जी से है। किन्तु ये समझाने के लिये ही मैंने कायस्थ वाला उदा० दिया था। मैं स्वयं कारस्थ हूं, एवं उनका प्रबल समर्थक हूं, किन्तु विकि पर नहीं।
    बस यही कहूंगा कि आप जिससे प्रेरित हैं, अवश्य रहिये, किन्तु इस मंच का प्रयोग उसके लिये अत्यधिक मत कीजिये। --आशीष भटनागरवार्ता 11:39, 6 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    शनि की साढ़े साती पृष्ठ का हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकन

    नमस्कार, शनि की साढ़े साती को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/शनि की साढ़े साती पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

    नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

    क्या यह ज्ञानकोशीय है या मूल विचार।

    कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

    चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:34, 7 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    मनोज (ब्रज फ़िल्म कलाकार) पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन

    नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ मनोज (ब्रज फ़िल्म कलाकार) को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

    व2 • परीक्षण पृष्ठ

    इसमें वे पृष्ठ आते हैं जिन्हें परीक्षण के लिये बनाया गया है। यदि आपने यह पृष्ठ परीक्षण के लिये बनाया था तो उसके लिये प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदि आप विकिपीडिया पर हिन्दी टाइप करना सीखना चाहते हैं तो देवनागरी में कैसे टाइप करें पृष्ठ देखें।

    यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

    •●राजू जांगिड़ (चर्चा करें●•) 19:11, 8 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    नमस्कार @राजू जांगिड़: ! इस लेख में क्या परीक्षण है, समझ नहीं आया।
    • २-३ परिचय वाक्य हैं।
    • श्रेणियां लगी हैं।
    • सांचा:ज्ञानसन्दूक भी लगा है।
    • हां सन्दर्भ नहीं है, तब भी इसमें हटाने जैसी बात दिखाई नहीं देती। कारण:परीक्षण पृष्ठ है; जो समझ नहीं आया।आशीष भटनागरवार्ता 02:35, 9 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें
    शायद ये लेख जिसने बनाया है, वे स्वयं ही मनोज जी हैं, अतः ये स्वयं पर लेख बनाने जैसा मामला हो सकता है,किन्तु तब इसमें हटाने के कारण में परीक्षण पृष्ठ नहीं लगेगा।आशीष भटनागरवार्ता 06:51, 9 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    साँचा:लेख नाम

    आपने ये सम्पादन पूर्ववत क्यूँ कर दिया ये मुझे समझ नहीं आया। समझाने की कृपा करें।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 06:02, 9 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    वो सदस्य मनोज जाट बार बार अपने लेख पर सांचे को अनुप्रेषित कर रहा था। अब सुरक्षित है स्वतः स्थापित सदस्यों के लिये १ सप्ताह तक के लिये।--आशीष भटनागरवार्ता 06:06, 9 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें
    हाँ धन्यवाद आशीष जी, किन्तु मनोज जी स्वत: स्थापित सदस्य है। उनका खाता ४ दिन पूराना है।--☆★आर्यावर्त (✉✉) 06:11, 9 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें
    मैंने प्रबन्धकों हेतु कर दिया है।-- आशीष भटनागरवार्ता 06:24, 9 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    सुझाव

    आशीष भटनागर जी मेरा आपसे एक सवाल है क्या मैं भी Bot बन सकता हूँ? (BOLLYWOODB1 (वार्ता) 06:29, 12 मार्च 2017 (UTC))उत्तर दें

    @BOLLYWOODB1: जी हाँ, अवश्य बन सकते हैं, किन्तु उसके लिये निम्न बातें या अर्हताएं ध्यान रखें:
    • क्या आप जानते हैं
      • बॉट क्या है?
      • उसके दायित्व क्या हैं?
      • उसके अधिकार क्या हैं?
      • यहां उसकी आवश्यकता क्या है?
    • क्या आप स्वयं को उसके योग्य मानते हैं?
    • क्या आपको उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यों को बिना बॉट के अधिकार के, पर्याप्त अनुभव है?
    • ऐसी क्या बात है कि आप बॉट विषयबनने हेतु इच्छुक हैं?
    इन बातों पर आत्मचिन्तन एवं निम्न विषयों का अध्ययन करके उपरोक्त विषयों पर यदि आपको लगता है कि पर्याप्त अनुभव सहित आप बॉट बन सकते हैं, तो अवश्य निवेदन कीजिये। हाँ मेरी ओर से निजी राय है कि इससे पूर्व किन्हीं १-२ वर्तमान बॉट चला रहे सदस्यों से कुछ चर्चा अवश्य कर लें व उनकी सलाहों को आत्मसात करें। आशीष भटनागरवार्ता 11:32, 12 मार्च 2017 (UTC)उत्तर दें

