सामग्री पर जाएँ

इंदिरा नुई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इंदिरा नुई

दावोस, स्विटजरलैंड, जनवरी 2010 में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में नुई
जन्म 28 अक्टूबर 1955 (1955-10-28) (आयु 69)
मद्रास, तमिलनाडु, भारत
आवास न्यूयॉर्क
नागरिकता संयुक्त राज्य अमेरिका[1]
शिक्षा की जगह मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता, येल स्कूल ऑफ प्रबंधन
पेशा अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारिणी [Amazon], राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सलाहकार परिषद में आर्थिक सलाहकार[2]
वेतन 5 करोड़ 74 लाख[3]
वेबसाइट
PepsiCo

इंदिरा कृष्णमूर्ति नुई (जन्म: 28 अक्टूबर 1955) वर्तमान में पेप्सिको कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारिणी हैं। दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में उनका नाम शुमार है।[4] वे येल निगम के उत्तराधिकारी सदस्य हैं।[5] साथ ही वे न्यूयॉर्क फेडरल रिज़र्व के निदेशक बोर्ड की स्तर बी की निदेशक भी हैं। इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति, कैट्लिस्ट[6], के बोर्ड और लिंकन प्रदर्शन कला केंद्र की एक सदस्य हैं। वे एइसेन्होवेर फैलोशिप के न्यासी बोर्ड की सदस्य भी हैं और वर्तमान में यू एस-भारत व्यापार परिषद में सभाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। यह भारत में काफी लोकप्रिय है !

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

नूई मद्रास, तमिलनाडु, भारत (वर्तमान में चेन्नई) में पैदा हुई थी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा होली एन्जिल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल मद्रास मेन हुई। तत्पश्चात उन्होने 1974 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता से 1976 में प्रबंधन में स्नात्त्कोत्तर किया।[7]भारत में पली-बढ़ी नूई ने बचपन में अनेकों कठिनाइयां झेलते हुए भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता से मास्टर डिग्री कीं। इसके बाद अमेरिका स्थित येल यूनिवर्सिटी से पब्लिक और प्राइवेट मैनेजमेंट का अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें अमेरिका से कुछ खास लगाव हो गया और उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बोस्टन कंसल्टेशन फार्म ज्वाइन कर लिया और टेक्सटाइल व कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री में मुवक्किलों की सेवा करने लगीं।[8]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

इंदिरा के पिता बैंक में कार्यरत थे और माता जी हाउसवाइफ थी। ये दो बहने थीं- चन्द्रिका और इंदिरा। दोनों ही बहने बचपन से पढ़ने में बहुत होशियार थीं।

इनकी शादी राज कुमार नूई से हुई। उनकी दो बेटियाँ है, जो ग्रीनविच कनेक्टिकट में रहती हैं। उनकी बेटियों में से एक वर्तमान में येल में प्रबंधन स्कूल में पढ़ रही हैं।[9]उनकी बड़ी बहन चंद्रिका कृष्णमूर्ति टंडन एक प्रसिद्ध गायिका और बिज़नेस वुमन है।[10]

वर्ष 1986-90 के बीच उन्होंने मोटोरोला कंपनी में कॉरपोरेट स्ट्रैटजी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और कंपनी के ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास का मार्गदर्शन किया। नूई पेप्सिको की दीर्धकालिक ग्रोथ स्ट्रैटजी की शिल्पकार मानी जाती हैं। नूई 1994 में पेप्सिको में शामिल हुई और 2001 में अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनीं। उन्होने एक दशक से अधिक समय तक कंपनी की वैश्विक रणनीति का निर्देशन और पेप्सीको के पुनर्गठन का नेतृत्व किया है।[11]

वर्ष 2011 से नूई एक कंपनी चला रही हैं और 200 से अधिक देशों में इसके उपभोक्ता हैं। फिलहाल नूई कई बोर्डों की सदस्य भी हैं जिसमें यूएस-चीन बिजनेस काउंसिल, यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल, कंज्यूमर गुड्स फोरम आदि शामिल है।भारतीय मूल की वे इससे पहले पेप्सिको की मुख्य वित्तीय सलाहकार थीं।[12]

नूयी 2006 में पेप्सिको की सीईओ बनायीं गयी थीं। 12 वर्षों तक इस पद का सफलता पूर्वक निर्वाह करने के बाद अक्टूबर 2018 में वह रिटायरमेंट लेंगी।

