सदस्य वार्ता:ममता साव9

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वागत!  नमस्कार ममता साव9 जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 19:20, 4 मार्च 2020 (UTC)[उत्तर दें]

Information icon नमस्कार, मैं ShifaYT हूँ। मैंने देखा कि हाल में आपने कुछ सामग्री भारत में जल प्रदूषण से बिना सूचना हटाई थी। यदि यह एक गलती थी, तो निश्चिन्त रहें: मैंने सामग्री को पुनः स्थापित कर दिया है। भविष्य में याद रखियेगा कि यदि आप सम्पादन करते समय उपयुक्त सम्पादन सारांश का प्रयोग करते हैं तो अन्य सदस्यों को उससे सहायता मिलेगी। यदि आप प्रयोग करना चाहते हैं तो प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदि आपको लगता है कि मैंने कोई गलती की है, या आपको कोई सहायता चहिए तो आप मेरे वार्ता पृष्ठ पर संदेश छोड़ सकते हैं। धन्यवाद। ShifaYT (वार्ता) 07:01, 9 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

Hello @ममता साव9, would you like to request the deletion of the page ? ShifaYT (वार्ता) 07:16, 9 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

आपके द्वारा प्रतियोगिता में निर्मित लेख[संपादित करें]

नमस्ते ममता जी, चल रही प्रतियोगिता में आपके द्वारा निर्मित कुछ लेख देखे। कृपया अपने इन नवनिर्मित लेखों को विकिडेटा से अवश्य जोड़ दिया करें। साथ ही ध्यान रखें कि लेखों के नाम चुनने में थोड़ी और सावधानी रखें। उदाहरण के लिए ग्रेट हॉर्नबिल पक्षी का नाम आपने अंग्रेजी में रखा हुआ है, जिसे आप भारतीय भाषाओं में से कोई एक रख सकती हैं अगर हिंदी नाम स्पष्ट नहीं हो रहा। अगर आपने इसे विकिडेटा से जोड़ा होता और अन्य विकिपीडिया प्रकल्पों पर इसका नाम देखा होता तो स्पष्ट हो जाता कि इसे बंगाली और असमिया में "राज धनेश" कहते हैं, या मराठी में "गरुड़ धनेश" या "महाधनेश" कहते हैं।

इसी प्रकार आपका सदाबहार लेख समझ में नहीं आया। यह अंग्रेजी के en:evergreen से जुड़ा हुआ है जबकि आपने इसमें सामग्री मैंग्रोव के बारे में जोड़ा है। हिंदी में सदाबहार नाम एक फूल वाले पौधे का है (इत्तफाक से यह भी प्रतियोगिता के लेख निर्माण सूची में है en:Catharanthus roseus) जबकि वर्तमान विकिडेटा जोड़ के अनुसार आप इसे हमेशा हरे रहने वाले पेड़ों की प्राजातियों के ऊपर निर्मित कर सकती थीं। --SM7--बातचीत-- 03:48, 22 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

लेखों को विकिडेटा से जोड़ना[संपादित करें]

नमस्ते ममता जी, मैंने आपके द्वारा वर्तमान प्रतियोगिता में बनाए गए ज़्यादातर लेखों को देखा कि वे विकिडेटा से नहीं जुड़े हैं। कृपया उन्हें विकिडेटा से जोड़ भी दिया करें। यह लेख के अस्वीकृत होने का कारण नहीं बन सकता पर सामान्य रूप से इसे करना आपकी जिम्मेदारी बनती है। शुभकामनाएँ। --SM7--बातचीत-- 18:20, 28 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