    गुरमेहर कौर

    नमस्ते आशीष जी, आपने गुरमेहर कौर नामक पृष्ठ में हुई हहेच-चर्चा में भाग लिया था। चर्चा जारी होते हुये आपने लेख को हटा दिया। मैंने सोचा आपने भूलवश ऐसा किया अतः आपको व्यक्तिगत बातचीत में लिखा। आपने लगभग २० घण्टे पूर्व मेरा सन्देश पढ़ा लेकिन अब तक उत्तर नहीं दिया अतः आपके वार्ता पृष्ठ पर लिख रहा हूँ। क्या आप इस पृष्ठ को हटाने के पिछे के एकतरफा निर्णय का कारण बता सकते हैं? कृपया विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/गुरमेहर कौर पर भी अपने विचार रखें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:28, 16 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

    नमस्कार @संजीव कुमार: जी!,
    1. उस लेख को उल्लेखनीयता के अभाव में हटाया गया है।
    2. इसका निर्णय कोई एकतरफ़ा नहीं है। इस पर डेढ़ माह पूर्व चर्चा हुई थी, किन्तु अनुल्लेखनीय होने के कारण हटाने की बात उठी थी। तब मैंने ही इसे यह कहकर एक माह हटाने से बचाया था कि जहां इस लेख को बनाने में जल्दबाजी की गयी है, वहीं जब बन ही गया है तो अब हटाने में जल्दबाजी न की जाये; अतः एक माह तक और देख लेते हैं, यदि तब तक भी इसकी उल्लेखनीयता में कोई वृद्धि नहीं होती है, तब हटा देंगे।
    3. अब एक माह १६ दिन उपरान्त आर्यावर्त्त जी का सन्देश मिला जिसमें उन्होंने इसे हटाने की बाद याद दिलायी, जिसमें मैंने उसे १६ दिन ही पढ़ा और उन्हें फिर कहा भी था कि अभी १६ दिन ही हुए हैं और मैंने ही एक माह की प्रतीक्षा को कहा था तब कैसे हटाया जाये, कुछ रुक जायें। तब उन्होंने सुधार किया कि १६ दिन नहीं एक माह १६ दिन हो चुके हैं तथा
    4. इस पूरी अवधि में किसी समाचार में उसका कोई उल्लेख नहीं हुआ है।
    5. इस बीच किसी अन्य ने भी उसे रखने के पक्ष में अपना मत प्रकट नहीं किया है। अतः कृपया हटा दें।
    तब ही मैंने उसे हटाया है। फिर भी SM7 जी के पुनर्विचार की इच्छा पर मैंने उसकी हटाने हेतु चर्चा को पुनः चालू कर दिया। अब इस ४७ दिन की अवधि में किसी को समय नहीं मिला कि चलिये ३० दिन का समय तो प्रतीक्षा का था, उसके बाद ही अपने मत रखते, किन्तु उसे हटाने के बाद विरोध में उठ खड़े हुए, और इस गिनती में आप भी हैं। एक माह उपरान्त ही १६ दिन का समय था, तब आपने क्यों अपने विचार वहां नहीं रखे? क्या इसका कोई कारण है कि हटने के बाद इसकी उल्लेखनीयता इतनी बढ़ गयी है कि अब १६ दिन बाद याद आयी कि रखा जाये?
    1. इसके अलावा यहां ये भी ध्यानयोग्य है कि अनेक लेख ऐसे हैं जो अतिउल्लेखनीय हैं, किन्तु उन पर १-२ वाक्यों के लेख मात्र बने हुए हैंं, कहीं बेहतर होता कि इस लेख की उल्लेखनीयता सिद्ध न कर के, मात्र हटाया क्यों? इस विषय पर इतनी लम्बी चर्चा की जाये - इसके स्थान पर ये ऊर्जा व समय उन छोटे किन्तु उल्लेखनीय लेखों को बढ़ाने में लगाया जाता।
    2. साथ ही हमारे पास कितने उत्साही पुनरीक्षक सक्रिय हैं, जो इन लेखों में ही उलझे रहें, व अन्य लेखों तक न बढ़ पायें, जो उनकी प्रतीक्षा में बैठे हैं। पुनरीक्षक महोदय बार बार हटाने का अनुरोध करते रहें, फिर भी मैंने उल्लेखनीयता के बिन्दु पर उस लेख को १ माह रोके रखा, उसके १६ दिन ऊपर भी किसी को उल्लेखनीयता सिद्ध करने की याद नहीं आयी। अब हटाने पर पुनर्स्थापन की याद हो आयी। जो उत्तर आपने ४६ दिन बाद मुझे व्यक्तिगत सन्देश रूप में लिखा, वह आप उस हहेच पृष्ठ पर पिछले १६ दिन में भी लिख देते तो वह हटा न होता।
    3. फिर भी मैंने उस लेख का पुनर्स्थापन कर दिया है। संभव हो तो कृपया समय रहते उसकी उल्लेखनीयता सिद्ध करें।
    नमस्ते आशीष भटनागर जी,
