सामग्री पर जाएँ

शिल्पा शिरोडकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शिल्पा शिरोडकर
जन्म 20 नवम्बर 1973 (1973-11-20) (आयु 51)
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल १९८९-२००० और फिर २०१३ से
जीवनसाथी अप्रेश रंजीत (२००० से अब तक)[1]

शिल्पा शिरोडकर भारतीय सिनेमा की एक अभिनेत्री हैं जो १९९० के दशक में काफ़ी मशहूर रही हैं।

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

शिल्पा पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। शिल्पा और नम्रता ने मनोरंजन की दुनिया में एक साथ क़दम रखा था, फ़र्क़ सिर्फ़ इतना था कि शिल्पा फ़िल्मों में आ गयीं और नम्रता मॉडलिंग में आ गयीं और जब तक नम्रता फ़िल्मों में आईं तब तक शिल्पा फ़िल्मों को अल्विदा कह चुकी थीं। शिल्पा प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री मीनाक्षी शिरोडकर की पौत्री हैं जिन्होंने सन् १९३८ की ब्रह्मचारी नामक मराठी फ़िल्म में बिकीनि पहनकर तहलका मचा दिया था।[2]
उन्होंने यू के के एक बैंकर अप्रेश रंजीत से ११ जुलाई २००० में मुंबई में विवाह रचाया।[1] सन् २००३ में उन्होंने एक पुत्री अनुष्का को जन्म दिया।

फिल्मी सफर

[संपादित करें]

शिल्पा शिरोडकर ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत १९८९ की फ़िल्म भ्रष्टाचार से की थी जिसमें उसने एक अन्धी लड़की का रोल किया था। अनिल कपूर के साथ उन्होंने १९९० में सुपर हिट फ़िल्म किशन कन्हैया में काम किया और उसके बाद उन्होंने १९९० के दशक में काफ़ी हिट फ़िल्मों में काम किया जैसे त्रिनेत्र, हम, दिल ही तो है, आँखें, पहचान, गोपी किशन, मृत्युदंड। इनकी आख़िरी फ़िल्म गज गामिनी थी।[3]
अपने विवाह के उपरान्त उन्होंने १० वर्ष के अंतराल के बाद टी वी में काम करने का निश्चय किया है और वापस मुंबई आकर एक धारावाहिक एक मुट्ठी आसमान में काम कर रहीं हैं जिसकी कहानी घर में काम करने वाली बाइयों पर आधारित है।[4]

प्रमुख फिल्में

[संपादित करें]
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
2000गज गामिनी
1999जय हिन्द
1998बदमाशगीता
1998दंड नायक
1998हिटलर
1997मृत्युदंड
1996बंदिश
1996रिटर्न ऑफ ज्वैलथीफसोनू
1996हम हैं प्रेमी
1996रंगबाज़
1996अपने दम परसपना सक्सेना
1995रघुवीर
1995बेवफ़ा सनमममता प्रसाद शुक्ला
1994गोपी किशनचंदा
1994जुआरी
1994हम हैं बेमिसालदीदी
1994गोपाला
1994छोटी बहूराधा
1993परवाने
1993पहचानसीमा
1993आँखेंचंद्रमुखी
1993प्रतीक्षारेनू खन्ना
1992ख़ुदागवाह
1992तिलक
1992दिल ही तो है
1992अपराधीकामिनी
1991स्वर्ग यहाँ नर्क यहाँ
1991दो मतवाले
1991हमअनीता प्रताप सिंह
1991योद्धाविशेष भूमिका
1991बेनाम बादशाहबिजली
1991लक्ष्मण रेखावैशाली
1991त्रिनेत्र
1990न्याय अन्यायअंजू सिंह
1990पाप की कमाई
1990किशन कन्हैयाराधा
1989भ्रष्टाचारगोपी

नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

पुरस्कार

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 "Shilpa Shirodkar tied the knot with Holland resident Apresh Ranjit at a simple ceremony in Mumbai". Tribune India. ११ जुलाई २०००. 4 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ०३ अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  2. "Veteran Marathi actress dead". Express India. ०४ जून १९९७. मूल से से 30 दिसंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ०३ अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  3. "51st Fair One Filmfare Awards". Filmfare. 16 जुलाई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ०३ अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help); Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  4. "Shilpa Shirodkar: I never missed Bollywood!". Bollywoodlife.com. ०३ अगस्त २०१३. मूल से से 6 अगस्त 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ०३ अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)