राजेश खन्ना
| राजेश खन्ना | |
|---|---|
प्रशंसकों के बीच ठुमका लगाते हुए राजेश खन्ना |
|
| जन्म | जतिन खन्ना 29 दिसम्बर 1942 अमृतसर, ब्रिटिश भारत |
| मृत्यु | 18 जुलाई 2012 मुंबई, भारत |
| अन्य नाम | काका |
| व्यवसाय | फिल्म अभिनेता व निर्माता |
| सक्रिय वर्ष | 1966–2012 |
| जीवनसाथी | डिम्पल कपाड़िया |
| बच्चे | ट्विंकल खन्ना रिंकी खन्ना |
राजेश खन्ना (जन्म: 29 दिसम्बर 1942 - मृत्यु: 18 जुलाई 2012) एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे ।[1] उन्होंने कई हिन्दी फिल्में बनायीं और राजनीति में भी प्रवेश किया। वे नई दिल्ली लोक सभा सीट से पाँच वर्ष तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। बाद में उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।
उन्होंने कुल 163 फीचर फिल्मों में काम किया,128 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभायी,22 में दोहरी भूमिका के अतिरिक्त 17 छोटी फिल्मों में भी काम किया।[2] व तीन साल का अंदर १५ हिट फिल्म में अभिनय करके बॉलीवुड का सुपरस्टार कहा जाते थे ।[3] उन्हें फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये तीन वार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हिन्दी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी अधिकतम चार बार उनके ही नाम रहा।[4] 2005 में उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेण्ट अवार्ड दिया गया। राजेश खन्ना हिन्दी सिनेमा के पहले सुपर स्टार थे।[5][6][7][8] 1966 में उन्होंने आखिरी खत नामक फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। राज़, बहारों के सपने, आराधना व आनन्द उनकी बेहतरीन फिल्में मानी जाती हैं।
अनुक्रम |
व्यक्तिगत जीवन [संपादित करें]
29 दिसम्बर 1942 को जतिन अरोरा[9] नाम से जन्में बच्चे का पालन पोषण लीलावती चुन्नीलाल खन्ना ने किया था।[10] जतिन के माता पिता भारत विभाजन के पश्चात पाकिस्तान से आकर अमृतसर में बस गये थे। खन्ना दम्पत्ति जो जतिन के वास्तविक माता-पिता के रिश्तेदार थे इस बच्चे को गोद ले लिया और पढ़ाया लिखाया।[11] जतिन ने तब के बम्बई स्थित गिरगाँव के सेण्ट सेबेस्टियन हाई स्कूल में दाखिला लिया। उनके सहपाठी थे रवि कपूर जो आगे चलकर जितेन्द्र के नाम से फिल्म जगत में मशहूर हुए। [12]
स्कूली शिक्षा के साथ साथ जतिन की रुचि नाटकों में अभिनय करने की भी थी अत: वे स्वाभाविक रूप से थियेटर की ओर उन्मुख हो गये। स्कूल में रहते हुए उन्होंने कुछ नाटक भी खेले। [13] केवल इतना ही नहीं, कॉलेज के दिनों उन्होंने नाटक प्रतियोगिता में कई पुरस्कार भी जीते।[14] थियेटर व फिल्मों के लिये काम खोजने वे उस समय भी अपनी स्पोर्टस कार में जाया करते थे। यह उन्नीस सौ साठ के आस पास का वाकया है।[15] दोनों दोस्तों ने बाद में तत्कालीन बम्बई के के०सी० कॉलेज में भी एक साथ तालीम हासिल की। .[16] जतिन को राजेश खन्ना नाम उनके चाचा ने दिया था यही नाम बाद में उन्होंने फिल्मों में भी अपना लिया। यह भी एक हकीकत है कि जितेन्द्र को उनकी पहली फिल्म में ऑडीशन देने के लिये कैमरे के सामने बोलना राजेश ने ही सिखाया था। जितेन्द्र और उनकी पत्नी राजेश खन्ना को "काका" कहकर बुलाते थे।[17]
राजेश खन्ना ने 1966 में पहली बार 24 साल की उम्र में "आखिरी खत" नामक फिल्म में काम किया था। इसके बाद "राज", "बहारों के सपने", "औरत के रूप" जैसी कई फिल्में उन्होंने कीं लेकिन उन्हें असली कामयाबी 1969 में "आराधना" से मिली जो उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी। आराधना के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर हिन्दी फिल्मों के पहले सुपरस्टार का खिताब अपने नाम किया।
पारिवारिक जीवन [संपादित करें]