    नजाने कहाँ से और इतनी शीघ्रता से आप प्रबंधक बन गए हैं लेकिन फिर भी मैं आपको विलम्बित मुबारकबाद देती हूँ। लेख का पुनर्स्थापन करने के लिए शुक्रिया लेकिन मेरे ख़्याल से पृष्ठ हटाने से, और वह भी बिना आम सहमति से, आपकी प्रबंधकीय ताक़त का गम्भीर दुरुपयोग है।
    एक और संजीदा बात है कि आपका मौजूदा दस्तख़त अनुपयुक्त है। कृपया इसे ठीक करें।
    आदर से, --सलमा महमूद 22:46, 16 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें
    नमस्कार @सलमा महमूद: जी,
    मैं कैसे और कब प्रबन्धक बन गया, और इस (शायद दुर)घटना को आप नजाने लिखती हैं, तो इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। इस बारे में अधिक जानने के लिये आप प्रबन्धक हेतु निवेदन देख सकती हैं। मुबारकबाद हेतु सादर धन्यवाद। अपने विचार सीधे यहां देने का एक बार और धन्यवाद। आशा अवश्य है किन्तु लगता नहीं कि आपने शायद इस लेख की हहेच चर्चा को पढ़ा होगा, तभी आप इसे बिना सहमति के लिख रही हैं। वैसे कहीं बेहतर होता कि आप इन वाक्यों के स्थान पर कुछ वाक्य लेख की उल्लेखनीयता के पक्ष में रखतीं जो अब निर्णय लेने में सहायक होते। शायद इस लेख के लिये लोग वैसे ही चर्चा के आतुर हैं जैसे कि कई लोग कसाब की फ़ांसी रुकवाने ले लिये दिखाई देते थे। इसे कोई लांछन न समझें, क्योंकि ये आक्षेप उन लोगों के लिये मात्र है जो उस ही मंशा से लेख के पक्ष में हैं। और जो सच में लेख के रखने के पक्षधर हैं, वे उल्लेखनीयता सिद्ध कर चर्चा को सार्थक कर सकते हैं।
    हस्ताक्षर पर गौर करूंगा। वैसे ये भी किसी अंग्रेज़ी विकि के सदस्य से ही प्रेरणा लेकर बनाये थे।
    सादर आशीष भटनागरवार्ता 10:00, 17 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें
    अपने पास अच्छे पुनरीक्षक हैं लेकिन उनके कहे को ज्यों का त्यों मान लेना सही नहीं है। उन्हें प्रशिक्षण प्रबन्धक नहीं देंगे तो कौन देगा? मैंने कहीं नहीं कहा कि विषय उल्लेखनीय है लेकिन मैं इस बात का विरोध करता हूँ कि आप एक पुनरीक्षक के पिंग करने मात्र से चर्चा को समाप्त किये बिना लेख को हटा देते हैं जबकि आप स्वयं उस चर्चा में एक पक्ष रहे हो। यदि स्थिति ऐसी होती कि और कोई भी व्यक्ति (जिसने चर्चा में भाग नहीं लिया) ऐसे कार्य सम्पन्न नहीं करता है तो आप कुछ समय बाद (चर्चा में कोई टिप्पणी नहीं आने के एक माह पश्चात्) निर्णय ले सकते हो। उस लेख में SM7 जी की टिप्पणी अभी प्रतीक्षा करने के लिए थी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:18, 17 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें
    नमस्कार @संजीव कुमार: जी,
    चर्चा को लम्बा न खींचते हुए मात्र यही कहूंगा कि लेख व हहेच चर्चा पुनर्स्थापन की जा चुकी है। अतएव अब किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिये। बाकी आपके कथन चर्चा में कोई टिप्पणी नहीं आने के एक माह पश्चात्) निर्णय ले सकते हो। के लिये कहूंगा कि एक माह पूरा होने के बाद १६ दिन भी ऊपर हो चुके थे। १६ दिन बहुत हैं किसी को अपनि टिप्पणी देने के लिये। चर्चा मैंने नहीं हटायी थी, आप इतिहास देख सकते हैं। हाँ लेख हटाने से पूर्व एक अन्तिम राय लेने की कमी अवश्य रह गयी प्रतीत हुई, जिसके कारण ही लेख को पुनर्स्थापन किया है। अब आराम से (Take your own time)चर्चा कीजिए, उल्लेखनीयता सिद्ध कीजिए, और उचित निर्णय लीजिए। बस एक बात अवश्य मन में रह जाती है कि यदि इतनी जिरह लेख के बाद हुई है, उसके स्थाण पर ससमय उसके रखने के समर्थन में एक भी टिप्पणी मिल गयी होती, तो कहीं बेहतर होता। सादरआशीष भटनागरवार्ता 04:35, 18 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

