अहमदाबाद

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
अहमदाबाद
अहमदाबाद की एक झलक
सैयद मस्जिद का एक दृश्य

अहमदाबाद
प्रदेश गुजरात
स्थान 23.03° N 72.58° E
क्षेत्रफल
 - समुद्र तल से ऊँचाई
8,707  वर्ग कि.मी.

 - 231 मीटर
समय मण्डल IST (UTC+5:30)
जनसंख्या (2001)
 - घनत्व
4970200
 - 551/वर्ग कि.मी.
महापौर
सांसद लाल कृष्ण आडवाणी

अहमदाबाद गुजरात प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। इक्क्यावन लाख की जनसंख्या वाला ये शहर, साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है. पहले गुजरात की राजधानी यही शहर ही था, उसके बाद ये स्थान गान्धीनगर को दे दिया गया. अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है. इस शहार की बुनियाद सन १४११ में डाली गयी थी. शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पडा था.

अनुक्रम

[संपादित करें] इतिहास

अंग्रेज़ी हुकूमत के दौरान, इस जगह को फ़ौज़ी तौर पर इस्तमाल किया जाता था. अहमदाबाद इस प्रदेश का सबसे प्रमुख शहर है.

[संपादित करें] भूगोल

पश्चिम भारत में बसा ये शहर, समुद्र से १७४ फ़ुट की ऊंचाई पर स्थित है. शहर मे दो झीलें हैं - कंकरिया और वस्त्रापुर तालाब. साबरमती नदी के गर्मी के मौसम में सूख जाने के कारण, नदी की जगह सफ़ेद मिट्टी रह जाती है. बारिश के महिनों के अलावा पूरे साल गर्मी का माहौल रहता है. सबसे उच्च तापमान ४७ डिग्री तक पहंचता है और कम से कम ५ डिग्री ठंड के समय.

[संपादित करें] प्रशासन

अहमदाबाद "नगरपालिका निगम" इस शहर के देख रेख का काम सम्भालता है और कुछ भाग औडा सम्भालता है.

[संपादित करें] पर्यटन स्थल

अहमदाबाद में घूमने लायक कई स्थल हैं. इनमें से कुछ आधुनिक हैं तथा कुछ पौराणिक भी हैं.