गूगल आइऍमई
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
गूगल आइऍमई भारतीय भाषाओं हेतु एक टाइपिंग औजार (इनपुट मैथड ऍडीटर) है। यह एक वर्चुअल कीबोर्ड है जो कि बिना कॉपी-पेस्ट के झंझट के विण्डोज़ में किसी भी ऍप्लीकेशन में सीधे हिन्दी में लिखने की सुविधा प्रदान करता है। पहले गूगल की यह सेवा गूगल इण्डिक लिप्यन्तरण के नाम से ऑनलाइन सम्पादित्र के रुप में थी, बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुये इसे ऑफलाइन प्रयोग के लिये दिसम्बर २००९ में गूगल आइऍमई के नाम से जारी किया गया।
यह औजार शब्दकोश आधारित लिप्यन्तरण पर आधारित है। अर्थात आप जो रोमन में टाइप करते हैं यह उसे अपने शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करता है तथा मिलते-जुलते शब्दों का सुझाव देता है।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||