ऐश्वर्या राय

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ऐश्वर्या राय
AishwaryaRai.jpg
ऐश्वर्या राय
जन्म 1 नवंबर 1973 (1973-11-01) (उम्र 38)

ऐश्वर्या राय (जन्म: 1 नवंबर, 1973) ऐश के नाम से भी मशहूर, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है।

अनुक्रम

[संपादित करें] जीवन

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर, 1973 को मैंगलूर , कर्नाटक में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है।

ऐश्वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है, इसके अलावा उन्हें कन्नड़, हिन्दी, मराठी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा ७ तक) हैदराबाद, आंध्र प्रदेश मे हुई। बाद मे उनका परिवार मुंबई आकर बस गया। मुंबई मे उन्होने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कालेज कॉलेज, माटूंगा मे पढा़ई की। पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे, और उन्होने मे मॉडलिंग भी की।

उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हेंकैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी़ और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।

[संपादित करें] फिल्मी जीवन

उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मशहूर हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म और प्यार हो गया थी, हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। 2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म देवदास मे भी उन्होने काम किया। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया। 2006 मे उनकी प्रमुख फिल्मे रही मिसट्रेस ऑफ स्पाइसेस, धूम-2 और उमराव जान

आज ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है

[संपादित करें] निजी जीवन

उनका नाम सलमान ख़ान और विवेक ओबेरॉय के साथ जोडा जा चुका

[संपादित करें] ऐश्वर्या की फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
20१0 रावन
2008 Pink Panther 2 Sonia अंग्रेजी फ़िल्म
2008 सरकार २ Anita
2008 जोधा अकबर Jodha
2007 गुरु Sujata
2007 द लास्ट लीज़न अंग्रेजी फ़िल्म
2007 जर्नी एक्रॉस इंडिया अंग्रेजी फ़िल्म
2006 उमराव जान
2006 प्रोवोक्ड
2006 धूम २ सुनहरी
2005 द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज़
2005 शब्द Antara
2005 बंटी और बबली
2004 क्यूँ ! हो गया ना दिया मल्होत्रा
2004 ख़ाकी महालक्ष्मी
2004 ब्राइड एंड प्रीजुडिस Lalita
2004 रेनकोट
2003 दिल का रिश्ता
2003 कुछ ना कहो Namrata
2003 चोकर बाली Binodini बंगाली फ़िल्म
2002 देवदास Paro
2002 हम किसी से कम नहीं Komal
2002 २३ मार्च १९३१:शहीद Pittho
2002 शक्ति
2002 हम तुम्हारे हैं सनम Suman
2001 अलबेला Sonia
2000 ढ़ाई अक्षर प्रेम के Sahiba
2000 हमारा दिल आपके पास है Preeti
2000 जोश Shirley
2000 कंदुकोन्दैन कंदुकोन्दैन Meenakshi तमिल फ़िल्म
2000 मोहब्बतें
1999 ताल Mansi
1999 आ अब लौट चलें
1999 हम दिल दे चुके सनम Nandini
1999 रवोयी चंदामामा Telugu फ़िल्म
1998 जींस तमिल फ़िल्म
1997 और प्यार हो गया AAshi
1997 इरुवर

[संपादित करें] नामांकन और पुरस्कार

[संपादित करें] फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

dswsfdgt8oulkhilulggwA

[संपादित करें] अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार

[संपादित करें] ज़ी सिने पुरस्कार

[संपादित करें] संदर्भ

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