विकिपीडिया:गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/अक्टूबर 2023

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव
गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप द्वारा 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की जाने वाली लेख गुणवत्ता विकास प्रतियोगिता है। इसमें लेख की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा मुखपृष्ठ के उपयुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

नियम

इस संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतने के लिए निम्न नियमों का पालन अनिवार्य है:

  1. कोई भी विकिमीडिया खाता वाले सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप विकिपीडियन नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।
  2. नए लेखों का निर्माण सुझायी हुई लेख सूची में से करें। सूची के बाहर के विषय पर लेख बनाने के लिए आयोजकों से लेख सूची के लेख अनुरोध अनुभाग में सहमति ले लें।
  3. लेखों के निर्माण या विकास की अवधि भारतीय समय के अनुसार 16 अक्टूबर 2023 (12:00 पूर्वाह्न) से 30 अक्टूबर 2023 (11:59 अपराह्न) तक ही होगी।
  4. प्रत्येक लेख कम से कम 10,000 बाइट, 1,000 शब्दों, 10 भिन्न सन्दर्भों, 10 विकि कड़ियों तथा चित्र और ज्ञानसंदूक, के बनाये या बढ़ाये जाने पर ही स्वीकृत होंगे।
  5. संदर्भ अंग्रेजी के/में हो सकते हैं किंतु हिंदी के/में संदर्भ गुणवत्ता की दृष्टि से बेहतर माने जाएंगे।
  6. संपादनोत्सव के 15 दिनों में एक प्रतिभागी द्वारा अधिकतम 5 लेख बनाए/बढ़ाये जा सकते हैं। इससे अधिक लेखों में योगदान करने पर आरंभिक 5 लेख ही प्रतियोगिता के लिए मान्य होंगे।
  7. संपादनोत्सव में 1 या अधिकतम 5 लेखों में योगदान कर एक प्रतिभागी द्वारा अधिकतम 100 अंक प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्णायकों द्वारा प्रतिभागी के समग्र कार्यों की गुणवत्ता के आधार पर अधिकतम 30 अंक दिए जाएँगे। गुणवत्ता के अंक सामग्री के अंक के पचास प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते हैं।
  8. 1 अंक पाने के लिए प्रतिभागी को अपने चुने गए लेख में 1,500 बाइट तथा 100 शब्द जोड़ना होगा। इस तरह अधिकतम 100 अंक पाने के लिए प्रतिभागी को अपने 1 या अधिकतम 5 लेखों में 1,50,000 बाइट तथा 10,000 शब्द जोड़ने होंगे।
  9. प्रतिभागी के एक से अधिक लेख बनाने पर सभी लेखों के अंकों को जोड़ दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में अलग लेखों के शब्द, बाइट, संदर्भ आदि को परस्पर जोड़कर अंक नहीं दिया जाएगा। सभी लेखों को अलग-अलग स्वीकृति का न्यूनतम मापदंड पूरा करना होगा।
  10. पाठ यांत्रिक अनुवाद नहीं होना चाहिए। सामग्री अनुवादक, गूगल अनुवाद या किसी अन्य अनुवाद उपकरण का सहारा लेकर किए अनुवादों को पर्याप्त सुधार के बाद ही प्रकाशित करें। यांत्रिक अनुवाद का टैग लगने की स्थिति में जब तक पुनरीक्षक उस पर से टैग न हटाएँ तब तक दूसरा लेख न बनाएँ।
  11. किसी लेख में एक पंक्ति खराब या मशीनी अनुवाद मिलने पर उस परिच्छेद (पैराग्राफ) को मूल्यांकन से बाहर कर दिया जाएगा और उसके लिए प्रतिभागी को कोई अंक नहीं दिया जाएगा। लेख की शेष सामग्री के लिए प्रतिभागी को तय नियमों के अनुरूप अंक मिलेंगे।
  12. लेख अस्वीकृत होंगे यदि वे—स्रोतहीन हों/ दस से कम संदर्भ के हों/ यांत्रिक अनुवाद हों/ एक हजार से कम शब्दों के हों/ दस हजार से कम बाइट के हों/ बिना ज्ञानसंदूक के हों/ बिना विकि कड़ी के हों/ बिना चित्र के हों/ मुद्राधिकार का उल्लंघन करते हों।
  13. कोई भी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 15 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  14. प्रतियोगिता के अंक निर्धारण में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
  15. आयोजक एवं निर्णायक संपादनोत्सव में प्रतिभागी बनकर लेख बना सकते हैं किंतु वे पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।

पुरस्कार

इसमें दिए जाने वाले पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:

  1. प्रथम पुरस्कार: ₹6,000 के उपकरण या कूपन (50 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  2. द्वितीय पुरस्कार: ₹5,000 के उपकरण या कूपन (40 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  3. तृतीय पुरस्कार: ₹4,000 के उपकरण या कूपन (30 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  4. 5 गुणवत्ता पुरस्कार: ₹3,000 के उपकरण या कूपन (25 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  5. 5 प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹2,000 के उपकरण या कूपन (20 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  6. 5 सांत्वना पुरस्कार: ₹1,000 के उपकरण या कूपन (15 न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर)
  7. लेख स्वीकृत होने एवं अंक पाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं बार्नस्टार दिया जाएगा।

आयोजक मंडल

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 07:33, 6 अक्टूबर 2023 (UTC) संपर्क सूत्र (हिंदी विकिमीडियन्स यूज़र ग्रुप) एवं प्रबंधक (हिंदी विकिपीडिया)[उत्तर दें]
  2. अजीत कुमार तिवारी बातचीत 04:20, 14 अक्टूबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]

मूल्यांकन

संपादनोत्सव में लेखों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने तथा पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्मित लेखों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यों का निर्णायक मंडल बनाया गया है:
  1. हिंदुस्थान वासी
  2. ☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:01, 7 अक्टूबर 2023 (UTC)[उत्तर दें]
  3. SM7
निर्णय के मुख्य बिंदु :
  1. सभी न्यूनतम आवश्यकता पूरा करने वाले लेखों की सामग्री के लिए प्रति 100 शब्द तथा 1500 बाइट्स के लिए 1 अंक।
  2. प्रतिभागी के समग्र योगदान की गुणवत्ता (भाषा, एवं विषय प्रस्तुति का स्तर हिंदी विकिपीडिया के अनुरूप) के लिए प्रति प्रतिभागी अधिकतम 30 अंक।
  3. मुद्राधिकार वाले या किसी अन्य स्रोत से बिना संदर्भ देकर बने लेख पर 0 अंक।
  4. यांत्रिक/मशीनी अनुवाद या खराब अनुवाद वाले परिच्छेद को 0 अंक।
  5. मूल्यांकन पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर इससे संबंधित वार्ता कर सकते हैं।

प्रतिभागिता

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निम्न कड़ी से सूची में अपना नाम जोड़ें।

सुझायी लेख सूची

लेख जमा करें

लेख जमा लेख पृष्ठ पर जमा करें।
लेख जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है।
किसी भी समस्या को वार्ता पन्ने पर रखें।

परिणाम

क्रम प्रतिभागी अंक पुरस्कार
1 सौरभ तिवारी 05 67 प्रथम पुरस्कार: ₹6,000 के कूपन
2 नीलम 30 तृतीय पुरस्कार: ₹4,000 के कूपन
3 Vineet Kumar Tiwari 29 29 गुणवत्ता पुरस्कार: ₹3,000 के कूपन
4 Tamanpreet Kaur 28 गुणवत्ता पुरस्कार: ₹3,000 के कूपन
5 शिखर तिवारी 23 प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹2,000 के कूपन
6 निधिलता तिवारी 23 प्रोत्साहन पुरस्कार: ₹2,000 के कूपन
7 ममता साव9 19 सांत्वना पुरस्कार: ₹1,000 के कूपन
8 अम्बिका साव 17 सांत्वना पुरस्कार: ₹1,000 के कूपन
टिप्पणी-
  1. द्वितीय पुरस्कार न्यूनतम अंक (40) नहीं पाने के कारण प्रदान नहीं किया गया है।
  2. सैम मानेकशॉ को निर्वाचित लेख बनाने की अनुशंसा की गई है।
  3. न्यूनतम अंक नहीं हासिल करने के कारण गुणवत्ता तथा प्रोत्साहन पुरस्कार भी पाँच-पाँच नहीं दिए गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या मैं इस संपादनोत्सव में भाग ले सकता/सकती हूँ?

जी हाँ। विकिपीडिया या बंधु प्रकल्पों में पंजीकृत कोई भी सदस्य इस संपादनोत्सव में शामिल हो सकते हैं। केवल आयोजक तथा निर्णायक मंडल के सदस्य

संपादनोत्सव में किसी पुरस्कार के हकदार नहीं हो सकते। हालांकि, उनके प्रतिभागी बनकर संपादन करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। 2. किस तरह के लेख या सामग्री का निर्माण करना अच्छा होगा?

यह प्रतियोगिता

विकिपीडिया लेखों की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। निर्धारित सूची के विषयों के अथवा आयोजकों से अनुमति प्राप्त अपनी पसंद के लेख बनाएं या बढ़ाएं जिनकी गुणवत्ता मुखपृष्ठ के निर्वाचित सामग्री के स्तर की हो। लेख में कम-से-कम दस हज़ार बाइट, एक हजार शब्द तथा दस संदर्भ हों। उसमें कोई चित्र, ज्ञानसंदूक लगाना भी आवश्यक है। उसमें अंतर विकि कड़ियाँ तथा श्रेणी भी जुड़ी होनी जरूरी है। 3. मेरे द्वारा निर्मित सामग्री का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा?

प्रतियोगिता के दौरान प्रति लेख संवर्द्धित न्यूनतम 100 शब्द तथा 1,500 बाइट्स के लिए 1 अंक निर्धारित है।

4. प्रतियोगिता में कितने पुरस्कार दिए जाएँगे?

प्रतियोगिता में तीन सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रतिभागियों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। इनके अतिरिक्त बेहतर प्रयास के लिए 15 प्रतिभागियों को क्रमशः गुणवत्ता/ प्रोत्साहन/ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएँगे। इस तरह प्रतियोगिता के लिए कुल 18 पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

5. पुरस्कार में क्या दिया जाएगा?

पुरस्कार के रूप में निर्धारित मूल्य के उपकरण या उपहार कूपन दिए जाएँगे।

संबंधित आयोजन