1960-70 के दशक में एक फैशन डिजाइनर व अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू से राजेश खन्ना का प्रेम प्रसंग चर्चा में रहा।[18] बाद में उन्होंने डिम्पल कपाड़िया से मार्च 1973 में विधिवत विवाह कर लिया। विवाह के छ: महीने बाद डिम्पल की फिल्म बॉबी रिलीज हुई।[19] डिम्पल से उनको दो बेटियाँ हुईं। [20] बॉबी की अपार लोकप्रियता ने डिम्पल को फिल्मों में अभिनय की ओर प्रेरित किया। बस यहीं से उनके वैवाहिक जीवन में दरार पैदा हुई जिसके चलते दोनों पति-पत्नी 1984 में अलग हो गये। फिल्मी कैरियर की दीवानगी ने उनके पारिवारिक जीवन को ध्वस्त कर दिया।[21] कुछ दिनों तक अलग रहने के बाद दोनों में सम्बन्ध विच्छेद हो गया।[22] उन्नीस सौ अस्सी के दशक में एक अन्य अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ राजेश खन्ना का रोमांस उसके विदेश चले जाने तक चलता रहा।.[23] काफी दिनों तक अलहदा रहने के बाद डिम्पल और राजेश में एक साथ रहने की पारस्परिक सहमति बनती दिखायी दी। रिपोर्टर दिनेश रहेजा के अनुसार उन दोनों में कटुता समाप्त होने लगी थी और दोनों एक साथ पार्टियों में शरीक होने लगे। यही नहीं, डिम्पल ने लोक सभा चुनाव में राजेश खन्ना के लिये वोट माँगे और उनकी एक फिल्म जय शिवशंकर में काम भी किया।[24] इन दोनों की पहली बेटी ट्विंकल खन्ना एक फिल्म अभिनेत्री है। उसका विवाह फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से हुआ। दूसरी बेटी रिंकी खन्ना भी हिन्दी फिल्मों की अदाकारा है[25] उसका विवाह लन्दन के एक बैंकर समीर शरण से हुआ।[26]
फिल्मी सफ़र [संपादित करें]
1971 में राजेश खन्ना ने कटी पतंग, आनन्द, आन मिलो सजना, महबूब की मेंहदी, हाथी मेरे साथी, अन्दाज नामक फिल्मों से अपनी कामयाबी का परचम लहराये रखा। बाद के दिनों में दो रास्ते, दुश्मन, बावर्ची, मेरे जीवन साथी, जोरू का गुलाम, अनुराग, दाग, नमक हराम, हमशक्ल जैसी फिल्में भी कामयाब रहीं। 1980 के बाद राजेश खन्ना का दौर खत्म होने लगा। बाद में वे राजनीति में आये और 1991 में वे नई दिल्ली से कांग्रेस की टिकट पर संसद सदस्य चुने गये। 1994 में उन्होंने एक बार फिर खुदाई फिल्म से परदे पर वापसी की कोशिश की। आ अब लौट चलें, क्या दिल ने कहा, जाना, वफा जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया लेकिन इन फिल्मों को कोई खास सफलता नहीं मिली।
मुमताज़ का साथ [संपादित करें]
राजेश खन्ना ने मुमताज़ के साथ आठ फिल्मों में काम किया और ये सभी फिल्में सुपरहिट हुईं।[27] राजेश और मुमताज़ दोनों के बँगले मुम्बई में पास पास थे अत: चित्रपट के रुपहले पर्दे पर साथ साथ काम करने में दोनों की अच्छी पटरी बैठी। जब राजेश ने डिम्पल के साथ शादी कर ली तब कहीं जाकर मुमताज़ ने भी उस जमाने के अरबपति मयूर माधवानी के साथ विवाह करने का निश्चय किया। 1974 में मुमताज़ ने अपनी शादी के बाद भी राजेश के साथ आप की कसम, रोटी और प्रेम कहानी जैसी तीन फिल्में पूरी कीं और उसके बाद फिल्मों से हमेशा हमेशा के लिये सन्यास ले लिया। यही नहीं मुमताज़ ने बम्बई को भी अलविदा कह दिया और अपने पति के साथ विदेश में जाकर बस गयी। इससे राजेश खन्ना को जबर्दस्त आघात लगा।
अन्तिम दिनों में ख़राब स्वास्थ्य [संपादित करें]
पति पत्नी में तलाक व दोनों बेटियों के विवाह हो जाने के बाद राजेश खन्ना अपने आलीशान बँगले में बिल्कुल अकेले रह गये। उनके इस अकेलेपन ने उन्हें शराब और सिगरेट पीने के लिये मजबूर कर दिया। धीरे धीरे जब उम्र उन पर हावी होने लगी तो शरीर को भी व्याधियों ने घेरना शुरू कर दिया। परिणाम यह हुआ कि उनकी काया जर्जर होती चली गयी। पिछले कुछ समय से पंखा बनाने वाली एक कम्पनी के लिये विज्ञापन करते राजेश खन्ना टीवी स्क्रीन पर दिखायी दिये तो उनके प्रशंसकों का ध्यान बरबस उनकी ओर गया।