माफ़ कीजिएगा सर मुझे लेखों को विकिडेटा से जोड़ना नहीं आता है।--ममता साव9 (वार्ता) 18:24, 28 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]
कोई बात नहीं। यह आसान है। निर्भर करता है कि आप कौन सा रंगरूप लेख देखने के लिए प्रयोग में ला रही हैं। सामान्यतः जब आप लेख निर्मित कर लें तो उसके बाद बाएँ तरफ़ के साइडबार में आपको सबसे नीचे "भाषाएँ" खंड में एक कड़ी दिखती है "भाषाएँ जोड़ें" अथवा "कड़ियाँ जोड़ें" के नाम से। इसे क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलता है जहाँ आपको भाषा अंग्रेजी के लिए enwiki टाइप करना होगा और लेख के नाम के लिए संबंधित अंग्रेजी लेख का शीर्षक दूसरे बॉक्स में (बिना स्पेलिंग की गलती के) देना होगा। इसके बाद "पृष्ठ से जोड़ें" और फिर अगले फॉर्म में "सुनिश्चित करें" पर क्लिक करके आप यह कार्य पूरा कर सकती हैं।
अगर आपको बाएँ साइडबार में कड़ियाँ जोड़ें वाला विकल्प न दिख रहा हो और वहाँ यह लिखा दिख रहा हो कि भाषा कड़ियाँ इस पृष्ठ पर ऊपर दिख रही हैं तो इसका मतलब है आप अभी नया रंगरूप स्किन का प्रयोग कर रही हैं। अगर ऐसा हो तो आ पुराने को सक्रिय कर सकती हैं। इसके लिए विशेष:वरीयताएँ#mw-prefsection-rendering पर जाएँ और वहाँ त्वचा वाले अनुभाग में Vector (2022) की जगह केवल Vector का रेडियो बटन क्लिक करके वरीयताएँ सहेज लें।
कोई अन्य समस्या हो तो पूछ सकती हैं। --SM7--बातचीत-- 03:15, 29 जून 2023 (UTC)[उत्तर दें]

सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 सूचना[संपादित करें]

प्रिय ममता साव9, सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023 के नौ सौ से भी अधिक लेख बनाने के अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल आपका धन्यवाद करता है।

बधाई हो!

मिठाई
आपको ‘’’प्रोत्साहन पुरस्कार’’’ के लिए चुना गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 30 जुलाई 202३ तक प्रतिभागी सूचना प्रपत्र भरकर जमा करें।

१५ अगस्त तक आपको पुरस्कार तथा ई-प्रमाण-पत्र भेज दिया जाएगा। पहले सूचना प्रपत्र भर लेने तथा बाद में पुरस्कार कूपन या प्रमाण-प्रपत्र मिलने की सूचना इस संदेश के उत्तर के रूप में अवश्य दें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 13:02, 20 जुलाई 2023 (UTC)[उत्तर दें]

ममता साव9 जी, नमस्ते। आयोजकों द्वारा सभी सदस्यों को ई-उपहार पर्णिका भेज दी गई है। प्रमाण-पत्र के निर्माण में अभी कुछ दिन और लगेंगे। हम प्रमाण-पत्र पर गूगल के लोगो का उपयोग करने के लिए अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। आपसे अनुरोद है कि समपादनोत्सव से मिले अपने अनुभव और सीख को विकिपीडिया:सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव/जून 2023/रपट पर अपने सदस्य नाम का अनुभाग बनाकर जरूर दर्ज करें। भविष्य के संपादनोत्सवों में भाग लेने के लिए यह अनिवार्य है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 03:03, 13 अगस्त 2023 (UTC)[उत्तर दें]

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/अक्टूबर 2023 परिणाम[संपादित करें]

बधाई हो! प्रिय ममता साव9 जी, गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव/अक्टूबर 2023 में भाग लेकर इसे सफल बनाने तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आयोजक मंडल आपका धन्यवाद करता है।

प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र/कूपन प्राप्त करने के लिए 30 नवंबर 2023 तक प्रतिभागी सूचना प्रपत्र भरकर जमा करें। 15 दिसंबर तक आपको ई-प्रमाण-पत्र/कूपन भेज दिया जाएगा। सूचना प्रपत्र भर लेने तथा प्रमाण-प्रपत्र मिलने की सूचना इस संदेश के उत्तर के रूप में अवश्य दें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 10:23, 19 नवम्बर 2023 (UTC)[उत्तर दें]

प्रिय ममता साव9 जी, आपको पुरस्कार राशि ई-मेल द्वारा अमेजन कूपन के रूप में भेज दी गई है। प्रमाण-पत्र अगले सप्ताह तक भेजे जाने की उम्मीद है। परिणाम के बाद की प्रतीक्षा तथा संयम के लिए आयोजक आपके आभारी हैं। -अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 14:52, 16 दिसम्बर 2023 (UTC)[उत्तर दें]