सामग्री पर जाएँ

करणी माता, उदयपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
करणी माता मन्दिर
धर्म
संबंधनहिन्दू धर्म
ज़िलाउदयपुर जिला
अवस्थिति
अवस्थितिउदयपुर
राज्यराजस्थान
देशभारत
नक्शा
Interactive map of करणी माता मन्दिर

श्री मंशापूरण करणी माता का मन्दिर एक भारतीय हिन्दू देवी का मन्दिर है जो राजस्थान राज्य के उदयपुर में स्थित है। यह उदयपुर ज़िले की मचला मगरा नामक पहाड़ी पर स्थित है साथ ही उदयपुर दूध तलाई झील में इस मन्दिर के निकट ही है। मन्दिर में करणी माता की पत्थर की मूर्ती स्थापित है यह मन्दिर उदयपुर शहर की बहुत शोभा बढ़ाता है। इस मन्दिर के आसपास या मन्दिर तक कोई वाहन नहीं पहुँच पाता है इस कारण मन्दिर के आसपास की जगह एकदम शुद्ध है कोई प्रदूषण नहीं है अर्थात प्रदूषण मुक्त है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा कर्ण सिंह ने करवाया था।

कैसे पहुंचे

[संपादित करें]
मंदिर के प्रांगण का दृश्य।

करणी माता मन्दिर उदयपुर शहर के केंद्र में स्थित है जो कि ज्यादा दूर नहीं है यह महाराणा प्रताप हवाई अड्डे महज २४ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जबकि उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन और उदयपुर सिटी बस डिपो से महज ४ किलोमीटर दूर स्थित है इनके अलावा भक्तजन स्थानीय तांगों ,ऑटो रिक्सो से भी पहुँच सकते हैं ये तांगे और ऑटो रिक्सो सिर्फ दूध तलाई झील तक ही जा पाते हैं इसके दूध तलाई झील से रस्सी के मार्ग (Ropway) से भी जा सकते हैं[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Udaipur-The City of lakes". Andhrawishesh.com. Andhrawisesh. मूल से से 23 जनवरी 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १४ जनवरी २०१७.