बेवकूफ़ियां

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बेवकूफ़ियां
निर्देशक नूपुर अस्थाना
कहानी हबीब फ़ैसल
निर्माता आदित्य चोपड़ा
अभिनेता आयुष्मान खुराना
सोनम कपूर
ऋषि कपूर
छायाकार नेहा पारती मटियानी
संपादक अन्तरा लाहिड़ी
संगीतकार गीत:
रघु दीक्षित
पृष्ठभूमि स्कोर:
हितेश सोनिक
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 14 मार्च 2014 (2014-03-14)
[1]
लम्बाई
118 मिनट[2]
देश भारत
भाषा हिन्दी

बेवकूफ़ियां नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित, हबीब फ़ैसल द्वारा लिखित और यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित २०१४ की भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर हैं। फ़िल्म का सिनेमा में प्रदर्शित होने वाला ट्रैलर ६ फ़रवरी २०१४ को जारी किया गया जिसपर समीक्षकों की प्रतिक्रिया उदासीन रही और फ़िल्म वांछित हलचल पाने में असफल रही।[3] फ़िल्म संगीत १९ फ़रवरी २०१४ को जारी किया गया। फ़िल्म के संगीत को भी समालोचकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।[4] फ़िल्म १४ मार्च २०१४ को सिनेमाघरों में जारी की गई।[1] इसने जारी होने के बाद प्रथम तीन दिन में 67.5 मिलियन (US$9,85,500) कमाये।

कथानक[संपादित करें]

यह फ़िल्म मोहित चड्ढा (आयुष्मान खुराना) और मायरा सहगल (सोनम कपूर) की प्रेमकहानी दिखाती है। दोनों अच्छी नौकरियों करते हैं लेकिन मायरा, मोहित से अधिक कमाती है। मायरा के पिता वी॰के॰ सहगल (ऋषि कपूर) एक सेवा निवृत आईएएस अफ़सर हैं। वो बेहद कड़क और उसूलों के पक्के इंसान हैं और अपनी बेटी के लिए उनके बड़े ऊंचे ख़्वाब रखते हैं। वो मायरा का विवाह किसी बेहद अमीर लड़के से करना चाहते हैं। इसी कारण जब मायरा, अपने पिता को मोहित के बारे में बताती है तो वो ख़ुश नहीं होते और उसे मोहित को रिजेक्ट करने के लिए उसके बारे में तमाम जानकारियां हासिल करने की ठान लेते हैं। इधर आर्थिक मंदी के कारण मोहित को अपनी नौकरी गंवानी पड़ती है। मायरा उसे सलाह देती है कि वो भूलकर भी अपनी इस नौकरी छूटने वाली बात उसके पिता को ना बताए वर्ना वो उनकी शादी के लिए कभी नहीं मानेंगे। इसी दौरान मोहित के ख़र्चे और उसके रहने का ख़र्च मायरा और मोहित का दोस्त (प्रताप हांडा) मिलकर उठाते हैं। बाद में परिस्थितियों का चक्र कुछ ऐसा चलता है कि मायरा के पिता को लगने लगता है कि मोहित ही उनकी बेटी के लिए सही पसंद है।

कलाकार[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

विकास[संपादित करें]

फ़िल्म दिसम्बर २०१२ में घोषित की गई।[5] फ़िल्म हबीब फ़ैसल (इशकज़ादे से प्रसिद्ध व्यक्ति) ने लिखी और नूपुर अस्थाना (मुझसे फ्रेंडशिप करोगी से प्रसिद्ध) ने इसका निर्देशन किया।[6]

पात्र निर्धारण[संपादित करें]

आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर और ऋषि कपूर को दिसम्बर २०१२ में फ़िल्म के लिए चुना गया। आयुष्मान और सोनम को एक दूसरे के साथ पहली बार युगल अभिनय जिसमें ऋषि कपूर, सोनम कपूर के पिता के अभिनय में हैं, चुना गया।[5]

फ़िल्मांकन[संपादित करें]

फ़िल्म का फ़िल्मांकन फ़रवरी २०१३ में[7] दिल्ली और गुड़गंव में आरम्भ हुआ।[8][9] फ़िल्म का कुछ भाग दुबई में भी फ़िल्माया गया।[10][11]

