आज तक
| आज तक | |
|---|---|
| आरंभ | ३१ दिसम्बर २००० |
| नेटवर्क | टॅलीविज़न प्रसारण और ऑनलाइन |
| स्वामित्व | इण्डिया टुडे ग्रूप |
| चित्र प्रारूप | ४:३ (५७६आई, SDTV) |
| उद्घोष | सबसे तेज़ |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
| प्रसारण क्षेत्र | विश्वव्यापी |
| मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
| बंधु चैनल | हॅडलाइन्स टुडे |
| वेबसाइट | आजतक.इन |
आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नॅटवर्क लिमिटॅड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है[1]। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।[2]
आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है।[3]
अनुक्रम |
आरम्भ [संपादित करें]
आज तक का सर्वप्रथम प्रसारण दूरदर्शन के डीडी मॅट्रो पर वर्ष १९९५ में किया गया था। तब यह रात्री १० बजे २० मिनट के समाचार क्रार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाता था। आज तक एक स्वतन्त्र समाचार चैनल के रूप में दिसम्बर 1999 में अस्तित्व में आया और तब यह चौबीस घण्टे प्रसारित होने वाला देश का सर्वप्रथम सम्पूर्ण हिन्दी समाचार चैनल बना। जिस समय आज तक चैनल अस्तित्व में आया तब इसकी पहुँच ५२ लाख घरों तक थी और तबसे लेकर अब तक यह ३ करोड़ घरों में प्रसारित होने वाला चैनल बन चुका है और समाचार चैनलों में इसकी दर्शक संख्या की भागीदारी 55% है[4]।
वर्तमान स्थिति [संपादित करें]
पुरुस्कार और पहचान [संपादित करें]
- २००१ - इण्डियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड में न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
- २००२ -
- सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड आज तक को मिला।
- इण्डियन टेली अवॉर्ड में आज तक को न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।
- २००३ -
- आज तक को सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
- आज तक को आईटीए अवार्ड मिला।
- २००४ -
- सर्वश्रेष्ठ मीडिया कैम्पेन का अवॉर्ड आज तक को मिला।
- आज तक को हीरो हॉण्डा आईटीए अवॉर्ड मिला।
- २००५ -
- आज तक लगातार दूसरे वर्ष सूपर ब्राण्ड बना।
- इण्डियन टेली अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का अवॉर्ड आज तक को मिला।
- २००६ -
- सुपर ब्राण्ड इण्डिया ने आज तक को सर्वश्रेष्ठ सुपर ब्राण्ड चुना।
- आज तक को लगातार चौथे वर्ष इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।
- २००८ -
- आज तक को गोल्ड अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का अवार्ड मिला।
- एनटी अवॉर्ड में आज तक को सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी समाचार न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड मिला।
- २००९ -
- वर्ल्ड ब्राण्ड कांग्रेस ने आज तक को ग्लोबल अवॉर्ड फॉर ब्राण्ड एक्सीलेन्स से समानित किया।
- २०११ -
- आज तक को लगातार ग्यारहवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ हिन्दी समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।
लोग [संपादित करें]
वर्तमान में आज तक से जुड़े कुछ लोग इस प्रकार हैं:
- अरुण पूरी (प्रमुख प्रबन्ध निदेशक)
- सुमित अवस्थी (समाचार प्रस्तुतकर्ता)
- रितुल जोशी (समाचार प्रस्तुतकर्ता)
- राहुल कँवल (एंकर)
- श्वेता सिंह (समाचार प्रस्तुतकर्ता)
वर्तमान में प्रसारित कार्यक्रम [संपादित करें]
अगस्त २०१२ की स्थिति तक आज तक पर प्रसारित होने वाले कुछ कार्यक्रम इस पकार हैं:
- धर्म - धर्म और आध्यात्म से जुड़े कार्यक्रम।
- चक्के पे चक्का - गाड़ियों से सम्बन्धित कार्यक्रम।
- मूवी मसाला - हिन्दी फ़िल्मों या बॉलीवुड से सम्बन्धित कार्यक्रम।
- वारदात - अपराध जगत से सम्बन्धित कार्यक्रम।
- विशेष - किसी भी एक मुद्दे, विषय, घटना इत्यादि से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रस्तुत करने वाला कार्यक्रम।
- सीधी बात - एक कार्यक्रम जिसपर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से उसके क्षेत्र से सम्बन्धित मुद्दों पर वार्ता की जाती है।
- सास बहू और बेटियाँ - हिन्दी मनोरंजन चैनलों के कलाकारों और कार्यक्रमों से सम्बन्धित कार्यक्रम।
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
- इण्डिया टुडे - इण्डिया टुडे ग्रूप की हिन्दी और अंग्रेज़ी में प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका।
- हॅडलाइन्स टुडे - इण्डिया टुडे ग्रूप का अंग्रेज़ी समाचार चैनल।
सन्दर्भ [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||