राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार | ||
| पुरस्कार जानकारी | ||
|---|---|---|
| वर्ग | चलचित्र | |
| गठन | 1954 | |
| अंतिम पुरस्कार | 2007 | |
| के द्वारा पुरस्कृत | फिल्म समारोह निदेशालय, भारत | |
| वर्णन | भारत में चलचित्र को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार | |
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मों के क्षेत्र में दिये जाने वाले भारत के काफी पुराने पुरस्कार हैं जो सन 1954 से दिये जा रहे हैं। यह पुरस्कार फीचर तथा गैर फीचर दोनों तरह की फिल्मों के लिए प्रदान किया जाता है।
फीचर फिल्म खंड [संपादित करें]
इस खंड में 31 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं।
- श्रेष्ठ फीचर फिल्म
- निर्देशक की श्रेष्ठ प्रथम फिल्म
- मनोरंजन से भरपूर सबसे लोकप्रिय फिल्म
- श्रेष्ठ निर्देशन
- श्रेष्ठ अभिनेता
- श्रेष्ठ अभिनेत्री
- श्रेष्ठ सम्पादन
- श्रेष्ठ संगीत
- श्रेष्ठ कोरियोग्राफी
गैर-फीचर फिल्म खंड [संपादित करें]
इस खंड में 22 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं।
- श्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म
- श्रेष्ठ जीवन चरित्र
- विशेष ज्यूरी पुरस्कार
- श्रेष्ठ ध्वनि चित्रण
- सिनेमा पर श्रेष्ठ लेखन
- श्रेष्ठ फिल्म समालोचन
लक्ष्य [संपादित करें]
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का लक्ष्य सुरुचिपूर्ण और तकनीकी तौर पर उत्कृष्ट तथा सामाजिक तौर पर प्रासंगिक फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देकर सिनेमा के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों के प्रति समझ और सम्मान के प्रति योगदान करना और इस प्रकार राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है।
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||