मुरली मनोहर जोशी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
डॉ. मुरली मनोहर जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासनकाल में वे भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री थे।
जीवनी [संपादित करें]
मुरली मनोहर जोशी जी का जन्म ५ जनवरी सन् १९३४ को दिल्ली में हुआ था। उनका पैत्रिक निवास-स्थान वर्तमान उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में है। उन्होने अपना एम्एससी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया जहाँ प्राध्यापक राजेन्द्र सिंह उनके एक शिक्षक थे। यहीं से उन्होने अपनी डॉक्टोरेट की उपाधि भी अर्जित की। उनका शोधपत्र स्पेक्ट्रोस्कोपी पर था। अपना शोधपत्र हिन्दी भाषा में प्रस्तुत करने वाले वे प्रथम शोधार्थी हैं। बाद में वे राष्ट्रीय राजनीति में आ गये।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- http://www.drmurlimanoharjoshi.in/ Official Website of Dr. Murli Manohar Joshi
- http://drmurlimjoshi.blogspot.com/ Dr. Murli Manohar Joshi's blog
- BJP profile of M.M. Joshi
- राजनीति में संस्कृति के दूत: डा. जोशी