स्मिता पाटिल
{{ज्ञानसन्दूक फ़िल्म संबंधित लोग | नाम = स्मिता पाटिल | चित्र =स्मिता पाटिल.jpg | चित्रआकार = | शीर्षक = स्मिता पाटिल | मृत्युतिथि = एक्स्प्रेशन गलती: अनपेक्षित < ओपरेटर, {{{1}}} (उम्र एक्स्प्रेशन गलती: अनपेक्षित < ओपरेटर) स्मिता पाटिल ( निधन: 13 दिसंबर, 1986) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। भारतीय संदर्भ में स्मिता पाटिल एक सक्रिय नारीवादी होने के अतिरिक्त मुंबई के महिला केंद्र की सदस्य भी थीं. वे महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह से वचनबद्ध थीं और इसके साथ ही उन्होने उन फिल्मो मे काम करने को प्राथमिकता दी जो परंपरागत भारतीय समाज मे शहरी मध्यवर्ग की महिलाओं की प्रगति उनकी कामुकता तथा सामाजिक परिवर्तन का सामना कर रही महिलाओं के सपनों की अभिवयक्ति कर सकें.
अनुक्रम |
व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]
पुणे में जन्मी स्मिता के पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री और माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं. उनकी आरंभिक शिक्षा मराठी माध्यम के एक स्कूल से हुई थी . उनका कैमरे से पहला सामना टीवी समाचार वाचक के रूप हुआ था। हमेशा से थोडी़ विद्रोही रही स्मिता की बडी़ आंखों और सांवले सौंदर्य ने पहली नज़र मे ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया .
कालांतर मे स्मिता पाटिल के प्रेम संबंध राज बब्बर से हो गये जिनकी परिणिति अंतंतः विवाह मे हुई। राज बब्बर जो पहले से ही विवाहित थे और उन्होने स्मिता से शादी करने के लिये अपनी पहली पत्नी को छोडा़ था।