चीनी भाषा
Jump to navigation
Jump to search
|
| ||
|---|---|---|
| जिन देशों में प्रचलित है | जनवादी गणराज्य चीन, ताइवान, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया | |
| कुल बोलनेवाले | 1,2 अरब | |
| विज्ञान वर्गीकरण |
| |
| राजभाषा | जनवादी गणराज्य चीन, हॉन्ग कॉन्ग, मकाउ, ताइवान, सिंगापुर, संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन, दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन | |
| आइएसओ 639-1: | zh | |
| आइएसओ 639-2: | (B) chi | (T) zho |
चीनी भाषा (अंग्रेजी: Chinese ; 汉语/漢語, पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 हुआ-यू, Zhōngwén श़ोंग-वॅन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है।
चीनी भाषा की बोलियाँ (विभाषाएँ)[संपादित करें]
चीनी भाषा वास्तव में एक भाषा न होकर, कई भिन्न बोलियों का वर्ग है, जिसमें सात मुख्य समूह हैं:
- गुआन (Guan, उत्तरी या मन्दारिन, 北方話/北方话 या 官話/官话) - ८५ करोड़ वक्ता
- वू (Wu 吳/吴, जिसमें शंघाई भी शामिल है) - लगभग ९ करोड़ वक्ता
- यू (Yue या Cantonese, 粵/粤) - लगभग ८ करोड़ वक्ता
- मीन (Min या Fujianese, जिसमें ताइवानवी शामिल है, 閩/闽) - लगभग ५ करोड़ वक्ता
- शिआंग (Xiang 湘) - लगभग ३.५ करोड़ वक्ता
- हाक्का (Hakka 客家 या 客) - लगभग ३.५ करोड़ वक्ता
- गान (Gan 贛/赣) - लगभग २ करोड़ वक्ता
चीनी लिपि[संपादित करें]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- चीनी भाषा सीखिये - चाइना रेडियो इंटरनेशनल की प्रस्तुति
- चीनी भाषा तथा लिपि (प्रयास)
- चीनी सीखिए - निम्नलिखित साधनों का प्रयोग चीनी सीखने के लिए करें (अंग्रेज़ी में)