जून 2012 में यह सूचना आयी कि राजेश खन्ना पिछले कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहे हैं।[28] [29] 23 जून 2012 को उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी जटिल रोगों के उपचार हेतु लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहाँ सघन चिकित्सा कक्ष में उनका उपचार चला और वे वहाँ से 8 जुलाई 2012 को डिस्चार्ज हो गये। उस समय "वे पूर्ण स्वस्थ हैं", ऐसी रिपोर्ट दी गयी थी।[30] [31][32][33] 14 जुलाई 2012 को उन्हें मुम्बई के लीलावती अस्पताल में पुन: भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी डिम्पल ने मीडिया को बतलाया कि उन्हें निम्न रक्तचाप है और वे अत्यधिक कमजोरी महसूस कर रहे हैं।[34][35] [36]
अन्तत: 18 जुलाई 2012 को यह खबर प्रसारित हुई कि सुपरस्टार राजेश खन्ना नहीं रहे।
शव यात्रा व दाह संस्कार [संपादित करें]
जैसे ही मीडिया पर देश के पहले सुपरस्टार के निधन का समाचार आया उनके बान्द्रा स्थित आशीर्वाद बँगले के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। उसे नियन्त्रित करने के लिये पुलिस व सुरक्षा गार्डों की सहायता ली गयी। अगले दिन 19 जुलाई को विले पार्ले के पवन हंस शवदाह गृह में उनका अन्तिम संस्कार किया गया। भारी वर्षा व ट्रेफिक जाम होने के बावजूद लोग पैदल चलकर श्मशान घाट तक पहुँचे। पचहत्तर वर्षीय फिल्म अभिनेता निर्देशक मनोज कुमार, फिल्मस्टार अमिताभ बच्चन तथा उनके पुत्र अभिषेक बच्चन काका की अन्तिम यात्रा में शरीक होने वालों में प्रमुख थे।[37][38] उनकी चिता को मुखाग्नि अक्षय कुमार की सहायता से उनके नौ वर्षीय नाती आरव ने दी।[39] [40]
संवेदना व श्रद्धांजलियाँ [संपादित करें]
राजेश खन्ना की मृत्यु पर वालीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा-"हम सोच रहे थे कि वे अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटेंगे लेकिन उनकी मृत्यु की खबर से हमें जबर्दस्त धक्का लगा।" उनके दामाद अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें स्वर्ग में शान्तिपूर्ण व सम्मानजनक स्थान मिले इसके लिये आप सब प्रार्थना कीजिये। उनके घर जाकर शोक व्यक्त करने वालों में ऋषि कपूर, प्रेम चोपड़ा व साजिद खान भी शामिल थे।[41] शाहरुख खान ने ट्वीटर पर लिखा-"जीना क्या होता है कोई काका से सीखे जिन्होंने फिल्म जगत के एक युग का प्रतिनिधित्व किया। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज़, फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर, फिल्म निर्माता सुभाष घई, नृत्यांगना व अभिनेत्री वैजयन्ती माला एवं माधुरी दीक्षित ने भी उन्हें शब्द सुमन अर्पित किये।"[42] पार्श्वगायक मन्ना डे ने कहा-"इसमें कोई शक नहीं कि वे सुपर स्टार थे मुझे इस बात का गौरव है कि मैंने उनकी फिल्मों में अपना स्वर दिया।"[43] मृणाल सेन ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि वे राजेश खन्ना को लेकर उनकी व्यस्तता के चलते कोई फिल्म नहीं बना सके। बुद्धदेव दास गुप्त ने कहा-"राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन से भी दो कदम आगे थे क्योंकि अमिताभ ने उनसे बहुत कुछ सीखा। आने वाली युवा नस्लें उनसे प्रेरणा लेंगी।"[44] ऋतुपर्ण घोष ने आनन्द फिल्म में बोले गये "बाबू मोशाय" को शिद्दत से याद किया। फिल्म इतिहासकार एसएमएम औसजा ने कहा-"साठ व सत्तर के दशक में उन्होंने अपने समय के चोटी के निर्माता निर्देशकों के साथ काम किया और उन सबके ऊपर अपने अभिनय की छाप छोड़ी। यद्यपि उन्होंने किसी भी बँगला फिल्म में काम नहीं किया फिर भी धोती कुर्ते में उनकी छवि देखकर कोई भी बंगाली उनसे प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकता।"[45]
राजनीतिक हलकों से भी उन्हें अपार श्रद्धांजलियाँ दी गयीं जिनमें प्रधान मन्त्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गान्धी, पश्चिम बंगाल की मुख्य मन्त्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्य मन्त्री नीतीश कुमार, गुजरात के मुख्य मन्त्री नरेन्द्र मोदी आदि के नाम प्रमुख हैं। [41] इतना ही नहीं पाकिस्तान के प्रधान मन्त्री रजा परवेज़ अशरफ़ सहित अन्य हस्तियों जैसे अली जफर व सैयद नूर ने भी उन्हें अपनी शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।[42]
