चाणक्य पुरी
यह मध्य दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र है| यहाँ अनेक देशों के दूतावास स्थित हैं| यह प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है| यहाँ सरकारी आवास भी हैं|
- चाणक्य पुरी दिल्ली के नई दिल्ली जिला का एक उप मंडल है।
अनुक्रम |
[संपादित करें] पङोसी क्षेत्र
[संपादित करें] क्षेत्र की बनावट
हवाई दृश्य से लगता है कि अश्वनाल (हॉर्स शू) की आकृति है, जिसमें सभी सङकें लम्बवत एवं क्षैतिज हैं| उत्तर- दक्षिण में मुख्य मार्ग हैं: - न्याय मार्ग, शाँति मार्ग व नीति मार्ग, व अन्य हैं: चन्द्रगुप्त मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, विनय मार्ग एवं डॉ•खोस पी। रिजल मार्ग| इन्हें काटने वाले कौटिल्य मार्ग, पंचशील मार्ग एवं सत्य मार्ग हैं| अश्व नाल का गोल हिस्सा दक्षिण में न्याय मार्ग से बनता है]]|
इस क्षेत्र में आने वाले मार्ग इस प्रकार से हैं:-
[संपादित करें] आसपास हैं
चाणक्य पुरी का इलाका दिल्ली में एक पाश इलाका तो माना जाता ही है, साथ ही इसे एम्बेसी एरिया भी कहा जाता है क्योंकि सभी प्रमुख देशों के दूतावास इसी इलाके में स्थित हैं। दक्षिण पूर्वी हिस्से से लगता हुआ नेहरू पार्क है| यहाँ एक वृहत घास का मैदान है, व पार्क है| यहीँ भैरों मन्दिर भी बना है| इसके उत्तर में अशोक होटल व सम्राट होटल नामक पाँच सितारा होटल भी हैं| दक्षिण में यशवंत प्लेस नामक वाणिज्यिक केन्द्र है, जहाँ चाणक्य सिनेमा बना है| यशवंत प्लेस विदेशियों खासकर एम्बेसी के लोगों व भारत से विदेश आने वाले खासकर दिल्ली के लोगों की पसंदीदा जगह है। यहां ज्यादातर लोग लैदर का सामान व गरम कपड़े खरीदने आते हैं। कपड़ों के अलावा यहां आक्साइड, सोने व मोतियों के गहने भी मिलते हैं। यशवंत प्लेस के काम्पलेक्स में ही चाइनीस फ़ास्ट फ़ूड की कई छोटी-छोटी दुकानें हैं। दक्षिण पश्चिम इलाके में, सरदार पटेल मार्ग पर स्थित हैं होटल मौर्य शेरेटन व होटल ताज पैलेस| यह दोनों भी पाँच सितारा होटल हैं| मौर्य शेरेटन के साथ ही भारत की इंटेलीजेन्स की एक यूनिट का दफ़्तर भी है। इसके अतिरिक्त यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रमुख महाविद्यालय मैत्रेयी व जीस्स एंड मेरी भी हैं। चाणक्यपुरी दिल्ली के रिंग मार्ग पर पड़ने वाला एक चौराहा है। इसे बेनिटो जुआरेज़ मार्ग काटता है।
[संपादित करें] क्षेत्र दृश्य
चाणक्य पुरी को यहाँ देखने हेतु यहाँ क्लिक करें|
|
|||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||