कृतिदेव (फॉण्ट)
कृतिदेव एक नॉन-यूनिकोड भारतीय भाषायी फॉण्ट शृँखला है। यह डीटीपी तथा ग्राफिक्स के कार्य में बहुतायत में उपयोग होता है।
कृतिदेव हिन्दी के अतिरिक्त गुरुमुखी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया आदि लिपियों हेतु उपलब्ध है।
अनुक्रम |
[संपादित करें] कृतिदेव लेआउट
विभिन्न लिपियों हेतु कृतिदेव कुञ्जीपटल लेआउट के स्क्रीनशॉट निम्न हैं। चित्रों को स्पष्ट रुप से देखने हेतु उन पर क्लिक करें।
[संपादित करें] कृतिदेव फॉण्ट में टाइप करना
यूनिकोड के आने के बाद भी ग्राफिक्स आदि संबंधी कार्यों के लिये कृतिदेव बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा जो सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते (जैसे फोटोशॉप, पेजमेकर आदि) उनके लिये भी यह उपयोगी है। कृतिदेव मूल रुप से रेमिंगटन कीबोर्ड लेआउट में है। यदि आपको रेमिंगटन आती है तो आप बिना किसी अलग टूल के केवल फॉण्ट चुनकर कृतिदेव में टाइप कर सकते हैं। यदि आप रेमिंगटन नहीं जानते तो आपको पहले किसी अन्य टूल में कृतिदेव से टाइप करके फिर उसे अपनी ऍप्लीकेशन जिसमें आप कार्य कर रहे हैं, पेस्ट करना होगा। फोनेटिक के प्रयोक्ताओं के लिये हिन्दीपैड एक ऐसा औजार है। इन औजारों में कृतिदेव में टाइप करने के बाद आप उस टैक्स्ट को कॉपी करके वाँछित ऍप्लीकेशन में पेस्ट कर सकते हैं।
इन्स्क्रिप्ट के प्रयोक्ता ई-पण्डित आइऍमई नामक निःशुल्क टाइपिंग टूल द्वारा किसी भी ऍप्लिकेशन में सीधे कृतिदेव में टाइप कर सकते हैं।
[संपादित करें] यह भी देखें
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- कृतिदेव (फॉण्ट) का आधिकारिक जालस्थल (वेबसाइट)
- डाउनलोड करें (कृतिदेव १० एवं ११)
- यूनिनागरी का रेमिंगटन कुंजीपटल
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||