इंदौर
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| इंदौर | |
| इंदौर का राजवाड़ा | |
| प्रदेश - जिला |
मध्य प्रदेश - इंदौर जिला |
| क्षेत्रफल - समुद्र तल से ऊँचाई |
३,८९८ वर्ग कि.मी.
|
| समय मण्डल | IST (UTC+5:30) |
| जनसंख्या (२००१) - घनत्व |
१,८३५,९१५ - ४७१/वर्ग कि.मी. |
| महापौर | डॉ. उमा शशि शर्मा |
| नगर पालिका अध्यक्ष | |
| संकेतक - डाक - दूरभाष - वाहन |
- ४५२०xx - +९१-७३१ - एम पी-०९ |
इंदौर मध्य प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। आर्थिक दृष्टि से यह मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी है। इस शहर में अनेक महल और दो बड़े विश्वविद्यालय हैं। वास्तव मे इन्दौर शहर का संस्थापक जमीन्दार परिवार है जो आज भी बङा रावला जूनी इन्दौर मे निवास करता है। सन् 1715 में बसा यह शहर मराठा वंश के होल्कर राज में मुख्य धारा में आया। इंदौर एक पठार पर स्थित है। भौगोलिक स्थिति के कारण यहाँ की जलवायु अच्छी है, और यहाँ का तापमान भारत के अन्य शहरों कि तुलना मे काफी स्थिर रहता है।
इन्दौर एक औद्योगिक शहर है। यहाँ लगभग ५,००० से अधिक छोटे-बडे उद्योग हैं। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मे ४०० से अधिक उद्योग है और इनमे १०० से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उद्योग है। इंदौर व्यवसायिक क्षेत्र मे मध्य प्रदेश का प्रमुख वितरण केन्द्र और व्यापार मंडी है। यहाँ मालवा क्षेत्र के किसान अपने उत्पादन को बेचने और औद्योगिक वर्ग से मिलने आते है। यहाँ के आस पास की जमीन कृषि-उत्पादन के लिये उत्तम है और इंदौर मध्य-भारत का गेहूँ, मूंगफली और सोयाबीन का प्रमुख उत्पादक है। इंदौर, आस-पास के शहरों के लिए प्रमुख खरीददारी का केन्द्र भी है। इन्दौर अपने नमकीनो के लिये भी जाना जाता है।
इंदौर वैज्ञानिक तकनिकी अनुसन्धान और शिक्षा के क्षेत्र मे भी एक मुख्य शहर है। यहाँ राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र, (RRCAT) तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) जैसे भारत के महत्वपूर्ण संस्थान है। २००७ में इन्दौर में लगभग ३० इंजीनियरंग कालेज हैं। महात्मा गांधी मेडिकल कालेज, एक दन्त-चिकित्सा महाविद्यालय, एक कृषि महाविद्यालय, होलकर विज्ञान महाविद्यालय, तथा अनेक पब्लिक स्कूल हैं। यहाँ पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की एक शाखा भी खुलने जा रही है।
अनुक्रम |
[संपादित करें] प्रमुख ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल
राजबाड़ा, शिवविलास पैलेस, लालबाग, मल्हार आश्रम, गोपाल मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर, जनरल लाइब्रेरी, आड़ा बाजार, बिजासन माता मन्दिर, अन्नपूर्णा देवी मन्दिर, यशवंत निवास, जमींदार बाडा, हरसिद्धी मंदिर, पंढ़रीनाथ, टाउन हॉल, शिवाजी राव स्कूल, मल्हार आश्रम, अहिल्याश्रम, एसपी ऑफिस, छत्रीबाग, ओल्ड मेडिकल कॉलेज, आर्ट स्कूल, होलकर कॉलेज, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, एमवाय अस्पताल, माणिक बाग, सुखनिवास, फूटीकोठी, दुर्गादेवी मंदिर, इमामबाडा, गणेश मंडल, बक्षीबाग आदि इन्दौर के प्रमुख धरोहरें हैं।
- राजवाड़ा
यह नगर के बीचोबीच स्थित है। १९८४ के दंगों के समय इसमें आग लग जाने से इसको बहुत क्षति पहुंची थी। उसके बाद इसको कुछ सीमा तक पुनर्निर्मित करने का प्रयत्न किया गया।
- कांच मन्दिर
यह एक जैन मन्दिर है जिसमें दीवारों पर अन्दर की तरफ कांच से सजाया गया है।
- खान नदी
इन्दौर में एक नदी भी बहती है जिसका नाम कान्ह नदी' है। खान नदी कान्ह का अपभ्रन्श है। किन्तु पानी की कमी से यह अब एक नाले में बदल चुकी है। इसी के किनारे ये छतरियां हैं। यह स्थान राजवाडे से लगभग १०० मीटर की दूरी पर है।
- प्रमुख धार्मिक स्थल
- अन्नपूर्णा मन्दिर
- खजराना का गणेश मन्दिर
- हरसिद्धि मन्दिर
- देवगुराडिया
- बिजासन माता मन्दिर, एरोड्रम रोड
- गेन्देश्वर महादेव मन्दिर, परदेशीपुरा
- गोपेश्वर महादेव मन्दिर, गान्धी हॉल परिसर
- जबरेश्वर महादेव मन्दिर, राजबाडा
- गोपाल मंदिर, राजबाडा
- शनि मन्दिर, जूनी इंदौर
[संपादित करें] यातायात
इंदौर का हवाई-अड्डा इसे भारत के प्रमुख शहरो से हवाई मार्ग से जोडता है। सार्वजनिक यातायात की दृष्टि से सन् २००५ तक इन्दौर बहुत पिछडा था किन्तु उसके बाद इन्दौर नगर निगम ने नगर बस सेवा आरम्भ की जो भारत में सर्वोत्तम् कही जा सकती है। रेल यातायात की दृष्टि से इन्दौर मुख्य रेल मार्ग पर स्थित नहीं है। तथापि यहां से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना, देहरादून तथा जम्मू-तावी के लिये सीधी गाडियां उपलब्ध हैं। इन्दौर से भोपाल और खण्डवा के लिये बहुत अच्छी बस सेवा उपलब्ध है।
[संपादित करें] इंदौर के प्रमुख उपनगर
- महू
- देवास
- राउ
- सांवेर
[संपादित करें] इंदौर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र
- नईदुनिया
- दैनिक भास्कर
- फ़्री प्रेस जरनल
- दैनिक जागरण
- राज एक्सप्रेस
- पत्रिका
- प्रभात किरण ( सांध्य दैनिक )
- अग्निबाण ( सांध्य दैनिक )
[संपादित करें] इन्दौर की शिक्षा संस्थाएं
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
- महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय
- श्री गोविन्दराम सेकसरिया तकनीकी एवं विज्ञान संस्थान
- होलकर विज्ञान महाविद्यालय
- एमरल्ड हाईट्स इन्टरनेशनल स्कुल
- भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आय आय एम)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
[संपादित करें] बाह्य सूत्र
- इंदौर शहर और लाल बाग़ पैलेस के बारे में http://rampuriapc.blogspot.com/search/label/chalate-chalate
|
|||||
|
|||||||||||||||||||||||||||||

