लीना नायर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लीना नायर
जन्म 28 अक्टूबर 1969 (1969-10-28) (आयु 54)
नागरिकता भारतीय
शिक्षा की जगह सेंट जेवीयर्स कॉलेज ऑफ मानेजमेंट
पेशा यूनिलीवर के संगठनात्मक विकास और लीडरशिप मामलों की वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संगठन यूनिलीवर
गृह-नगर कोल्हापुर,महाराष्ट्र
धर्म हिन्दू

लीना नायर (1969-) यूनिलीवर के संगठनात्मक विकास और लीडरशिप मामलों की वरिष्ठ उपाध्यक्ष है।[1] वे सेंट जेवीयर्स कॉलेज ऑफ मानेजमेंट से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1992 में यूनिलीवर की भारतीय शाखा से जुड़ गई। जून 2007 में उन्हें कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के प्रबंधन समिति में शामिल होने वाली वे पहली महिला बनीं।[2]

फ्रांस की लग्जरी ग्रुप शनैल ने भारतीय लीना नायर को लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। (दिसंबर 15, 2021)

जीवन[संपादित करें]

लीना का गृहनगर कोल्हापुर, महाराष्ट्र है। सेंट जेवीयर्स कॉलेज ऑफ मानेजमेंट जमशेदपुर से स्नातक करने के बाद उन्होने तीन विभिन्न कारखानों क्रमश: कोलकाता, अंबात्तुर, तमिलनाडु और तलोजा, महाराष्ट्र.में अपनी सेवाएँ दी।[3]

पुरस्कार और सम्मान[संपादित करें]

  • लगातार 5 वर्षों तक बिजनेस टुडे- "सबसे शक्तिशाली महिलाओं 'की सूची. में शामिल।[4]
  • वर्व पत्रिका ने भारत के 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में उन्हें शामिल किया।
  • एफ आई सी आई (एलो) के द्वारा वर्ष 2008 के यंग वुमन अचीवर इन बिजनेस का खिताब।
  • विश्व मानव संसाधन विकास कांग्रेस द्वारा 2009 में वर्ष के मानव संसाधन (एचआर) अचीवर का खिताब।
  • एन एह आर डी द्वारा "2010 के लिए अनुभवी मानव संसाधन पेशेवर" का खिताब।
  • हिंदुस्तान टाइम्स और स्टार न्यूज प्रतिभा नेतृत्व द्वारा 'लीडर ऑफ दि ईयर' का खिताब।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Unilever elevates HUL's HR head Leena Nair as global senior vice-president". हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसम्बर 2013.
  2. "Leena Nair". aon. मूल से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसम्बर 2013.
  3. "As good as it gets". business today. मूल से 31 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसम्बर 2013.
  4. "People Business". business today. मूल से 31 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 दिसम्बर 2013.