    नमस्कार @सलमा महमूद: जी, यदि आशीष जी के नामांकन को जल्दबाजी कह रही है। आप तो हिन्दुस्तान बासी का नामांकन देख ले। वह तो इतनी जल्दबाजी की गई। कि नामांकन मे स्थाई भी नही लिखा और अधिकार भी स्थाई दिलाये गए। बेशक कुछ प्रबंधक कहेगे कि चार प्रबंधक के मत पर स्थाई अधिकार दिया जा सकता है। पर अगर वहां लिखा होता कि स्थाई होता तो मे अपना मत विरोध मे देता। लेकिन बेब्कुफ़ बन चुके है। तो कुछ नही हो सकता। यहां नियम प्रबंधको के पास रेड कार्ड की तरह रखे हुए है।-जयप्रकाश >>> वार्ता 02:31, 18 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

    डुप्लीकेट ज्ञानसंदूक साँचे

    नमस्ते आशीष जी, आपके द्वारा हाल ही में Template:Infobox_medical_condition का आयात किया गया और इसे साँचा:ज्ञानसन्दूक चिकित्सा स्थिति पर स्थानान्तरित किया गया है। जब मैंने इसे wikidata से जोड़ने का प्रयास किया तो पता चला कि हमारे यहाँ इसी कार्य हेतु पहले से ही साँचा:ज्ञानसन्दूक बीमारी मौज़ूद है और इसे भी बहुत पहले आपके ही द्वारा बनाया गया था। अतः इन साँचों में दुहराव हो गया है। कृपया उचित समाधान करें। --SM7--बातचीत-- 18:27, 25 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

    @SM7: जी, नमस्कार!
    आपकी सूचना सही थी, ये बाद वाला सांचा मैंने अनुरोध पर आयात किया व अनुवाद कर उपलब्ध कराया था। किन्तु उस पर मात्र एक ही रोग होने के कारण उस रोग पैर की दाद को पुराने वाले पर ही अद्यतन कर दिया। फिर इस नये सांचे को हटा दिया है। ध्यानाकर्षण हेतु धन्यवाद।आशीष भटनागरवार्ता 14:18, 27 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

    साँचा:ज्ञानसन्दूक देवी देवता पृष्ठ का हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकन

    नमस्कार, साँचा:ज्ञानसन्दूक देवी देवता को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/साँचे/ज्ञानसन्दूक देवी देवता पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

    नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

    साँचों को साँचा:पूजनीय ज्ञानसन्दूक में विलय हेतु नामांकित किया गया था। विलय के इस प्रस्ताव पर चर्चा हेतु यह नामांकन यहाँ किया जा रहा है।

    कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

    चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।--SM7--बातचीत-- 20:51, 6 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

    श्रेणी:कॉन्जेनिटल रोग पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन

    नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ श्रेणी:कॉन्जेनिटल रोग को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

    व5:खाली श्रेणी; इसी कार्य हेतु श्रेणी:जन्मजात विकार उपलब्ध है

    यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

    यदि यह पृष्ठ हटा दिया गया है, तो आप चौपाल पर इस पृष्ठ को अपने सदस्य उप-पृष्ठ में डलवाने, अथवा इसकी सामग्री ई-मेल द्वारा प्राप्त करने हेतु अनुरोध कर सकते हैं।--SM7--बातचीत-- 11:29, 7 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

    साँचा:महाभारत आधार पृष्ठ का हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकन

    नमस्कार, साँचा:महाभारत आधार को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के अंतर्गत हटाने हेतु चर्चा के लिये नामांकित किया गया है। इस बारे में चर्चा विकिपीडिया:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/साँचे/महाभारत आधार पर हो रही है। इस चर्चा में भाग लेने के लिये आपका स्वागत है।

    नामांकनकर्ता ने नामांकन करते समय निम्न कारण प्रदान किया है:

    २००८ से बना पर कही न जुडा हुआ साँचा।

    कृपया इस नामांकन का उत्तर चर्चा पृष्ठ पर ही दें।

    चर्चा के दौरान आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। परंतु जब तक चर्चा जारी है, कृपया पृष्ठ से नामांकन साँचा ना हटाएँ।Dharmadhyaksha (वार्ता) 05:27, 29 मई 2017 (UTC)उत्तर दें

    आज का आलेख

    नमस्ते आशीष जी,विकिपीडिया के मुख्यपृष्ठ पर तो साइबर युद्ध नामक लेख दिख रहा है। जबकि आपके कहे अनुसार लेख एंड्रॉयड १ जून के सांचे में सेट हो चुका था । अतः एंड्रॉयड लेख मुख्यपृष्ठ पर प्रदर्शित होना था। क्या यह कोई तकनीकी समस्या है?