बेवकूफ़ियां
बेवकूफ़ियां | |
---|---|
निर्देशक | नूपुर अस्थाना |
कहानी | हबीब फ़ैसल |
निर्माता | आदित्य चोपड़ा |
अभिनेता |
आयुष्मान खुराना सोनम कपूर ऋषि कपूर |
छायाकार | नेहा पारती मटियानी |
संपादक | अन्तरा लाहिड़ी |
संगीतकार |
गीत: रघु दीक्षित पृष्ठभूमि स्कोर: हितेश सोनिक |
निर्माण कंपनी |
|
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
118 मिनट[2] |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बेवकूफ़ियां नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित, हबीब फ़ैसल द्वारा लिखित और यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित २०१४ की भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर हैं। फ़िल्म का सिनेमा में प्रदर्शित होने वाला ट्रैलर ६ फ़रवरी २०१४ को जारी किया गया जिसपर समीक्षकों की प्रतिक्रिया उदासीन रही और फ़िल्म वांछित हलचल पाने में असफल रही।[3] फ़िल्म संगीत १९ फ़रवरी २०१४ को जारी किया गया। फ़िल्म के संगीत को भी समालोचकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।[4] फ़िल्म १४ मार्च २०१४ को सिनेमाघरों में जारी की गई।[1] इसने जारी होने के बाद प्रथम तीन दिन में ₹67.5 मिलियन (US$9,85,500) कमाये।
कथानक
[संपादित करें]यह फ़िल्म मोहित चड्ढा (आयुष्मान खुराना) और मायरा सहगल (सोनम कपूर) की प्रेमकहानी दिखाती है। दोनों अच्छी नौकरियों करते हैं लेकिन मायरा, मोहित से अधिक कमाती है। मायरा के पिता वी॰के॰ सहगल (ऋषि कपूर) एक सेवा निवृत आईएएस अफ़सर हैं। वो बेहद कड़क और उसूलों के पक्के इंसान हैं और अपनी बेटी के लिए उनके बड़े ऊंचे ख़्वाब रखते हैं। वो मायरा का विवाह किसी बेहद अमीर लड़के से करना चाहते हैं। इसी कारण जब मायरा, अपने पिता को मोहित के बारे में बताती है तो वो ख़ुश नहीं होते और उसे मोहित को रिजेक्ट करने के लिए उसके बारे में तमाम जानकारियां हासिल करने की ठान लेते हैं। इधर आर्थिक मंदी के कारण मोहित को अपनी नौकरी गंवानी पड़ती है। मायरा उसे सलाह देती है कि वो भूलकर भी अपनी इस नौकरी छूटने वाली बात उसके पिता को ना बताए वर्ना वो उनकी शादी के लिए कभी नहीं मानेंगे। इसी दौरान मोहित के ख़र्चे और उसके रहने का ख़र्च मायरा और मोहित का दोस्त (प्रताप हांडा) मिलकर उठाते हैं। बाद में परिस्थितियों का चक्र कुछ ऐसा चलता है कि मायरा के पिता को लगने लगता है कि मोहित ही उनकी बेटी के लिए सही पसंद है।
कलाकार
[संपादित करें]- आयुष्मान खुराना - मोहित चड्ढा
- सोनम कपूर - मायरा सहगल
- ऋषि कपूर - विनोद कुमार सहगल, मायरा के पिता
- प्रताप हांडा - मोहित का दोस्त
निर्माण
[संपादित करें]विकास
[संपादित करें]फ़िल्म दिसम्बर २०१२ में घोषित की गई।[5] फ़िल्म हबीब फ़ैसल (इशकज़ादे से प्रसिद्ध व्यक्ति) ने लिखी और नूपुर अस्थाना (मुझसे फ्रेंडशिप करोगी से प्रसिद्ध) ने इसका निर्देशन किया।[6]
पात्र निर्धारण
[संपादित करें]आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर को दिसम्बर २०१२ में फ़िल्म के लिए चुना गया। आयुष्मान और सोनम को एक दूसरे के साथ पहली बार युगल अभिनय जिसमें ऋषि कपूर, सोनम कपूर के पिता के अभिनय में हैं, चुना गया।[5]
फ़िल्मांकन
[संपादित करें]फ़िल्म का फ़िल्मांकन फ़रवरी २०१३ में[7] दिल्ली और गुड़गंव में आरम्भ हुआ।[8][9] फ़िल्म का कुछ भाग दुबई में भी फ़िल्माया गया।[10][11]
संगीत
[संपादित करें]बेवकूफ़ियां | ||||
---|---|---|---|---|
Soundtrack album रघु दीक्षित द्वारा | ||||
जारी | 19 फ़रवरी 2014 | |||
रिकॉर्डिंग |
2013 यशराज स्टूडियोज़, साबा स्टूडियो मुम्बई | |||
संगीत शैली | फ़िल्म संगीत | |||
लंबाई | 24:45 | |||
लेबल | यश राज फ़िल्म्स | |||
निर्माता | आदित्य चोपड़ा | |||
रघु दीक्षित कालक्रम | ||||
|
