प्रमुख टाइप पैड (भारतीय भाषा सम्पादित्र)

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रमुख टाइप पैड (Pramukh Type Pad) एक मुक्तस्रोत प्रोग्राम है जो हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं (लिपियों) को लिखने के लिये अत्यन्त उपयोगी है। । इसके विकासकर्ता श्री विशाल मोणपरा हैं जिन्होनें भारतीय भाषाओं के लिये इण्डिक आएमई प्लग-इन, प्रमुख जावास्क्रिप्ट लाइब्रेरी, तथा अन्य कई उपयोगी सॉफ्टवेयर भी विकसित किये हैं।

[संपादित करें] विशेषताएँ

'प्रमुख टाइप पैड' की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

  • यह प्रोग्राम 'आनलाइन' चलाया जा सकता है या डाउनलोड करके 'आफलाइन' उपयोग में लाया जा सकता है।
  • यह साधारण टेक्स्ट या 'रिच टेक्स्ट' में लिखने की सुविधा प्रदान करता है।
  • इसकी सहायता से देवनागरी सहित भारत की प्रमुख लिपियों में लिखा जा सकता है।
  • इसका कुंजीपटल ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण (Phonetic transliteration) पर आधारित है।
  • वर्तमान में इसमें गुजराती के लिये वर्तनी जाँचक भी उपलब्ध है।
  • माइक्रोसाफ्ट वर्ड से रिच टेक्स्ट कॉपी करके इसमें सीधे चिपकाया जा सकता है।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात