5 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 5वॉ दिन है। साल मे अभी और 360 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 361)।
- 2006 - साउदी अरब के मक्का शहर में एक होटल के ढह जाने से हज के लिए गए ७६ हज यात्रियों की मृत्यु हो गयी ।
- २०१०-
- अमेरिका ने 'आतंक से जुड़े' 14 देशों से अपने यहां आ रहे यात्रियों की जांच और कड़ी करने की घोषणा की। इन देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सऊदी अरब, यमन, लीबिया, नाइजीरिया, सोमालिया, अल्जीरिया, लेबनान और इराक शामिल हैं । इनके अलावा चार देशों क्यूबा, ईरान, सूडान और सीरिया को आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची में शामिल किया गया है।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष दूरबीन केपलर की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पांच नए ग्रहों की खोज की। इन ग्रहों का नाम केपलर4बी, 5बी, 6बी, 7बी और 8बी रखा गया। 2200 से 3000 डिग्री फारेनहाइट तक के अत्यधिक तापमान के कारण इन ग्रहों को 'हॉट ज्यूपिटर्स' कहा गया है।
- इम्पीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने मार्स रिकोनाइसेन्स आर्बिटर से मिली तस्वीरों की फॉरेन्सिक जांच द्वारा मंगल की भूमध्य रेखा के समीप करीब 30 किमी चौडी झीलों का पता लगाया। ये झीले अलास्का और साइबेरिया में पाई जाने वाली झीलों जैसी ही है।
- 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।
गुरु गोविन्द सिन्घ्