राउफ
दिखावट
| इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (मई 2015) स्रोत खोजें: "राउफ" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
रौफ़, जम्मू और कश्मीर का प्रसिद्ध लोकनृत्य है जो मुख्य रूप से कश्मीर घाटी में किया जाता है। यह नृत्य आमतौर पर महिलाओं द्वारा किया जाता है और वसंत ऋतु के आगमन, ईद, रमज़ान, फसल कटाई या शादियों जैसे उत्सवों पर प्रदर्शित होता है। नर्तकियाँ दो पंक्तियों में आमने-सामने खड़ी होकर सरल पद संचालन, ताली बजाते हुए और गीत गाते हुए नृत्य करती हैं। यह नृत्य मधुमक्खी की गतिविधियों से प्रेरित माना जाता है और कश्मीरी संस्कृति का अभिन्न अंग है।
यह नृत्य किसी विशेष जनजाति से जुड़ा नहीं है। 'डमहल' या 'दुम्हाल' एक अलग लोकनृत्य है जो वट्टल जनजाति के पुरुषों द्वारा किया जाता है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |