भरत व्यास

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भरत व्यास हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे । इनका जन्म ६ जनवरी १९१८ को बीकानेर मे हुआ था जाति से पुष्करना ब्राह्मण थे । मूल रूप से चुरू के थे । बचपन से ही इनमे कवि प्रतिभा दिखने लगी थी । उन्होंने १७-१८ वर्ष की उम्र तक लेखन शुरू कर दिया था । चुरू से मैट्रिक करने के बाद वे कलकत्ता चले गए । उनका लिखा पहला गीत था - आओ वीरो हिलमिल गाए वंदे मातरम । उनके द्वारा रामू चन्ना नामक नाटक भी लिखा गया ।

१९४२ के बाद वे बम्बई आ गए उन्होंने कुछ फिल्म्नो भी भूमिका निभाई लेकिन प्रसिद्धि गीत लेखन से मिली उनकी मृत्यु १९८२ मे हुई थी । उनके लिखे प्रमुख गीत है - दो आँखे बारह हाथ ,नवरंग ,बूँद जो बन गई मोती फिल्मों के गीत