संगीत[संपादित करें]

बेवकूफ़ियां
Soundtrack album रघु दीक्षित द्वारा
जारी 19 फ़रवरी 2014 (2014-02-19)
रिकॉर्डिंग 2013
यशराज स्टूडियोज़, साबा स्टूडियो
मुम्बई
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 24:45
लेबल यश राज फ़िल्म्स
निर्माता आदित्य चोपड़ा
रघु दीक्षित कालक्रम

मुझसे फ्रेंडशिप करोगी
(2011)
बेवकूफ़ियां
(2014)

फ़िल्म के गीतों की रचना रघु दीक्षित ने की है जबकि बिल अनविता दत्त द्वारा लिखे गये हैं। दीक्षित इससे पूर्व अस्थाना की पिछली फ़िल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगी में संगीत रचयिता रह चुके हैं।[12] फ़िल्म में ओ हीरिये अतिरिक्त गीत है।

गीत सूची[संपादित करें]

बेवकूफ़ियां
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."गुलछर्रे"अदिती सिंह शर्मा, बेनी दयाल03:55
2."खामखाँ" (बोल: हबीब फ़ैसल)आयुष्मान खुराना, नीति मोहन04:25
3."बेवकूफ़ियां"रघु दीक्षित04:24
4."रुमानी सा"मोहित चौहान, श्रेया घोषाल04:40
5."आये जिगिड़ा"विशाल डडलानी03:46
6."ओ हीरिये" (रचना और गीत: आयुष्मान खुराना & रोचक कोहली)आयुष्मान खुराना03:35
कुल अवधि:24:45

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Hindi Movies Release Dates | Box Office". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 28 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-03-17.
  2. "BEWAKOOFIYAAN (2014)" [बेवकूफ़ियां (२०१४)]. बीबीएफसी (अंग्रेज़ी में). बीबीएफसी. ४ मार्च २०१४. मूल से 16 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  3. "Bewakoofiyaan Official Theatrical Trailer | Feat. Ayushmann Khurrana, Sonam Kapoor, Rishi Kapoor" (अंग्रेज़ी में). कोईमोई डॉट कॉम. ६ फ़रवरी २०१४. मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  4. "Bewakoofiyaan Songs of 2014 - Listen to Bewakoofiyaan Songs Online | Bewakoofiyaan Music Albums Songs". गाना डॉट कॉम. 2014-02-19. मूल से 29 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३१ मार्च २०१४.
  5. "Sonam Kapoor, Ayushmann Khurrana bag Yash Raj Films' next" [सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना यशराज फ़िल्म्स में] (अंग्रेज़ी में). डीएनए इण्डिया. २७ दिसम्बर २०१२. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  6. "Ayushmann Khurrana, Sonam Kapoor in YRF's next project" (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. २७ दिसम्बर २०१२. मूल से 16 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  7. "Sonam Kapoor kickstarts shooting for YRF's next" (अंग्रेज़ी में). ग्लैशम डॉट कॉम. ५ फ़रवरी २०१३. मूल से 18 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  8. जितेन्द्र सिंह चौहान (१८ फ़रवरी २०१३). "Ayushmann Khurrana And Sonam Kapoor Starts Shooting YRF's Next" (अंग्रेज़ी में). द बॉलीवुड जरनल. मूल से 1 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  9. "Ayushmann to shoot YRF's next in Delhi | CanIndia NEWS" (अंग्रेज़ी में). कैन-इण्डिया डॉट कॉम. १२ फ़रवरी २०१३. मूल से 3 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  10. मंजुसाह राधाकृष्णन (११ फ़रवरी २०१४). "Sonam Kapoor filming in Dubai right now" [सोनम कपूर वर्तमान में दुबई में फ़िल्म निर्माण में] (अंग्रेज़ी में). ग्लफ़ न्यूज़ डॉट कॉम. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  11. "Bewakoofiyan - Review" [बेवकूफ़ियां - समीक्षा] (अंग्रेज़ी में). वूमेनप्ला डॉट नेट. १३ मार्च २०१४. मूल से 13 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  12. "Yash Raj Films" [यश राज फ़िल्म्स] (अंग्रेज़ी में). यश राज फ़िल्म्स. १९ फ़रवरी २०१४. मूल से 24 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]