उदित नारायण
उदित नारायण झा | |
---|---|
जन्म |
उदित नारायण 1 दिसम्बर 1955 सुपौल, बिहार |
व्यवसाय | बॉलीवुड फिल्म गायक |
सक्रिय वर्ष | 1970 - वर्तमान |
उदित नारायण झा एक प्रसिद्ध भारतीय-नेपाली पार्श्वगायक हैं। वे नेपाल और भारत में एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसन्द है। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मोहम्मद रफी के साथ गाया। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है।
उदित की मातृभाषा मैथिली हैं और वो बिहार के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है|
पुरस्कार[संपादित करें]
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]
वर्ष | गीत | फिल्म | संगीत निर्देशक | गीतकार |
---|---|---|---|---|
1989 | "पापा कहते हैं" | क़यामत से क़यामत तक | आनंद-मिलिंद | मजरुह सुल्तानपुरी |
1996 | "मेहंदी लगा के रखना" | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे | जतिन-ललित | आनंद बख्शी |
1997 | "परदेसी परदेसी" | राजा हिन्दुस्तानी | नदीम-श्रवण | समीर |
2000 | "चाँद छुपा बादल में" | हम दिल दे चुके सनम | इस्माइल दरबार | महबूब |
2002 | "मितवा" | लगान | ए॰ आर॰ रहमान | जावेद अख्तर |
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार[संपादित करें]
वर्ष | गीत | फिल्म | संगीत निर्देशक | गीतकार |
---|---|---|---|---|
2001 | "मितवा" "जाने क्यों लोग" |
लगान दिल चाहता है |
ए॰ आर॰ रहमान शंकर-एहसान-लॉय |
जावेद अख्तर |
2002 | "जिंदगी खूबसूरत है" | जिंदगी खूबसूरत है | आनन्द राज आनन्द | |
2004 | "ये तारा वो तारा" | स्वदेश | ए॰ आर॰ रहमान | जावेद अख्तर |
सन्दर्भ[संपादित करें]
उदित नारायण झा एक बेहतरीन गायक के अलावा बहुत अच्छे इंसान भी हैं उनके गायन का तो कोई जवाब ही नही विदेश में भी उदित जी काफी मशहूर हैं उनकी आवाज़ में जादू है उदित नारायण जैसी आवाज किसी की नही हो सकती वे बचपन से ही मेरे सबसे पसंदीदा सिंगर रहे हैं और हमेशा रहेंगें लव यू उदित जी।