प्रमुख फिल्में [संपादित करें]
सम्मान एवं पुरस्कार [संपादित करें]
राजेश खन्ना को फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये चौदह बार तथा बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट अवार्ड के लिये पच्चीस बार नामांकित किया गया। दोनों पुरस्कारों के लिये कुल उन्तालिस बार के नामांकन में उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार एवं चार बार बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट अवार्ड मिला।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार [संपादित करें]
- 1975 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - अविष्कार
- 1972 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - आनन्द
- 1971 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - सच्चा झूठा
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ The Tribune, Chandigarh, India – The Tribune Lifestyle
- ↑ Bollywood's Kaka Turns A Year Older - Aakhri Khat, Chetan Anand, Rajesh Khanna | Movie Talkies
- ↑ http://www.guardian.co.uk/film/2012/jul/29/rajesh-khanna
- ↑ http://indiatoday.intoday.in/story/rajesh-khanna/1/202239.html
- ↑ Bollywood: popular Indian cinema Lalit Mohan Joshi, pub 2002
- ↑ "Lifetime achievement award honour for Rajesh Khanna at IIFA 2009 | TopNews". Topnews.in. http://www.topnews.in/lifetime-achievement-award-honour-rajesh-khanna-iifa-2009-2173193. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ Pratiyogita Darpan (August 2009). Pratiyogita Darpan. Pratiyogita Darpan. pp. 22–. http://books.google.com/?id=HCKXK1kt8U0C&pg=PT22. अभिगमन तिथि: 16 July 2010.
- ↑ Emotional Rajesh Khanna thanks Amitabh Bachchan The Hindu Monday, 15 Jun 2009
- ↑ "Rajesh Khanna passes away". http://www.tribuneindia.com/2012/20120718/latest-news.htm.
- ↑ http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/The-glow-on-the-face-of-young-Rajesh-Khanna-revealed-his-career/articleshow/15031964.cms.
- ↑ http://www.dnaindia.com/india/report_relatives-remember-rajesh-khanna-in-his-birthplace-amritsar_1716655.
- ↑ "Jeetendra-Actors-Bollywood-Celeb Interview Archives-Indiatimes Chat". The Times Of India (India). http://chatinterviews.indiatimes.com/articleshow/1258826.cms.
- ↑ "Iconic hero Rajesh Khanna turns 69 and died on 18 July 2012". Bollywoodmantra.com. 28 December 2011. http://www.bollywoodmantra.com/news/iconic-hero-rajesh-khanna-turns-69/8377/. अभिगमन तिथि: 18 July 2012.
- ↑ "Aan Milo Sajna : Birthday Bumps : Rajesh Khanna – Photogallery – Movies News – IBNLive". Ibnlive.in.com. 2011-05-10. http://ibnlive.in.com/photogallery/3005-1.html?from=movies. अभिगमन तिथि: 19 September 2011.
- ↑ The hundred luminaries of Hindi cinema. Books.google.co.in. http://books.google.co.in/books?ei=r_OhTP_vM4G4vgOrrpHTAw&ct=result&id=HixlAAAAMAAJ&dq=rajesh+khanna++became+that+rare+newcomer+who+struggled+in+his+. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ Designed, Developed ABJI Solutions Kandivali (W). "KapolSamaj.com. Build better life together". Kapolsamaj.com. http://www.kapolsamaj.com/arts.html. अभिगमन तिथि: 2010-09-21.
- ↑ "Amar Prem : Birthday Bumps : Rajesh Khanna – Photogallery – Movies News – IBNLive". Ibnlive.in.com. 2011-05-10. http://ibnlive.in.com/photogallery/3005-0.html?from=movies. अभिगमन तिथि: 19 September 2011.
