ऋषिकेश मुखर्जी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ऋषिकेश मुखर्जी
240px
जन्म 30 सितंबर 1922
कोलकाता, भारत
मृत्यु 27 अगस्त 2006(2006-08-27) (aged 83)
मुंबई, भारत
आधिकारिक जालस्थल http://www.hrishikeshmukherjee.com/

ऋषिकेश मुखर्जी एक भारतीय फिल्मकार थे । हृषिकेश दा का भारतीय सिनेमा जगत में अपने विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं.

अनुक्रम

[संपादित करें] आरंभ

'आनंद' और 'मिली' जैसी फ़िल्मों से भारतीय सिनेमा जगत को एक नया मुकाम देने वाले हृषिकेश मुखर्जी ने फ़िल्म 'दो बीघा ज़मीन' में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में 1953 में अपने कैरियर की शुरुआत की थी. हृषिकेश मुखर्जी ने सबसे बाद में बनी फ़िल्म थी, 'झूठ बोले कौवा काटे' जो 1998 में रिलीज़ हुई थी.

[संपादित करें] एक भारतीय छाप

[संपादित करें] खासियत

मुखर्जी की फ़िल्मों की सबसे बड़ी ख़ासियत है उनका सामाजिक संदर्भ.

हृषिकेश मुखर्जी को याद करते हुए जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर कहती हैं, "मैं उन्हें एक निर्देशक और अपने बड़े भाई के रूप में याद करती हूँ. उनसे मेरे काफ़ी अच्छे संबंध थे. उनकी पहली फ़िल्म से मैंने उनके साथ काम किया था."

लता मानती हैं - "गुरुदत्त, शांताराम और बिमल दा के बाद हृषिकेश दा ही थे जिनकी फ़िल्मों में हिंदुस्तान नज़र आता था. उनकी फ़िल्मों में गाँवों और शहरों में रहने वाला असली हिंदुस्तान नज़र आता था"

हृषिकेश दा के साथ बीते वक्त को याद करते हुए लता मंगेशकर बताती हैं, "कई राज्यों में सफ़ेद साड़ी किसी के गुज़र जाने पर पहली जाती है. मैं हमेशा से सफ़ेद साड़ी पसंद करती रही हूँ. मुझे याद है कि मुझे इसके लिए हमेशा टोकते थे. उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे पास किनारेदार साड़ी पहनकर ही आना और इसलिए मैं उनके पास वैसी ही साड़ी पहनकर जाती थी."

गीतकार जावेद अख़्तर बताते हैं, "वो एक फ़िल्मकार के अलावा एक शिक्षक भी थे. फ़िल्मों को एडिट करते वक्त उन्होंने कई बातें हम लोगों को बताई जो मैंने हमेशा ध्यान रखी और वो बातें हमारे बहुत काम आई

[संपादित करें] प्रमुख फिल्में

[संपादित करें] बतौर निर्देशक

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1983 रंग बिरंगी
1979 गोल माल
1978 नौकरी
1977 आलाप
1971 बुड्ढा मिल गया
1970 आनन्द
1968 आशीर्वाद

[संपादित करें] अन्य निर्माण भूमिका

वर्ष फिल्म निर्माण भूमिका टिप्पणी
1947 तथापि
1950 माँ
1951 दो बीघा ज़मीन परिदृश्य, संपादक, सहायक निर्देशक
1953 परिणीता संपादक
1954 बिराज बहू संपादक
1955 देवदास
1958 मधुमती संपादक
1959 हीरा मोती
1961 चार दीवारी संपादक
1970 दस्तक संपादक
1977 आलाप कथा, निर्माता
1983 कुली संपादक

[संपादित करें] टीवी धारावाहिक

  • हम हिन्दुस्तानी (1986)
  • तलाश (1992)
  • धूप छाँव
  • रिश्ते
  • उजाले की ओर

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर ऋषिकेश मुखर्जी

Mrinal-sen.jpg      बंगाली सिनेमा का इतिहास      Charulata1.jpg
प्रसिद्ध निर्देशक
कलाकार
इतिहास
इतिहास बिल्ल्वमंगलदेना पाओनाधीरेन्द्रनाथ गंगोपाध्यायहीरालाल सेनइंडो ब्रिटिश फ़िल्म कंपनीकानन देवीमदन थियेटरमिनर्वा थियेटरन्यू थियेटर्सप्रमथेश बरूआरॉयल बायोस्कोपस्टार थियेटरअन्य...
प्रसिद्ध फ़िल्में 36 चौरंगी लेनअपराजितोअपुर संसारउनिशे एप्रिलघरे बाइरेचारुलताचोखेर बालीताहादेर कथातितलीदीप जेले जाइदेना पाओनानील आकाशेर नीचेपथेर पांचालीबिल्ल्वमंगलमेघे ढाका तारासप्तपदीहाँसुलि बाँकेर उपकथाहारानो सुरअन्य...   
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