अबु धाबी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अबु धाबी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

مطار أبوظبي الدولي
चित्र:Abu-dhabi-airport-new-logo.jpg
  • आईएटीए: AUH
  • आईसीएओ: OMAA
    AUH is located in संयुक्त अरब अमीरात
    AUH
    AUH
    संयुक्त अरब अमीरात में स्थान
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसार्वजनिक
संचालकअबु धाबी एयरपोर्ट्स कंपनी
सेवाएँ (नगर)अबु धाबी
विमान कंपनी का केंद्र
समुद्र तल से ऊँचाई27 मी॰ / 88 फुट
निर्देशांक24°25′41″N 54°38′49″E / 24.42806°N 54.64694°E / 24.42806; 54.64694
वेबसाइटwww.abudhabiairport.ae
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
मी॰ फ़ीट
13R/31L 4,410 14,487 अस्फ़ाल्ट
13L/31R 4,770 15,650 अस्फ़ाल्ट
सांख्यिकी (2011)
यात्री1.24 करोड़

अबु धाबी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (अरबी: مطار أبو ظبي الدولي‎) (आईएटीए: AUHआईसीएओ: OMAA) संयुक्त अरब अमीरात काई राजधानी अबु धाबी क एक विमानक्षेत्र है। यात्री संख्या (+34% in Q1:2008), नये वायुसेवा संचालक एवं अवसंरचना विकास की मद में देखें तो यह विश्व के तीव्रता से बढ़ते हुए विमानक्षेत्रों में से एक है। यह विमानक्षेत्र अरबी दिर्हम २.२ करोड़ (US$68 लाख) के विस्तार योजना के अधीन है। जनवरी २०१२ के आंकड़ों के अनुसार यहां ५३ वायुसेवाओं द्वारा विश्व के ४९ देशों के ८५ गंतव्यों को सेवाएं उपलब्ध करायीऒ जाती है।

यह विमानक्षेत्र सं.अमीरात का दूसरा सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है, जहां से वर्ष २०१० में १ करोड़ यात्रियों को सेवाएं दी गयीं। यहां तीन प्रयोहनीय यात्री टर्मिनल हैं  – टर्मिनल 1 (396,000 मी2 या 4,260,000 वर्ग फुट), टर्मिनल 2 (576,000 मी2 या 6,200,000 वर्ग फुट), एवं टर्मिनल 3 (657,000 मी2 या 7,070,000 वर्ग फुट) जो 9,450 एकड़ (3,820 हे॰) के प्रचालन क्षेत्र में विस्तृत हैं। यहां के टर्मिनलों में अधिकांश क्षेत्र पर एत्तिहाद एयरवेज़, जो एमिरेट्स के बाद संयुक्त अरब अमीरात की दूसरी सबसे बड़ी वायुवाहिका सेवा है, का ही वर्चस्व है।

यहां का नया टर्मिनल 3 जो अरब दिर्हम १ अरब (US$27 करोड़) की ल्गत से बनकर तैयार हुआ है, का विकास मिडफ़ील्ड टर्मिनल की २०१४ में खुलने से पूर्व यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अधिकांशतः एत्तिहाद एयरवेज़ द्वारा प्रयोगनीय इस टर्मिनल ने विमानक्षेत्र की यात्री क्षमता ७० लाख यात्री प्रतिवर्ष को बढ़ाकर १.२ करोड़ याट्री प्रतिवर्ष तक पहुंचा दिया है। इसमें ३० नये विमान द्वार भी जोड़े गए हैं, जिनमें से १२ एयरबस ३८० के संगत हैं।[1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Abu Dhabi International Airport". Abu Dhabi International Airport. 2009. मूल से 14 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2009-09-29.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

Abu Dhabi International Airport के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन