इंदु जैन
इंदु जैन | |
---|---|
जन्म |
8 सितम्बर 1936 फैजाबाद, उत्तर प्रदेश , भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपरसन और सी.ई.ओ. |
कुल दौलत |
![]() |
धर्म | जैन |
जीवनसाथी | अशोक कुमार जैन |
बच्चे | समीर जैन, विनीत जैन |

इंदु जैन (८ सितम्बर १९३६ - १३ मई, २०२१) भारत के बड़े मीडिया ग्रुप बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति थीं।[1] वे 11,400 करोड़ रुपए (1.9 बिलियन अमेरिकन डॉलर) की मालकिन है।[2]
फोर्ब्स के मुताबिक, इंदु जैन की कुल संपत्ति 11,400 करोड़ रुपए है। भारत के अरबपतियों में उनका स्थान 29वां है। उनकी शादी स्वर्गीय अशोक कुमार जैन से हुई थी। उनके दो बेटे हैं- समीर और विनीत जैन। इंदु जैन एक अग्रवाल जैन हैं[3] और साहु जैन परिवार ताल्लुक रखती हैं। बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुपों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1838 में हुई थी।[4][5]
बाद में यानी 1948 में रामकृष्ण डालमिया ने कंपनी बेनेट कोलमैन के हाथों बेच दी थी। इस ग्रुप के साथ कई ब्रांड नेम जुड़े हुए हैं। इंदु जैन धर्मार्थ के कार्यों से भी जुड़ी हुईं हैं और धार्मिक कॉलम भी लिखती हैं। महिलाओं के अधिकार को लेकर भी सक्रिय हैं।
भारतीय ज्ञानपीठ फाउंडेशन, जो साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले को ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजती है, उसकी चेयरपर्सन हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में यूनाइटेड नेशन में मिलिनियम वर्ल्ड पीस समिट में भाषण भी दिया था।
पुरस्कार एवं सम्मान
[संपादित करें]- पद्मभूषण (२०१६ में)
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "5 महिलाएं, जिनके पास है अरबों की संपत्ति".[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Indu Jain is Chairperson of The Times Group". Archived from the original on 1 जुलाई 2014. Retrieved 2012-01-16.
- ↑ "Indu Jain: An Entrepreneur & Spiritualist!". Archived from the original on 17 जुलाई 2014. Retrieved 2012-01-16.
- ↑ "Ashok Jain, chief of TOI group, dies in US". रीडिफ. फ़रवरी 4, 1999. Retrieved मई 18, 2013.
- ↑ "Media world loses another doye". Indian Express. फ़रवरी 5, 1999. Archived from the original on 19 जनवरी 2014. Retrieved मई 18, 2013.
![]() | यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |