डर (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डर

डर का पोस्टर
निर्देशक यश चोपड़ा
लेखक हनी ईरानी
निर्माता यश चोपड़ा
अभिनेता सनी देओल,
जूही चावला,
शाहरुख़ ख़ान,
अनु कपूर,
अनुपम खेर
संगीतकार शिव-हरि
वितरक यश राज फिल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
24 दिसम्बर, 1993
देश  भारत
भाषा हिन्दी

डर 1993 में बनी हिन्दी भाषा की थ्रिलर प्रेमकहानी फ़िल्म है। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान हैं। इसमें अनुपम खेर, तन्वी आज़मी और दलीप ताहिल भी हैं। फिल्म दोनों आलोचकों और दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फिल्म और उसके कलाकारों की प्रशंसा करते हुए, इसे घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर "ब्लॉकबस्टर" घोषित किया गया था।

संक्षेप[संपादित करें]

किरण (जूही चावला) होली के लिये कॉलेज से लौटती है। उसके घर में भाई विजय (अनुपम खेर) और भाभी पूनम (तन्वी आज़मी) है। उसका पीछा सहपाठी राहुल (शाहरुख खान) द्वारा किया जा रहा जो उसकी लालसा रखता है। किरण का प्रेमी सुनील (सनी देओल) एक नौसेना अधिकारी हैं, और उच्च समुद्रों पर कुछ मिशन पर हैं। सुनील के कप्तान मेहरा (दलीप ताहिल) राहुल के पिता भी हैं। किरण के करीब आने के लिए राहुल सुनील के साथ दोस्ताना बनने की कोशिश करता है।

जब राहुल को किरण और सुनील की सगाई की खबर प्राप्त होती है, तो वह शादी की अंगूठी के लिए खरीदारी करते समय सुनील को मारने की कोशिश करता है। किरण और सुनील शादी कर लेते हैं लेकिन राहुल अभी भी किरण को छोड़ने से इनकार करता है। सुनील किरण को स्विट्ज़रलैंड हनीमून के लिये ले जाता है। राहुल वहाँ भी पहुँच जाता है और किरण का दोस्त बनकर उनके घर में घुस जाता है। किरण का भाई विजय राहुल को पहचान लेता है कि वो ही पीछा करने वाला है। वह किरण की सहमति के बिना शादी करना चाहता है। लेकिन सुनील आकर उसे उसे मार देता है।

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

संगीत शिव-हरि द्वारा दिया गया। ये एल्बम साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी।

डर
संगीत शिव-हरि द्वारा
जारी 1993
संगीत शैली फिल्म साउंडट्रैक
लंबाई 42:12
शिव-हरि कालक्रम

साहिबाँ
(1993)
डर
(1993)

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."जादू तेरी नजर"उदित नारायण4:41
2."दरवाजा बंद करलो"लता मंगेशकर, अभिजीत6:05
3."तू मेरे सामने"लता मंगेशकर, उदित नारायण6:07
4."इश्क दा बुरा रोग"लता मंगेशकर, विनोद राठौड़5:43
5."सोलह बट्टन"लता मंगेशकर, कविता कृष्णमूर्ति, पमेला चोपड़ा7:35
6."लिखा है इन हवाओं पे"लता मंगेशकर, हरिहरन5:12
7."अंग से अंग लगाना"अलका याज्ञनिक, विनोद राठौड़, सुदेश भोंसले, देवकी पंडित6:49

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]