2008 में पेप्सीको की CEO के रूप में, इंद्रा नूई ने $1,49,17,701 का कुल आमदनी अर्जित किया, जिसमें $13,00,000 का मूल वेतन, $26,00,000 नकद बोनस, $64,28,538 के शेयर और $43,82,569 के विकल्प शामिल हैं।[13]

2009 फोर्ब्स सर्वेक्षण के अनुसार इंदिरा नूई को दुनिया में तीसरी सबसे ताकतवर महिला का नाम दिया गया है।[14]

उपलब्धि

[संपादित करें]

वे अमरीका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की महिला प्रमुख हैं। फॉ'र्यून ने अमेरिका की शक्तिशाली व्यवसायी महिला की सूची अलग से निकाली है। इसमें आईबीएम की गिनी रोमेटी शीर्ष पर और पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नुई दूसरे स्थान पर हैं। इंदिरा भारतीय मूल की हैं। उन्हें फ़ोर्ब्स की ओर जारी 30 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।[15][16]

2007 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।[17][18] 2008 में, वह कला और विज्ञान के अमेरिकन अकादमी की फैलोशिप के लिए चुनी गई थी।[19]

जनवरी 2008 में, नूई को यू एस-भारत व्यापार परिषद में सभाध्यक्ष चुना गया था, एक गैर लाभ वकालत व्यापार संगठन, जो भारत में कारोबार करने वाली दुनिया की 300 से अधिक सबसे बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है। नूई USIBC के बोर्ड निदेशकों का नेतृत्व करती है, जो की अमेरिकी उद्योग के प्रतिनिधिक अंश का प्रतिनिधित्व करते 60 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों की एक सभा है।[20][21]

वैश्विक आपूर्ति शृंखला नेताओं के समूह द्वारा इंदिरा नुई वर्ष 2009 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का नाम दिया गया है।[22]

वर्ष 2012 में अमेरिका में मंदी के दौर से निपटने और आर्थिक रणनीति तय करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इंदिरा नुई सहित भारतीय मूल के दो अन्य लोग को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।[23]

