अनुष्का शर्मा
| अनुष्का शर्मा | |
|---|---|
| जन्म | 1 मई 1988 [1] बैंगलूरू, कर्नाटक, भारत |
| व्यवसाय | मॉडल, अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 2008 – वर्तमान |
अनुष्का शर्मा(lअंग्रेज़ी: Anushka Sharma), (जन्म 1 मई, 1988)[1] एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। इन्होने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया।[2] दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।
अनुक्रम |
शुरूआती जीवन और पार्श्भूमि[संपादित करें]
शर्मा का जन्म बैंगलोर में हुआ था परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और माँ आशिमा शर्मा एक गृहणी है। उनके बड़े भाई कारनेश[3] जो पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब मर्चंट नेवी में कार्यरत है। इन्होने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से की है और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री ली है।[4] बाद में वह मुंबई में अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत करने आ गई।
करियर[संपादित करें]
शर्मा कहती है की शुरुआत में वह मॉडलिंग जगत में नाम कमाना चाहती है और फ़िल्मों की ओर खास आकर्षित नहीं थी।[4] उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर ०७ कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है।
उनका अभिनय में पहला किरदार आदित्य चोपरा की रब ने बना दी जोड़ी (२००८) में शाहरुख खान के विपरीत था। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा गया।[5] फ़िल्म को समीक्षकों ने भी काफ़ी सराहा और वह एक ब्लाकबस्टर हिट बात गई। उनकी दूसरी फ़िल्म बदमाश कंपनी, जिसे यश राज फ़िल्म ने निर्मित किया था, को ७ मई २०१० को रिलीज़ किया गया।[6]
२०१० में शर्मा ने यश राज फिल्म्स के साथ अपना तिन फ़िल्मों का सौदा बैंड बाजा बारात के साथ पूरा किया जिसे मनीष शर्मा ने बनाया था और रणवीर सिंह इसमें प्रमुख भूमिका में थे।[7]
संदर्भ[संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 "विष अनुष्का शर्मा अ वेरी हैप्पी बर्थ डे". टाइम्स ऑफ इण्डिया. 29 अप्रैल 2010. http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/star-of-the-week/anushka-sharma/message-board/Wish-Anushka-Sharma-a-very-Happy-Birthday/articleshow/5871962.cms. अभिगमन तिथि: 2011-02-20.
- ↑ "अनुष्का शर्मा: द 1,000 वाट गर्ल". तेहेल्का मग्जीन. वोल 8, इशु 14, तारीख 09 Apr 2011. http://www.tehelka.com/story_main49.asp?filename=hub090411ANUSHKA_SHARMA.asp.
- ↑ "हार्डली बैन-नर्ड, इंटरटेन्मेंट - बॉलिवुड". मुंबई मिरर. 2009-03-24. http://www.mumbaimirror.com/article/30/2009032420090324023048451bdff03aa/Hardly-bannered.html. अभिगमन तिथि: 2010-06-24.
- ↑ 4.0 4.1 "द डेली मेल - डेली न्यूज़ फ्रॉम पाकिस्तान - न्यूज़ पेपर फ्रॉम पाकिस्तान". Dailymailnews.com. http://dailymailnews.com/200902/04/news/dmshowbizpage02.html. अभिगमन तिथि: 2010-06-24.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ तरन आदर्श (12 दिसंबर 2008). "रब ने बना दी जोड़ी: मूवी रिव्यू". बोलीवुड हंगामा. http://www.bollywoodhungama.com/movies/review/13824/index.html. अभिगमन तिथि: 2011-01-15.
- ↑ "बदमाश कंपनी रिव्यू". nextbollywood.com. http://www.nextbollywood.com/2010/05/badmash-company-movie-review-by-taran.html. अभिगमन तिथि: 2011-04-27.
- ↑ "YRF लौन्चेस न्यू फेस विथ अनुष्का शर्मा". Movies.ndtv.com. http://movies.ndtv.com/movie_story.aspx?Section=Movies&ID=ENTEN20100129215&subcatg=MOVIESINDIA&keyword=bollywood. अभिगमन तिथि: 2010-06-24.
anushka sharma is very best actries i like to anushka sharma thankyou
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
अनुष्का शर्मा, इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर