उत्तराखण्ड विधानसभा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
राज चिह्न |
|
| सरकार | देहरादून |
|---|---|
| कार्यपालिका | |
| राज्यपाल | मार्गरेट अल्वा |
| मुख्य मंत्री | भुवन चन्द्र खण्डूरी |
| विधायिका | |
| विधान सभा | विधानसभा |
| स्पीकर | हरबंस कपूर |
| न्यायपालिका | |
| उच्च न्यायालय | उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय |
| मुख्य न्यायाधीश | विनोद कुमार गुप्ता[1] |
| गौव.यूए.एनआईसी.इन | |
उत्तराखण्ड विधानसभा भारत के उत्तराखण्ड राज्य की विधानसभा को कहते है। यह विधानसभा एकविधाई है और इसमें कुल विधायक संख्या ७० है तथा एक सदस्य नामांकित होता है जो आंग्ल-भारतीय होना चाहिए।
वर्तमान विधानसभा में ३४ विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है और उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के तीन सदस्यों के समर्थन के साथ भाजपा बहुमत में है और उत्तराखण्ड सरकार का प्रमुख दल है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दूसरा सबसे बड़ा दल और प्रमुख विपक्षी दल है जिसके विधान सभा में २१ सदस्य हैं।
उत्तराखण्ड विधान सभा भवन राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है।
वर्तमान राज्य सरकार के मुख्यमंत्री, भुवन चन्द्र खण्डूरी और राज्यपाल, श्रीमती मार्गरेट अल्वा हैं।
अनुक्रम |
[संपादित करें] महत्वपूर्ण पद धारक
- स्पीकर : हरबंस कपूर
- डिप्टी स्पीकर : रिक्त
- सदन के नेता: भुवन चन्द्र खण्डूरी
- विपक्ष के नेता : डा. हरक सिंह रावत
- प्रमुख सचिव : श्री महेश चन्द्र[2]
[संपादित करें] वर्तमान सदस्यों की सूची
[संपादित करें] यह भी देखें
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ माननीय न्यायाधीश उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय आधिकारिक जालपृष्ठ।
- ↑ उत्तराखण्ड विधानसभा (अंग्रेज़ी)
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- उत्तराखण्ड विधानसभा के निर्वाचित सदस्य, आधिकारिक सूची उत्तराखण्ड सरकार।
- उत्तराखण्ड विधानसभा के सदस्य
- उत्तराखण्ड विधानसभा
|
||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||