सम्मान-पुरस्कार-उपाधि

[संपादित करें]
2008 में विश्व अर्थशास्त्र फोरम बैठक, दावोस में नूई
Year Name Awarding organization Ref.
2013 सम्मानार्थ उपाधि उत्तरी कैरोलिना राज्य विश्वविद्यालय [24]
2011 कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि वेक फॉरेस्ट विश्वविद्यालय
2011 कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि वारविक विश्वविद्यालय. [25]
2011 कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि मियामी विश्वविद्यालय. [26]
2010 मानवीय पत्र की मानद डॉक्टरेट उपाधि पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी [27]
2009 सम्मानार्थ उपाधि ड्यूक विश्वविद्यालय [28]
2009 बर्नार्ड पदक बर्नार्ड कॉलेज [29]
2008 सम्मानार्थ उपाधि न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय
2007 पद्म भूषण भारत के राष्ट्रपति. [30]
2004 कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि बेबसन कॉलेज [31]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The TIME 100". 24 अगस्त 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  2. "संग्रहीत प्रति". 14 दिसंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 दिसंबर 2016. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  3. "PepsiCo CEO Nooyi gets $17 mn in compensation | NDTV.com". 16 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  4. "PepsiCo's CEO shares the trick that has helped her stay married for 37 years". मूल से से 7 अगस्त 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 अगस्त 2018.
  5. "PepsiCo president Indra Nooyi elected to Yale Corporation". Yale Bulletin & Calendar. 30 अगस्त 2002. मूल से से 18 अप्रैल 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 जुलाई 2009.
  6. "Board of Directors". Catalyst. मूल से से 18 मार्च 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-07-09.
  7. Notable Biographies
  8. "PepsiCo, Inc. (NYSE:PEP) : Second Quarter 2010 Earnings Preview". IStock Analyst. 15 जुलाई 2010. मूल से से 17 जुलाई 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013.
  9. Credeur, Mary Jane (15 अगस्त 2006). "Pepsi's Indra Nooyi Led Non-Soda Growth; Women CEO Exemplar". Bloomberg, L.P. 12 नवंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  10. Seabrook, John. "Snacks for a Fat Planet". 16 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  11. Levine, Greg (2006-08-14). "'Power Women' Member Nooyi To Lead 'Platinum' Pepsi". Forbes. 17 अगस्त 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013.
  12. "इंदिरा नुई को बराक ओबामा का बुलावा". बीबीसी (हिन्दी). 13 नवम्बर 2012. 18 दिसंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  13. इंद्रा के. नूई के लिए 2008 CEO मुआवजा, Archived 2009-11-01 at the वेबैक मशीन Equilar.com
  14. 100 सबसे ताकतवर महिलाएँ, Archived 2018-04-13 at the वेबैक मशीन Forbes.com
  15. "इंदिरा नुई और अरूंधति रॉय फ़ोर्ब्स सूची में". बीबीसी (हिन्दी). 26 जुलाई 2010. 30 अगस्त 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |access-date= (help)
  16. "इंदिरा नुई अमेरिकी सूची में". बीदैनिक भास्कर. 21 अक्टूबर 2013. 16 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  17. "Padma Vibhushan for Bhagwati, V. Krishnamurthy" [भगवती, वी कृष्णमूर्ति के लिए पद्म विभूषण] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. २७ जनवरी २००७. 14 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  18. Tikku, Aloke (2007-02-23). "Khushwant, Karnik, Nooyi, Remo, Mittal on Padma list". हिन्दुस्तान टाइम्स. 27 मार्च 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-07-09. {{cite news}}: Check |authorlink= value (help); External link in |authorlink= (help)
  19. "Academy Announces 2008 Class of Fellows". American Academy of Arts & Sciences. 2008-04-28. मूल से से 18 जून 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-07-09.
  20. U.S. Chamber of Commerce (2009-01-23) (PDF). PepsiCo’s Indra K. Nooyi Elected Chairman of U.S.-India Business Council. प्रेस रिलीज़. http://www.uschamber.com/NR/rdonlyres/exbnjy4mawims7mptd6isnhtvkqorskmwlupfr72a5u6sfs52z2ow6hh6fzrimvldilpygy5be2eefgrnnq6yyglhyh/2008.01.23PepsiCosIndraNooyiElectedasUSIBCsChairman.pdf. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013. [मृत कड़ियाँ]
  21. U.S. Chamber of Commerce (2009-01-16). [http://www.uschamber.com/NR/rdonlyres/eekwkh6jdasrtonek2fpjfev7x2dt35lwlkoxjxkq2skspnd6omydisjceahnorox2jsboessxzjegrhxmrp4b5rrye/PressRelease2009.01.16USIBCLeadsU.S.CommercialNuclearExecutivestoHelpImplementHistoricNuclearDeal.pd.pdf USIBC Leads U.S. Commercial Nuclear Executives to Help Implement Historic Nuclear Deal]. प्रेस रिलीज़. http://www.uschamber.com/NR/rdonlyres/eekwkh6jdasrtonek2fpjfev7x2dt35lwlkoxjxkq2skspnd6omydisjceahnorox2jsboessxzjegrhxmrp4b5rrye/PressRelease2009.01.16USIBCLeadsU.S.CommercialNuclearExecutivestoHelpImplementHistoricNuclearDeal.pd.pdf. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013. [मृत कड़ियाँ]
  22. "भारत में जन्मी इंद्रा नूई को वर्ष के CEO का नाम मिला". 20 जनवरी 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  23. "बीबीसी हिन्दी-इंदिरा नुई को बराक ओबामा का बुलावा". 18 दिसंबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  24. "Freelon to Speak at NC State Commencement". मूल से से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  25. "University of Warwick 2011: Citations for Medalists". 17 जनवरी 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  26. "Miami University 2011: Citations for Medalists".
  27. "Pennsylvania State 2010: Citations for Medalists". मूल से से 20 मार्च 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  28. "Duke University Commencement 2009: Citations for Medalists". मूल से से 20 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  29. "Barnard College Commencement 2009: Citations for Medalists". मूल से से 8 जनवरी 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  30. Tikku, Aloke (2007-02-23). "Khushwant, Karnik, Nooyi, Remo, Mittal on Padma list". हिन्दुस्तान टाइम्स. 27 मार्च 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसम्बर 2013. {{cite news}}: Check |authorlink= value (help); External link in |authorlink= (help)
  31. "Babson College Commencement 2004: Citations for Medalists". मूल से से 14 अगस्त 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]