५ जून
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| << | जून | >> | ||||
| र | सो | मं | बु | गु | शु | श |
| १ | ||||||
| २ | ३ | ४ | ५ | ६ | ७ | ८ |
| ९ | १० | ११ | १२ | १३ | १४ | १५ |
| १६ | १७ | १८ | १९ | २० | २१ | २२ |
| २३ | २४ | २५ | २६ | २७ | २८ | २९ |
| ३० | ||||||
| 2013 | ||||||
5 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 156वॉ (लीप वर्ष मे 157 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 209 दिन बाकी है।
अनुक्रम |
प्रमुख घटनाएँ [संपादित करें]
- 1924- अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा। उसने यह फैक्स स्वीडन में अपने पिता के लिए भेजा था।
- 2010-
- इजरायली सेना के विशेष दस्ते ने राहत सामग्री लेकर गाजा जा रहे कंबोडिया के झंडे वाले जहाज रशेल कोरी को कब्जे में लेकर अशदोद बंदरगाह भेज दिया।
- भारत सरकार ने सुरक्षा अनुबंध नियम के संशोधित रूप को अधिसूचित कर हिस्सा बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में आम निवेशकों की कम-से-कम 25% हिस्सेदारी को अनिवार्य कर दिया।
- भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इंडियन मुजाहिदीन को प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया की इकाई और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से संबंध के कारण आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए इसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया।
- इटली की फ्रांसिस्का शियावोन ने ऑस्ट्रेलिया की सामंता तोसुर को लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से हरा कर एकल महिला फ्रेंच ओपन जीत ली।