दीपिका पादुकोण

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
दीपिका पादुकोण
Deepika in Saree.jpg
जन्म 5 जनवरी 1986 (1986-01-05) (आयु 27)
जन्मस्थान कोपनहेगन, डेनमार्क
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
Best Female Debut
2008:ओम शांति ओम
Face of the Year
2008:ओम शांति ओम

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय सुपरमॉडल है, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं।

अनुक्रम

कैरियर [संपादित करें]

मॉडलिंग [संपादित करें]

कॉलेज में अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने अपने ऊँचे कद और कसी हुई काठी के कारण मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया।[1] पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें भारत के ज्वैल्स ऑफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी शामिल था। दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज की जब मेबिलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया।

५ वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कुछ ही समय बाद, 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें चुना गया और बाद में उसी वर्ष में उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए। पादुकोण को किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया और हाल ही में लीवाइस और टिसॉट एसए[2] की भी।

अभिनय [संपादित करें]

मॉडलिंग में एक सफल कैरियर बनने के बाद, पडुकोण ने अभिनय में कदम रखा। यह उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया।

२००६ में पादुकोण ने अभिनेता उपेन्द्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म ऐश्वर्या की। बाद में २००७ में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम करते हुए फराह खान की ओम शांति ओम से सफलतापूर्वक बॉलीवुड में कदम रखा। यह फ़िल्म भारत और विदेश दोनों जगह वर्ष की सबसे बड़ी हिट रही।[3][4] फ़िल्म में उनकी भूमिका १९७० के दशक की एक सुपरस्टार शांतिप्रिया की है, और बाद में सैंडी की- जो एक युविका है जो ठीक शांतिप्रिया की तरह दिखती है। उनका अभिनय बहुत पसंद किया गया, जिससे इस नायिका को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री पुरस्कार के साथ साथ उनका पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ। इंडिया एफएम के तरन आदर्श ने लिखा, "दीपिका में वह सब कुछ है जो एक महान नायिका में होना चाहिए - व्यक्तित्व, रंग रूप और हाँ, उनमे प्रतिभा तथा योग्यता भी है। वे शाहरुख़ के समकक्ष ही खड़ी हैं और यह सब पाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वे एक ताजा हवा के झोंके के समान है।"[5]

पादुकोण वर्तमान में रणबीर कपूर के साथ सिद्धार्थ आनंद की बचना ऐ हसीनों में तथा अक्षय कुमार के साथ निखिल आडवाणी की चाँदनी चौक टू चाइना में कम कर रही है।

नामांकन और पुरस्कार [संपादित करें]

फिल्मफेयर पुरस्कार [संपादित करें]

विजेता

मनोनीत

स्टार स्क्रीन पुरस्कार [संपादित करें]

विजेता

जी सिने पुरस्कार (Zee Cine Awards) [संपादित करें]

विजेता

मनोनीत



आइफा पुरस्कार [संपादित करें]

विजेता

मनोनीत

स्टारडस्ट पुरस्कार (Stardust Awards) [संपादित करें]

मनोनीत

अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार [संपादित करें]

विजेता

  • 2008: अप्सरा फ़िल्म एवं टेलीविज़न निर्माता संघ की ओर से सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला पुरुस्कार; ओम शान्ति ओम (Om Shanti Om)[14]

अन्य पुरस्कार [संपादित करें]

dipika padukone ek safal abhinetri hai

फिल्मोग्राफी [संपादित करें]

वर्ष फिल्म भूमिका अन्य टिप्पणियां
2006 ऐश्वर्या (Aishwarya) ऐश्वर्या कन्नड़ फिल्म
2007 ओम शांति ओम (Om Shanti Om) शांतिप्रिया/
संध्या (सैंडी)
दोहरी-विजेता, फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला पुरस्कार तथा
सोनी हेड एन शौल्डार्स फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर.
मनोनीत , फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
२००८ बचना ऐ हसीनों (Bachna Ae Haseeno) गायत्री १५ अगस्त, २००८ को प्रर्दशित होने वाली हैं
चाँदनी चौक टू चीन (Chandni Chowk To China) मालानी / मीरा २९ अक्तूबर (October 29), २००८ को प्रर्दशित होने वाली हैं
२००९ हाउसफुल (Housefull)

संदर्भ [संपादित करें]

यह भी देखिए [संपादित करें]

| -- !colspan="3" style="background: #DAA520;"|फिल्मफेयर पुरस्कार | -- | -- | -- | --

संदर्भ [संपादित करें]

बाहरी कड़ी [संपादित करें]