४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 4थॉ दिन है। साल मे अभी और 361 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 362)।
- २०१०-
- दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 824 मीटर ऊंची 168 मंज़िला दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा का उद्घाटन किया गया। इसमें स्वीमिंग पूल, मॉल्स, दफ्तर, सिनेमा हॉल सहित सारी सुविधाएं मौजूद है। इसकी 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। इसे 95 किलोमीटर दूर से भी साफ साफ देखा जा सकता है। इसमें लगाई गई लिफ्ट दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट है।
- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाजारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।