- ↑ "Rajesh Khanna, the phenomenon". rediff.com. http://www.rediff.com/movies/2007/dec/28sli1.htm. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ "Dimple: A Most Unusual Woman". Rediff.com. http://www.rediff.com/movies/2004/sep/08dimple.htm. अभिगमन तिथि: 2012-07-18.
- ↑ "rediff.com, Movies: The different avatars of Rajesh Khanna". Rediff.com. http://www.rediff.com/%0Amovies/2002/sep/13dinesh.htm. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ "Rajesh Khanna's life in pics » NDTV Movies". Movies.ndtv.com. 29 December 1942. http://movies.ndtv.com/PhotoDetail.aspx?Page=5&ID=6523. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ "Flash News Today – Online News Magazine » Rajesh-Dimple: Complicated!". Flashnewstoday.com. 13 September 2010. http://flashnewstoday.com/index.php/rajesh-dimple-complicated/. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ "Bollywood Divas". Hindustan Times. India. http://www.hindustantimes.com/news/specials/slideshows/80s/tinamunim.htm. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ Sinha, Seema (2010-09-13). "Rajesh-Dimple: Complicated!". The Times Of India (India). http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Rajesh-Dimple-Complicated/articleshow/6541166.cms.
- ↑ Screen The Business Of Entertainment-Films-Cover Story
- ↑ "rediff.com, Movies: Jhankaar Beats: R D Burman comes alive... again!". Rediff.com. 8 February 2003. http://www.rediff.com/movies/2003/mar/27sld2.htm. अभिगमन तिथि: 28 November 2011.
- ↑ "The original superstar – Rajesh Khanna". Screenindia.com. http://www.screenindia.com/news/the-original-superstar-rajesh-khanna/327356/. अभिगमन तिथि: 2010-09-21.
- ↑ title= Rajesh Khanna unwell, stops food intake | date=21 June 2012
- ↑ "Estranged kin rally around ailing Rajesh Khanna". 20 June 2012. http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Estranged-kin-rally-around-ailing-Rajesh-Khanna/articleshow/14289686.cms.
- ↑ "Rajesh Khanna discharged from hospital". 8 July 2012. http://www.indianexpress.com/news/rajesh-khanna-discharged-from-hospital/971783/.
- ↑ "'Stable' Rajesh Khanna undergoes tests at hospital". 30 June 2012. http://www.indianexpress.com/news/stable-rajesh-khanna-undergoes-tests-at-hospital/968686/0.
- ↑ "Rajesh Khanna doing fine, to be discharged soon". 26 June 2012. http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Rajesh-Khanna-doing-fine-to-be-discharged-soon/articleshow/14406229.cms.
- ↑ "Rajesh Khanna waves at fans, dispels talks of ill health". 22 June 2012. http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Rajesh-Khanna-waves-at-fans-dispels-talks-of-ill-health/articleshow/14326971.cms.
- ↑ title=Rajesh Khanna admitted to hospital again. He passed away on the 18th of July,2012 in Mumbai
- ↑ http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Tabloid/Rajesh-Khanna-Bollywood-s-first-superstar-dies-in-Mumbai/Article1-891123.aspx Rajesh Khanna passes away on 18 july 2012 at age 69
- ↑ [1]
- ↑ http://zeenews.india.com/entertainment/celebrity/rajesh-khanna-indias-first-superstar-no-more_115495.htm
- ↑ "Rajesh Khanna died because of liver infection". Indiavision news. July. 19, 2012. http://www.indiavision.com/news/article/topnews/325929/rajesh-khanna-died-because-of-liver-infection/.
- ↑ "Grandson Aarav lights Rajesh Khanna's pyre". 19 July 2012. http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Grandson-Aarav-lights-Rajesh-Khannas-pyre/articleshow/15040978.cms.
- ↑ "Grandson Aarav lights Rajesh Khanna's pyre". Indiavision news. July. 19, 2012. http://www.indiavision.com/news/article/entertainment/325902/grandson-aarav-lights-rajesh-khannas-pyre/.
- ↑ 41.0 41.1 http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Tabloid/With-string-of-hits-Rajesh-Khanna-leaves-memories-behind/Article1-891123.aspx
- ↑ 42.0 42.1 http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Bollywood-mourns-Rajesh-Khanna-Will-miss-him-dearly/articleshow/15032494.cms
- ↑ http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/It-was-an-honour-to-sing-for-Rajesh-Khanna-Manna-Dey/articleshow/15030637.cms
- ↑ http://www.newstrackindia.com/newsdetails/2012/07/18/235--Mrinal-Sen-Buddhadeb-Dasgupta-remember-Rajesh-Khanna-.html
- ↑ http://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/Superstar-Rajesh-Khannas-Bengali-connection/articleshow/15038536.cms