बॉलीवुड
भारत के मुम्बई शहर में स्थित हिन्दी फ़िल्म उघोग बॉम्बे या बम्बई का हॉलीवुड यानी बॉलीवुड के नाम से भी प्रसिद्ध है । अन्य भारतीय भाषाओं जैसे कि तमिल, तेलगु, बंगाली, मलयालम, कन्नड, मराठी को मिलाकर विश्व की सबसे ज़्यादा फ़िल्में या चलचित्र यहाँ बनते हैं । बॉलीवुड दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्ब और अफ़्रीका के कुछ भागों की लोकप्रिय संस्कृति का एक ज़रूरी हिस्सा बन गया है ।
अनुक्रम |
[संपादित करें] लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्रियाँ
बॉलीवुड के कुछ लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्री हैं।
- देव आनन्द
- राज कपूर
- पृथ्वीराज कपूर
- सुनील दत्त
- अमिताभ बच्चन
- अक्षय कुमार
- नाना पाटेकर
- शाहरुख़ खान
- सलमान खान
- आमिर खान
- स्मिता पाटिल
- जयाप्रदा
- रेखा
- राखी
- कैटरीना कैफ
[संपादित करें] जॉलीवुड
"जॉलीवुड" शब्द का निर्माण किया है झारखंड के जाने माने लघु फिल्म निर्माता एवं वरीय रंगकर्मी सुशील कुमार अंकन ने । जिन्होंने १९९५ में "जॉलीवुड" शब्द को बनाया और इसका प्रयोग भी किया । "जॉलीवुड" शब्द को प्रायः सभी ने स्वीकार कर लिया । प्रदेश के सभी दैनिक अखबार इसे छापने लगे तथा यहां के लोग इसे बोल चाल में प्रयोग करने लगे । "जॉलीवुड" शब्द को पहली बार छापने का श्रेय जाता है हिन्दुस्तान टाइम्स रांची के सम्पादकीय विभाग के श्री सत्येन्द्र पाठक को जिन्होंने २३ अप्रैल २००१ में "जॉलीवुड मेक्स डेब्यु" शीर्षक के नाम से इसे छापा था । इसके बाद से यह शब्द प्रचलन में आ गया ।