गम्भीरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गम्भीरा

गम्भीरा बंगाल का एक लोकसंगीत है। इसका प्रचलन बांग्लादेश के चाँपाइनबाबगंज जिला और पश्चिम बंगाल के मालदह अंचल में रहा है। गम्भीरा दलबद्ध होकर गाया जाता है। यह वर्णनामूलक गान है। ऐसी धरणा है कि गम्भीरा उत्सव का प्रचलन शिवपूजा के सन्दर्भ में हुआ। शिव का एक नाम 'गम्भीर' भी है।