रब ने बना दी जोड़ी
| इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "रब ने बना दी जोड़ी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
| रब ने बना दी जोड़ी | |
|---|---|
|
फिल्मी पोस्टर | |
| निर्देशक | आदित्य चोपड़ा |
| लेखक | आदित्य चोपड़ा |
| निर्माता | यश राज फ़िल्म्स |
| अभिनेता |
शाहरुख खान अनुष्का शर्मा विनय पाठक |
| संगीतकार | सलीम-सुलेमान |
| वितरक | यश राज फ़िल्म्स |
प्रदर्शन तिथि |
१२ दिसम्बर २००८ |
लम्बाई |
१६७ मिनट.[1] |
| देश |
|
| भाषा | हिन्दी |
| लागत | INR 22 करोड़ |
रब ने बना दी जोड़ी वर्ष २००८ में बनी एक हिन्दी फ़िल्म है। फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा हैं। यह नवोदित तारिका अनुष्का शर्मा की पहली फ़िल्म है।[2] फ़िल्म में अमृतसर के एक दफ्तर के बाबू को दिखाया गया है, जिसकी शादी से पहले किसी भी लड़की से कोई पहचान तक नहीं होती।
कथानक
[संपादित करें]सूरी (शाहरुख खान) पंजाब पावर का एक कर्मचारी है। उसकी शादी अपने गुरु की बेटी तानी से तब हो जाती है जब तानी की शादी के दिन उसका दूल्हा एक बस दुर्घटना में मारा जाता है और इस वजह से उसके पिता की हृदयगति रुक जाती है। मरते-मरते वो सूरी से ये वचन ले लेते हैं कि वो तानी से शादी करेगा। तानी शादी के बाद सूरी को अपना नहीं पाती है। वो सूरी के साथ तो रहती है पर सूरी से कहती है कि "मैं आपसे प्यार कभी नहीं कर सकूंगी"। सूरी घर के उपर वाले कमरे में सोता है और तानी नीचे वाले कमरे में। दोनों में यदा-कदा ही बात होती है।
सूरी का जिगरी दोस्त (विनय पाठक) सूरी के वेष-भूषा में परिवर्तन ला देता है। जब तानी उसे नृत्य-प्रशिक्षण केन्द्र में देखता है तो नए रंगरूप में उसे पहचान नहीं पाती है। सूरी पहले तो बचने का प्रयास करता है पर जब उसे तानी की अनभिज्ञता का पता चलता है तो वो अपना नाम राज बताता है। राज शाम में तो तानी के साथ रहता है पर अपना वेष बदलकर वापस घर सूरी बनकर आ जाता है। कई दिनों तक ऐसा चलने से तानी को राज के प्रति खिचाव का एहसास होता है। पर सूरी (यानि राज) ये निर्णय करता है कि वो चाहता है कि तानी सूरी के रूप को पसन्द कर ना कि राज वाले रूप को। अन्त में तानी को राज और सूरी के एक ही व्यक्ति होने के बारे में पता चलता है। इस फ़िल्म की पटकथा को द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्टस एंड साइंसेज की मारग्रेट हैरिक लाइब्रेरी में स्थान दिया गया है।[3]
संगीत
[संपादित करें]फिल्म मे सलीम-सुलेमान की जोडी़ ने संगीत दिया है और फिल्म के कुछ प्रमुख गीत हैं: -
- हौले-हौले
- हम हैं राही प्यार के
- डांस पे चांस मार ले
- तुझ मे रब दिखता है
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ IANS. "शाहरूख की रब ने बना दी जोडी़ को मिली अभूतपूर्व एडवांस बुकिंग". आईबीएनलाइव. 8 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २ दिसंबर २००८.
{{cite web}}: Check date values in:|access-date=(help) - ↑ "करियर का आगाज़ शाहरुख खान के साथ". वेबदुनिया. मूल से (एचटीएमएल) से 29 जनवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २ मार्च २००९.
{{cite web}}: Check date values in:|access-date=(help) - ↑ "रब ने बना दी जोड़ी अब ऑस्कर की लाइब्रेरी में" (एचटीएमएल). दैनिक भास्कर. 21 फ़रवरी 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २ मार्च २००९.
{{cite web}}: Check date values in:|access-date=(help)