३ दिसम्बर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| << | दिसम्बर | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
| १ | २ | ३ | ४ | ५ | ६ | ७ |
| ८ | ९ | १० | ११ | १२ | १३ | १४ |
| १५ | १६ | १७ | १८ | १९ | २० | २१ |
| २२ | २३ | २४ | २५ | २६ | २७ | २८ |
| २९ | ३० | ३१ | ||||
| 2013 | ||||||
3 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 337वॉ (लीप वर्ष मे 338 वॉ) दिन है। साल में अभी और 28 दिन बाकी है।
अनुक्रम |
प्रमुख घटनाएँ [संपादित करें]
- १७९६- बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
- १८२९- वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- १८६०- मारगाओ निवासी अगस्टिनो लोउरेंको ने पेरिस से रसायन शा में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। संभवतः वे प्रथम भारतीय थे, जिन्होंने विदेश से अपनी डाक्टरेट की डिग्री पूरी की थी।
- १९४३- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति फेंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और तुर्की के राष्ट्रपति इस्मत इनोनु द्वितीय काईरो सम्मेलन में मिले।
- १९५९- भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- १९६७- भारत का पहला रॉकेट रोहिणी आर एच ७५ को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
- १९७२- होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
- १९७४- एक हालैंड (डच) यात्री विमान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी १९१ यात्रियों की मौत हो गई।
- १९७७- जीन बेडेल बोकासा ने स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
- १९८०- पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो की लिस्बन में विमान दुर्घटना में मौत हो गई।
- २००८- * मुंबई में हुई २६ नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
जन्म [संपादित करें]
- १८८८- रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार
- १९१०- आर वेंकटरमन, भारत के आठवें राष्ट्रपति का जन्म हुआ।
निधन [संपादित करें]
- १९८०- फ्रांसिसको साकाल्नरो, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री
- २०००- हेंक एरोन, सूरीनाम को १९७५ में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता