महात्मा गाँधी मार्ग , दिल्ली

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
दिल्ली का मानचित्र जिसपर लाल रेखांकित महात्मा गांधी मार्ग देखा जा सकता है।

महात्मा गांधी मार्ग या मुद्रिका मार्ग या रिंग रोड दिल्ली के दो रिंग मार्गों में से एक है। दूसरा है डॉ हेडगेवार मार्ग या बाहरी रिंग मार्ग (अंग्रेजी: Outer Ring Road, आउटर रिंग रोड)। दोनों की लम्बाई मिलाकर 87 कि.मी. है।

40 कि. मी. लम्बा महात्मा गांधी मार्ग प्रायः सिग्नल फ्री है, अर्थात कुछ क्षेत्र छोड़कर इसपर कोई ट्रैफिक सिग्नल नहीं हैं। इस पूरे मार्ग पर दोनों ओर तीन लेन सड़क है, जो कि चार लेन में बदली जा रही है। इस सड़क पर ढेरों पुल या फ्लाऐ ओवर हैं।

कुछ ही समय पहले इस मार्ग पर रोबोटिक सडक सफाई प्रणाली का प्रयोग शुरु हुआ है। इस मार्ग पर दिल्ली परिवहन निगम मुद्रिका नाम की बस सेवा चलाती है।

[संपादित करें] बस स्टॉप

इस मार्ग पर बहुत से प्रमुख बस स्टॉप पड़ते हैं। ये मार्ग में आने वाले प्रमुख स्थानों के लिए बने हैं।

[संपादित करें] फ्लाई ओवर

इस मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने हेतु इस मार्ग पर फ्लाई ओवरों की बहुतायत है। जिनमें से मुख्य हैं:-

[संपादित करें] पैदल यात्री सबवे

अत्यंत तेज यातायात होने से मार्ग को पार करने में पैदल यात्रियों को कठिनाई ना आये व यातायात भी बाधित न हो, इसके लिए अनेक अण्डरपास या सबवे बनाए गए हैं।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