अन्तर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ - विमानक्षेत्र कोड
अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ- विमानक्षेत्र कोड, को IATA स्थान परिचायक ,” IATA स्टेशन कोड या सिर्फ स्थान परिचायक (लोकेशन कोड) के नाम से भी जाना जाता है। [1], यह एक त्रि-अक्षरीय कूट (कोड) है, जिसका प्रयोग विश्व के सभी नियुक्त विमानक्षेत्रों के लिये किया जाता है. यह कोड अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात संघ द्वारा निर्धारित किया जाता है। इन चिन्हों का उपयुक्त उदाहरण विमानपत्तन के चैक-इन डेस्क पर देखा जा सकता है, जहाँ पर सामान में लगे ‘बैगेज टैग’ में यह चिह्न सुस्पष्ट अंकित होता है।
यह कोड IATA प्रस्ताव-७६३ द्वारा निर्धारित किया जाता है।[2], इसका प्रबंधन मॉन्ट्रियल में स्थित IATA मुख्यालय करता है। इन संकेतों को वर्ष में दो बार IATA एयरलाइन कूट निदेशिका (कोडिंग डायरेक्ट्री) में प्रकाशित किया जाता है।[3]. यह कोड उस समय का अद्वितीय अंक होता हैं, यद्यपि कई अप्रचालित सांकेतिक अंकों को एक निर्धारित अंतराल के बाद दोबारा प्रयोग किया जा सकता है। कई देश जैसे कि कनाडा इन IATA संकेतों को अपने अधिकारिक वैमानिक प्रकाशनों में प्रयोग नहीं करते हैं। IATA, यह कोड रेलवे स्टेशनों के लिये भी जारी करता है। IATA द्वारा चुनी गई विमानक्षेत्र की सूची उपलब्ध है। IATA द्वारा सूचीबद्ध रेलवे स्टेशनों के कोडों को रेल कंपनियां जैसे कि ऐम्ट्रैक, फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेल कार्पोरेशन, ड्यूश बान एवं हवाई कंपनियाँ आपसी सहमती और साझेदारी से प्रयोग में लाती हैं।
|
||||||||||||||
[संपादित करें] संदर्भ
[संपादित करें] इन्हें भी देखिए
- वायुस्थान वर्ग
- विमानक्षेत्र कोड
- जियोकोड
- IATA महानगरीय क्षेत्र विमानक्षेत्र कोड
- ICAO विमानक्षेत्र कोड
- UN/LOCODE
[संपादित करें] बाहरी कडी
- IATA
- IATA Coding Systems
- United Nations Code for Trade and Transport Locations (UN/LOCODE) - includes IATA codes
- "Airport ABCs: An Explanation of Airport Identifier Codes". Air Line Pilot. Air Line Pilots Association. December, 1994. http://www.skygod.com/asstd/abc.html.
- Database with extended search functionality
- Searchable database includes both IATA and ICAO codes