इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
पालम हवाई अड्डा

IATA: DEL – ICAO: VIDP
Summary
विमानक्षेत्र प्रकार सार्वजनिक
मालिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
संचालक DIAL (दिल्ली इण्तर्नेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड)
सेवित क्षेत्र दिल्ली महानगरीय क्षेत्र
स्थिति नई दिल्ली
समुद्र तल से ऊँचाई 777 ft / 237 m
निर्देशांक 28°33′59″N 077°06′11″E / 28.56639, 77.10306
वेबसाइट www.newdelhiairport.in
रनवे
दिशा लम्बाई सतह
ft m
10/28 12,500 3,810 एस्फ़ाल्ट
09/27 9,229 2,813 एस्फ़ाल्ट


इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IATA: DELICAO: VIDP), नई दिल्ली में स्थित है. यह भारत के अन्तर्देशीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य द्वारों में से एक है. यह विमानक्षेत्र भार्त की पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी के नाम पर है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार, यह दक्षिण एशिया का दूसरा सर्वाधिक व्यस्त हवाई अड्डा है. और यह संभावना भी सशक्त बताई गयी कि 2010 तक, यह भारत का सर्वाधिक व्यस्त विमानक्षेत्र बन जायेगा. इस विमानक्षेत्र से सन 2007 में 23 मिलियन यात्रियों का आवागमन फ़्रैपोर्ट के अनुसार होता था. फ़्रैपोर्ट, दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र लिमिटेड (डायल, जो इस विमानक्षेत्र काप प्रबंधन करता है, उसके साथ सांझेदार है. यह विमानक्षेत्र दक्षिण एशिया का प्रथम विमानक्षेत्र है, जिस पर एयरबस 380 सुपर जम्बो हवाई जहाज उतरा और वापस उडा़. यह एशिया के भी कुच्ह शुरुआती विमानक्षेत्रों में से एक है जिनमें यह जहाज उतरा था.

अनुक्रम

अन्तर्देशीय प्रस्थान टर्मिनल 1A का चैक-इन क्षेत्र
अन्तर्देशीय प्रस्थान टर्मिनल 1A का चैक-इन क्षेत्र


[संपादित करें] आधुनिकीकरण

[संपादित करें] प्रमुख घटनाएँ

[संपादित करें] विमान सेवाएं

इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बहुत सी विमान सेवाओं का एक प्रमुख उड़ानस्थल है जिनमें से कुछ घरेलू सेवाएँ --- एयर सहारा, इंडियन एयरलाइंस, स्पाइसजेट, अलायंस एयर इंडी गो एयरलाइंसएयर इंडिया, एवं जेट एयरवेज इस विमानस्थल को मुंबई के बाद अपने दूसरे प्रमुख हब के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस समय लगभग 63 विमान सेवाएँ इस विमानस्थल से अपना आना-जाना करते हैं।

[संपादित करें] टर्मिनल 1A

[संपादित करें] टर्मिनल 1B

  • गो एयर (चेन्नई, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद)
  • जैग्सन एयरलाइंस (धर्मशाला, चंडीगढ, पंतनगर, कुल्लू, शिमला)
  • जेट एयरवेज (अहमदाबाद, अमृतसर, बागडोगरा, बैंगलोर, भोपाल, चंडीगढ, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कोलकाता, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, श्रीनगर, त्रिवेन्द्रम, उदयपुर, वदोदरा, वाराणसी)
  • जेट लाइट (बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, डीब्रूगढ, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता,लखनऊ, मुंबई, पटना, राँची)
  • इंडी गो एयरलाइंस (बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, गुवाहाटी, इंफाल, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद)
  • किंगफिशर एयरलाइंस (अहमदाबाद, बैंगलोर, भुवनेश्वर, चेन्नई, कोयंबतूर (वाया अहमदाबाद), गोवा, इंदौर,जयपुर, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद)
  • एयर डेकन (अमृतसर, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, कोलकाता,लखनऊ, मुंबई, पटना, राँची)
  • स्पाइस जेट (हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई, श्रीनगर, जम्मू, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयंबतूर, गोवा, वाराणसी, बैंगलोर, भोपाल)

[संपादित करें] टर्मिनल 2

इस टर्मिनल से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है। वर्तमान में इस हवाई अड्डे से संचालित होने वाली सेवाएँ एवं उनका गंत्व्य नीचे की सूची में दर्ज की गयी है:-

[संपादित करें] टर्मिनल 3

यह टर्मिनल अभी निर्माणाधीन है। हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के तहत इस टर्मिनल के 2010 में खुलने की उम्मीद है एवं इस टर्मिनल का निर्माण पूरा हो जाने के पश्चात लगभग सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों एवं घरेलू उड़ानों का लगभग पचास प्रतिशत इस टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

[संपादित करें] हज टर्मिनल

यह टर्मिनल मुख्य रूप से मुसलमानों के वार्षिक हज यात्रा के दौरान होने वाली भारी आवाजाही को देखते हुए बनाया गया था जिसमें भारतीय मुसलमान मध्यपूर्व की (खासकर सऊदी अरब में स्थित मक्का और मदीने की) यात्रा करते हैं। हज के दौरान एयर इंडिया सऊदी एयरलाइंस और एमीरेट्स की कुछ उड़ाने इसी टर्मिनल से संचालित होती हैं। हज की समाप्ति के पश्चात विमान सेवाएँ अपने सामान्य टर्मिनलों से उड़ानें भरती हैं।

[संपादित करें] क्षेत्र दृश्य

यहाँ का दृश्य देखने हेतु यहाँ क्लिक करें

[संपादित करें] बाहरी कडियां

विकिमीडिया कॉमन्स पर: से संबंधित मीडिया है।