रुड़की
| रुड़की | |||||||
| — नगर — | |||||||
|
|
|||||||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
| देश | |||||||
| राज्य | उत्तराखण्ड | ||||||
| जनसंख्या | ९७,०६४[1] (२००१ के अनुसार [update]) | ||||||
| लिंगानुपात | 1.12[1] ♂/♀ | ||||||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• २६८ मीटर |
||||||
|
दूरी(याँ)
|
|||||||
|
विभिन्न कोड
|
|||||||
| आधिकारिक जालस्थल: 210.212.78.56/roorkee/ | |||||||
रुड़की, भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित एक नगर और नगरपालिका परिषद है। इसे रुड़की छावनी के नाम से भी जाना जाता है, और यह देश की सबसे पुरानी छावनियों में से एक है[2] और १८५३ से बंगाल अभियांत्रिकी समूह (बंगाल सैप्पर्स) का मुख्यालय है।
यह नगर गंग नहर के तट पर राष्ट्रीय राजमार्ग ५८ पर देहरादून और दिल्ली के मध्य स्थित है।
अनुक्रम |
नामोत्पत्ति [संपादित करें]
रूड़की का नाम रुरी से पड़ा, जो बारगूजर राजपूत सरदार की पत्नी थी, और पहले इसे 'रुरी की' भी लिखा जाता था। स्थानीय भाषी ग्रामवासियों का मानना है की इसे इसका नाम "रोरोन की" अर्थात रोर का निवास से मिला।
इतिहास [संपादित करें]
भूगोल [संपादित करें]
रुड़की .[3] के अंक्षाशों पर स्थित है। इसकी समुद्रतल से ऊँचाई २६८ मीटर है। यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से १७२ किमी उत्तर में गंगा और यमुना नदियों के मध्य, हिमालय की तलहटी में स्थित है। ९ नवंबर, २००० को उत्तराखण्ड राज्य बनने से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था।[4]
मौसम [संपादित करें]
| रुड़की | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| जलवायु सारणी (व्याख्या) | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
रूड़की भौगोलिक रूप से किसी भी बड़े जलाशय से दूर होने और हिमालय के निकट होने के कारण रुड़की का मौसम बहुत चरमी और अस्थिर है। ग्रीष्म ऋतु मार्च के अतिकाल से आरम्भ होती है जो जुलाई तक रहती है, और औसत तापमान २८० से. रहता है। मॉनसून का मौसम जुलाई से आरम्भ होकर अक्तूबर तक रहता है, और मॉनसून के बादलों की हिमालय द्वारा रिकावट के कारण प्रचण्ड वर्षा होती है। मॉनसून के बाद का मौसम अक्तूबर से आरम्भ होता है और नवंबर के अंत तक जारी रहता है, जब औसत तापमान २१० से. से १५० से. तक तहता है। शीत ऋतु दिसंबर में आरम्भ होती है, जब न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू तक पहुँच जाता है जिसका कारण है हिमालय से आने वाली अवरोहण पवनें। कुल वार्षिक वर्षा १०२ इंच तक होती है।
परिवहन [संपादित करें]
रूड़की, उत्तर रेलवे क्षेत्र के अधीन आता है और देश के प्रमुख नगरों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
निकटतम हवाई अड्डा जॉलीग्रांट है जो देहरादून में है, लेकिन दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय अड्डे को वरीयता दी जाती है।
रुड़की के निकट प्रमुख बड़े नगर हैं देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, अंबाला, और चण्डीगढ़ हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग ५८ (एनएच५८) (दिल्ली - हरिद्वार - माणा पास) और एनएच७३ (पञ्चकुला/चण्डीगढ़ - यमुना नगर- रुड़की) रुड़की से होकर जाते हैं।
जनसांख्यिकी [संपादित करें]
२००१ की जनगणना के आधार पर, रुड़की की जनसंख्या २,५२,७८४ है जिसमें से पुरुष ५३% और महिलाएँ ४७% हैं। रुड़की की औसत साक्षरता सर ८२% है, जो राष्ट्रीय औसत ६४% से अधिक है: पुरुष साक्षरता ८७%, और महिला साक्षरता ८१% है। ११% जनसंख्या ६ वर्ष से कम आयुवर्ग की है। इस नगर में हिन्दू ६१%, मुसलमान २८%, सिख/पंजाबी ८%, जैन २.७%, और ईसाई ०.३% हैं।
कुल २,५२,७८४ की जनसंख्या के साथ, यह उत्तराखण्ड में हरिद्वार और हल्द्वानी के बाद तीसरी सबसे बड़ी नगरपालिका परिषद है।
प्रमुख भाषाएँ हैं हिन्दी, पंजाबी, और उर्दू।
शिक्षा [संपादित करें]
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 "भारत की जनगणना, २००१". रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय, भारत. २ मार्च २००२. http://web.archive.org/web/20040616075334/www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999. अभिगमन तिथि: २८ मई २०१०.
- ↑ रुड़की - इतिहास
- ↑ फॉलिंग रेन जीनोमिक्स, इंक - रुड़की
- ↑ उत्तराखण्ड भारत सरकार, आधिकारिक जालपृष्ठ।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- रुड़की आधिकारिक जालपृष्ठ
मुखपृष्ठ विकियात्रा से Roorkee हेतु यात्रा गाइड।