विकिपीडिया वार्ता:गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/अक्टूबर 2023

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023[संपादित करें]

अभी तक पहली आयोजित हुई प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र वितरित नहीं हुए है, ऐंसे मैं क्या पुराने प्रतिभागी इस नई प्रतियोगिता में उत्साहित रहेंगे ? RJ Raawat (वार्ता) 08:37, 26 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें

@RJ Raawat जी, उस प्रतियोगिता और इस प्रतियोगिता का वैसे तो कोई सम्बंध नहीं है लेकिन फिर भी मुझे नहीं लगता कि लोग इन प्रतियोगिताओं से केवल प्रमाण पत्र के लिए जुड़ते हैं। इस प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके लिए स्वयंसेवक अपना मुक्त समय यहाँ देते हैं। प्रतियोगिता में उनकी खुशी के लिए कुछ अतिरिक्त पुरस्कार भी रखे गये हैं और कोशिश होगी कि इसबार प्रमाण पत्र वितरण में देरी न हो। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 05:43, 30 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें
आपके द्वारा दी गई जानकारी मुझे पहले से ज्ञात है किन्तु यह जानकर दुःख हुआ कि किसी भी प्रतियोगिता की निर्धारित शर्तो को पूरा करना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। हम लोग जरुर अपनी ख़ुशी से अपना मुक्त समय देते है, किन्तु विकिपीडिया की किसी भी प्रतियोगिता के लिए निर्धारित शर्तो को पूरा करना आपके लिए अपना मुक्त समय देने जैंसा बिलकुल भी नहीं है, अपितु यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि इन शर्तो को पूरा किया जाए। आपको समझना होगा की विकिपीडिया की गुणवत्ता बरक़रार रखना आपकी जिम्मेदारी बनती है।
लोग प्रतियोगिताओ में केवल प्रमाण - पत्र के लिए नहीं जुड़ते इसके लिए कोई सर्वे या साक्ष्य आपके पास जरुर उपलब्ध होगा। आपकी जानकारी दुरुस्त करने के लिए बता देता हूँ कि मेने 2 ऐंसी प्रतियोगिताओ में भाग लिया जिसमे प्रमाण - पत्र मिलना चाहिये था किन्तु मुझे इन दोनों में कोई प्रमाण - पत्र प्राप्त नहीं हुआ। मुझे प्रमाण - पत्र से उत्साह मिलता है, यदि आपको उचित लगे तो आप अपने दिए गए उत्तर में लिखे गए शब्दों पर पुनः विचार कर सकते है। आपके समय के लिए आपका आभारी हूँ। धन्यवाद RJ Raawat (वार्ता) 06:41, 30 अक्टूबर 2023 (UTC)उत्तर दें