फ़िल्म के गीतों की रचना रघु दीक्षित ने की है जबकि बिल अनविता दत्त द्वारा लिखे गये हैं। दीक्षित इससे पूर्व अस्थाना की पिछली फ़िल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगी में संगीत रचयिता रह चुके हैं।[12] फ़िल्म में ओ हीरिये अतिरिक्त गीत है।
गीत सूची
[संपादित करें]बेवकूफ़ियां | |||
---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गायक | अवधि |
1. | "गुलछर्रे" | अदिती सिंह शर्मा, बेनी दयाल | 03:55 |
2. | "खामखाँ" (बोल: हबीब फ़ैसल) | आयुष्मान खुराना, नीति मोहन | 04:25 |
3. | "बेवकूफ़ियां" | रघु दीक्षित | 04:24 |
4. | "रुमानी सा" | मोहित चौहान, श्रेया घोषाल | 04:40 |
5. | "आये जिगिड़ा" | विशाल डडलानी | 03:46 |
6. | "ओ हीरिये" (रचना और गीत: आयुष्मान खुराना & रोचक कोहली) | आयुष्मान खुराना | 03:35 |
कुल अवधि: | 24:45 |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ "Hindi Movies Release Dates | Box Office". बॉलीवुड हंगामा. Archived from the original on 28 मार्च 2014. Retrieved 2014-03-17.
- ↑ "BEWAKOOFIYAAN (2014)" [बेवकूफ़ियां (२०१४)]. बीबीएफसी (in अंग्रेज़ी). बीबीएफसी. ४ मार्च २०१४. Archived from the original on 16 मार्च 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Bewakoofiyaan Official Theatrical Trailer | Feat. Ayushmann Khurrana, Sonam Kapoor, Rishi Kapoor" (in अंग्रेज़ी). कोईमोई डॉट कॉम. ६ फ़रवरी २०१४. Archived from the original on 6 मार्च 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Bewakoofiyaan Songs of 2014 - Listen to Bewakoofiyaan Songs Online | Bewakoofiyaan Music Albums Songs". गाना डॉट कॉम. 2014-02-19. Archived from the original on 29 मार्च 2014. Retrieved ३१ मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ अ आ "Sonam Kapoor, Ayushmann Khurrana bag Yash Raj Films' next" [सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना यशराज फ़िल्म्स में] (in अंग्रेज़ी). डीएनए इण्डिया. २७ दिसम्बर २०१२. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Ayushmann Khurrana, Sonam Kapoor in YRF's next project" (in अंग्रेज़ी). इण्डियन एक्सप्रेस. २७ दिसम्बर २०१२. Archived from the original on 16 फ़रवरी 2013. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Sonam Kapoor kickstarts shooting for YRF's next" (in अंग्रेज़ी). ग्लैशम डॉट कॉम. ५ फ़रवरी २०१३. Archived from the original on 18 फ़रवरी 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ जितेन्द्र सिंह चौहान (१८ फ़रवरी २०१३). "Ayushmann Khurrana And Sonam Kapoor Starts Shooting YRF's Next" (in अंग्रेज़ी). द बॉलीवुड जरनल. Archived from the original on 1 फ़रवरी 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Ayushmann to shoot YRF's next in Delhi | CanIndia NEWS" (in अंग्रेज़ी). कैन-इण्डिया डॉट कॉम. १२ फ़रवरी २०१३. Archived from the original on 3 फ़रवरी 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ मंजुसाह राधाकृष्णन (११ फ़रवरी २०१४). "Sonam Kapoor filming in Dubai right now" [सोनम कपूर वर्तमान में दुबई में फ़िल्म निर्माण में] (in अंग्रेज़ी). ग्लफ़ न्यूज़ डॉट कॉम. Archived from the original on 27 फ़रवरी 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Bewakoofiyan - Review" [बेवकूफ़ियां - समीक्षा] (in अंग्रेज़ी). वूमेनप्ला डॉट नेट. १३ मार्च २०१४. Archived from the original on 13 मार्च 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Yash Raj Films" [यश राज फ़िल्म्स] (in अंग्रेज़ी). यश राज फ़िल्म्स. १९ फ़रवरी २०१४. Archived from the original on 24 फ़रवरी 2014. Retrieved ३० मार्च २०१४.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help)