"सिंगापुर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Modifying: arz:سينجاپوره
पंक्ति 101: पंक्ति 101:
[[an:Singapur]]
[[an:Singapur]]
[[ar:سنغافورة]]
[[ar:سنغافورة]]
[[arz:سينجافوره]]
[[arz:سينجاپوره]]
[[ast:Singapur]]
[[ast:Singapur]]
[[az:Sinqapur]]
[[az:Sinqapur]]

23:06, 23 मई 2010 का अवतरण

新加坡共和国 (चीनी)
Republik Singapura (मलय)
சிங்கப்பூர் குடியரசு (तमिल)

सिंगापुर गणराज्य
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: Majulah Singapura
माजुलाह सिंगापुरा  (प्रगतिशील सिंगापुर)
राष्ट्रगान: माजुलाह सिंगापुरा
अवस्थिति: सिंगापुर
राजधानीसिंगापुर नगर
1°14′N 103°55′E / 1.233°N 103.917°E / 1.233; 103.917
राजभाषा(एँ) अंग्रेज़ी (प्रधान), मलय (राष्ट्रीय), चीनी और तमिल
निवासी सिंगापुरी
सरकार संसदीय गणराज्य
 -  राष्ट्रपति सेल्लपन रामनाथन
 -  प्रधानमंत्री ली शियन लोंग
 -  संसद का वक्ता अब्दुल्लाह तर्मुगी
 -  चीफ़ जस्टिस चान सेक कियोंग
विधान मण्डल संसद
गठन
 -  स्थापना 29 जनवरी 1819 
 -  स्वशासन 3 जून 1959 
 -  युनाईटेड किंगडम से स्वतंत्रता 31 अगस्त 1963 
 -  मलेशिया में विलय 16 सितंबर 1963 
 -  मलेशिया से अलगाव 9 अगस्त 1965 
 -  जल (%) 1.444
जनसंख्या
 -  2008 जनगणना 4,839,400 (114वां)
 -  2000 जनगणना 4,117,700
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $238.755 अरब (-)
 -  प्रति व्यक्ति $51,142 (-)
मानव विकास सूचकांक (2008)वृद्धि 0.918
त्रुटि: मानव विकास सूचकांक का मान गलत है। · 28
मुद्रा सिंगापुर डॉलर (एसजीडी)
समय मण्डल एसएसटी (यू॰टी॰सी॰+8)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) - (यू॰टी॰सी॰-)
दूरभाष कूट 652
इंटरनेट टीएलडी .sg
सिंगापुर नगर-देश है

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है।

सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चाइनीज तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं।

आधुनिक सिंगापुर

दक्षिण-पूर्व एशिया में, निकोबार द्वीप समूह से लगभग 1500 कि.मी. दूर एक छोटा, सुंदर व विकसित देश सिंगापुर पिछले बीस वर्षों से पर्यटन व व्यापार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। आधुनिक सिंगापुर की स्थापना सन्‌ 1819 में सर स्टेमफोर्ड रेफल्स ने की, जिन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के रूप में दिल्ली स्थित तत्कालीन वॉयसराय द्वारा कंपनी का व्यापार बढ़ाने हेतु सिंगापुर भेजा गया था। आज भी सिंगापुर डॉलर व सेंट के सिक्कों पर आधुनिक नाम सिंगापुर व पुराना नाम सिंगापुरा अंकित रहता है। सन्‌ 1965 में मलेशिया से अलग होकर नए सिंगापुर राष्ट्र का उदय हुआ। किंवदंती है कि चौदहवीं शताब्दी में सुमात्रा द्वीप का एक हिन्दू राजकुमार जब शिकार हेतु सिंगापुर द्वीप पर गया तो वहाँ जंगल में सिंहों को देखकर उसने उक्त द्वीप का नामकरण सिंगापुरा अर्थात सिंहों का द्वीप कर दिया।

अर्थव्यवस्था

अर्थशास्त्रियों ने सिंगापुर को 'आधुनिक चमत्कार' की संज्ञा दी है। यहाँ के सारे प्राकृतिक संसाधन यहाँ के निवासी ही हैं। यहाँ पानी मलेशिया से, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि से आयात की जाती हैं।

पर्यटन

सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं। सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है। इस आजादी की लड़ाई में भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान था।

चित्र:रात्री में सिंगापुर की गगनरेखा.jpeg
रात में दमकता सिंगापुर का क्षितिज

कल्चर म्यूजियम में विभिन्न जातियों के त्योहारों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें दशहरा, दीपावली व इनका महत्व बताया गया है। 600 प्रजातियों व 8000 से ज्यादापक्षियों के संग्रह के साथ जुरोंग बर्ड पार्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है। दक्षिणी ध्रुव का कृत्रिम वातावरण बनाकर यहाँ पेंग्विन पक्षी रखे गए हैं। 30 मीटर ऊँचा मानव निर्मित जलप्रपात व ऑल स्टार बर्ड शो जिसमें पक्षी टेलीफोन पर बात करते हैं, अन्य प्रमुख आकर्षण हैं।

रेप्टाइल पार्क में 10 फुट लंबे जिंदा मगरमच्छ के मुँह में प्रशिक्षक द्वारा अपना मुँह डालना व कोबरा साँप का चुंबन लेना रोमांचकारी है। जूलॉजिकल गार्डन में एनिमल फीडिंग शो सी. लायन डांस शो आदि दर्शकों का मन मोह लेते हैं।

यह भी देखिए


साँचा:Link FA