मीरा सान्याल
| मीरा एच॰ सान्याल | |
|---|---|
![]() | |
| जन्म |
15 अक्टूबर 1961 कोच्चि, भारत |
| मौत |
जनवरी 11, 2019 (उम्र 57 वर्ष) मुंबई, भारत |
| मौत की वजह | हृदयाघात |
| आवास | मुंबई, भारत |
मीरा सान्याल (मीरा हीरानन्दानी, जन्म: 15 अक्टूबर 1961, मृत्यु:11 जनवरी, 2019) एक भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिज्ञ थीं। वे एबीएन एमरो बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रहीं।[1] मीरा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2009 में दक्षिण मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे लंबे समय से सामुदायिक विकास कार्यक्रमों और नीतिगत सुधारों से जुड़ी रहीं।[2]२०१४ में वे एक आम आदमी पार्टी से जुड़ीं तथा लोकसभा चुनाव लड़ा।[3]
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]मीरा का जन्म कोच्चि में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कोनन स्कूल मुंबई, लोरेटो कॉन्वेन्ट, दिल्ली और किले कॉन्वेंट स्कूल, मुंबई से हुई तथा इनसीड, फ्रांस से उन्होने एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। साथ ही वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से 2006 में उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम के लिए चयनित हुई। वे चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स से फ़ेलो और सिडेनहैम कॉलेज, मुंबई से वाणिज्य विषय के साथ स्नातक हैं।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]मीरा सान्याल भारतीय नौसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाले तथा कई प्रकाशनों के लेखक और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक सदस्य एडमिरल स्वर्गीय गुलाब मोहनलाल हीरानंदानी और बानो हीरानंदानी की बेटी है। उनका विवाह ए एम पी रिटेल सर्विसेज के निदेशक आशीष जे सान्याल से हुआ। वे डॉ माणिक हीरानन्दानी की बहन हैं।
पुरस्कार-सम्मान
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Boardroom to ballot: The journey of ABN AMRO's Meera Sanyal". 20 मई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 दिसंबर 2013.
- ↑ दुर्गेश उपाध्याय (11 अप्रैल 2009). "मीरा सान्याल: नए बदलाव का नया चेहरा". बीबीसी हिन्दी. 19 जनवरी 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 दिसम्बर 2013.
- ↑ "सिब्बल के खिलाफ आशुतोष, गडकरी के सामने होंगी दमानिया". नवभारत टाईम्स. 17 फ़रवरी 2014. 24 फ़रवरी 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 फ़रवरी 2014.
- ↑ "Award for Finance & Banking 2005".
{{cite web}}:|archive-url=requires|url=(help); Missing or empty|url=(help)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| मीरा सान्याल से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
