६ अप्रैल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| << | अप्रैल | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
| १ | २ | ३ | ४ | ५ | ६ | |
| ७ | ८ | ९ | १० | ११ | १२ | १३ |
| १४ | १५ | १६ | १७ | १८ | १९ | २० |
| २१ | २२ | २३ | २४ | २५ | २६ | २७ |
| २८ | २९ | ३० | ||||
| 2013 | ||||||
6 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 96वॉ (लीप वर्ष मे 97 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 269 दिन बाकी है।
अनुक्रम |
प्रमुख घटनाएँ [संपादित करें]
- 1606 राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
- 1924 इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
- 1942 जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
- 1966 भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
- 2010-
- यूनिवर्सिटी आफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नयी रिपोर्ट 'शैडो इन दी क्लाउडस' में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया। इससे भारत के प्रमुख मिसाइलों तथा हथियार प्रणालियों के प्रभावित होने की आशंका है।
- इराक़ की राजधानी बगदाद के विभिन्न हिस्सों में 4 रिहाइशी इमारतों में हुए बम धमाकों में 28 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हो गये।
-
- भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
-
- इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुस्लिम लड़कियों का मॉडलिंग करना हराम और शरियत कानून के खिलाफ करार दिया।