योगेन्द्र यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
योगेन्द्र सिंह यादव
जन्म 9 मई 1963
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा सामाजिक वैज्ञानिक, चुनाव विश्लेषक, राजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टी स्वराज इंडिया (2016-present)
आम आदमी पार्टी (2012-2015)
बच्चे 2
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

योगेन्द्र सिंह यादव एक भारतीय सामाजिक वैज्ञानिक,[1][2] चुनाव विश्लेषक हैं।[3][4] योगेन्द्र दिल्ली स्थित सीएसडीएस के वरिष्ठ शोध फेलो भी रहे हैं।योगेन्द्र 2015 तक आम आदमी पार्टी के राजनीतिज्ञ रहे और जब उन्हें २०१५ में आम आदमी पार्टी से निकला गया तब उन्होंने प्रशांत भूषण के साथ मिलकर स्वराज अभियान संगठन की स्थापना की| स्वराज अभियान भारतीय किसानों की गंभीर समस्या को लेकर काफी कार्य कर रहे हैं |[5]

शुरूआती जीवन[संपादित करें]

योगेन्द्र का बचपन हरियाणा के रेवारी गांव में बीता| योगेन्द्र को उनके पिताजी देवेन्द्र सिंह यादव थे देवेन्द्र यादव के पिताजी भी एक शिक्षक थे और १९३६ के एक सांप्रदायिक दंगे में उनकी मौत हो गयी थी| तब देवेन्द्र मात्र ७ साल के थे| योगेन्द्र यादव के परिवार के लोग और उनके कुछ करीबी उन्हें सलीम कहकर पुकारते हैं|[6] योगेन्द्र यादव के पिताजी देवेन्द्र सिंह यादव कॉलेज में अर्थशाष्त्र के प्रोफेसर थे| उनके अनुसार योगेन्द्र समाजवादी नेता किशन पटनायक से बहुत प्रभावित थे और योगेन्द्र का अकादमिक जीवन से राजनीति में आना कोई आश्चर्य का विषय नहीं था|[7]

राजनीतिक कैरियर[संपादित करें]

प्रशांत भूषण, आनंद कुमार (समाजशास्त्री) और अजीत झा के साथ मिलकर यादव ने एक नया राजनीतिक संगठन बनाया है जिसका नाम स्वराज इंडिया है। योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मतदाताओं से भारतीय आम चुनाव, 2019 में नोटा चुनने का आग्रह किया क्योंकि दिल्ली में किसी भी राजनीतिक दल ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।[8][9] उन्होंने नोटा को "नो टिल ऑल्टरनेटिव" करार दिया।[10]

2022 में, योगेंद्र यादव राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और यात्रा को भारत के दक्षिणायन आंदोलन के रूप में वर्णित किया, जहां दक्षिण के प्रभावों को उत्तर में ले जाया जाता है।[11][12]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "कोई सरकार नहीं चाहती जनगणना में ओबीसी की गिनती, क्योंकि इससे तमाम कड़वे सच उजागर हो जाएंगे".
  2. "Real reason no govt wants OBC count in Census – it will reveal inconvenient truths".
  3. "ECs stubborn stand on VVPAT audit of just one booth per constituency must change". मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मार्च 2019.
  4. "A nationalism that's anti-national".
  5. FIRSTPOST. "Swaraj Abhiyan: Yadav, Bhushan finalise national team, launch farmer movement". firstpost.com. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 नवम्बर 2018.
  6. IANS. "AAP's Yogendra Yadav was called Salim as a child". dnaindia.com. मूल से 28 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 नवम्बर 2018.
  7. Veenu, Sandhu. "Yogendra Yadav: From theory to practice". business-standard.com. मूल से 28 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 नवम्बर 2018.
  8. "Yogendra Yadav urges Delhiites to opt for NOTA".
  9. "Swaraj India's NOTA Appeal Restricted Only to Delhi: Yogendra Yadav". मूल से 28 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2019.
  10. "No contradiction between seeing BJP as threat to India & voting NOTA this election". मूल से 3 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2019.
  11. "Bharat Jodo Yatra is Dakshinayana movement where influences of South are carried to North: Yogendra Yadav".
  12. "Arc of Yogendra Yadav's journey: 'Congress must die' to 'Bharat Jodo Yatra', AAP to Swaraj India".