हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वमित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई २००३ में आरम्भ किया गया था, और १४ अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस पर १,०३,७७३+ वैध लेख और लगभग ७५,९६१+ पञ्जीकृत सदस्य हैं।[1][2] ३० अगस्त २०११ के दिन यह एक लाख लेखों का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया बना। यह लेखों की संख्या, सक्रिय सदस्यों, प्रयोक्ताओं की संख्या, सम्पादनों इत्यादि के आधार पर भारतीय भाषाओं में उपलब्ध विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण है और सभी संस्करणों में चालीसवाँ। और इसे मुख्यतः हिन्दी भाषी लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिया बनाया गया था। चूँकि हिन्दी विकिपीडिया इण्डिक स्क्रिप्ट (देवनागरी) का प्रयोग करता है इसलिए इसमें जटिल पाठ प्रतिपादन सहायक की आवश्यकता पड़ती है। विकिपीडिया पर ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है, इसलिए रोमन कुञ्जीपटल का उपयोग देवनागरी में टंकण करने के लिए किया जा सकता है बिना किसी विशेष हिन्दी टाइपिंग सॉफ्टवेर डाउनलोड करे।
- ११ जुलाई, २००३ - हिन्दी विकिपीडिया का शुभारम्भ।
- २५ जनवरी, २००५ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,००० पहुँची।
- १६ जनवरी, २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५,००० पहुँची।
- १४ मार्च, २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १०,००० पहुँची।
- ०६ दिसंबर, २००७ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १५,००० पहुँची।
- २९ मई, २००८ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या २०,००० पहुँची।
- ११ जुलाई, २००८ - हिन्दी विकिपीडिया के पाँच वर्ष पूरे हुए।
- ०९ मई, २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ३०,००० पहुँची।
- ०८ सितंबर, २००९ - हिन्दी विकिपीडिया भारतीय भाषाओं में विकिपीडिया का सबसे बड़ा संस्करण बना।
- १४ सितंबर, २००९ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या ५०,००० पहुँची।
- १३ फ़रवरी, २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या २५,००० से अधिक हुई।
- २० जून, २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३०,००० से अधिक हुई।
- २६ नवम्बर, २०१० - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ३७,००० से अधिक हुई।
- २९ जनवरी, २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ४०,००० से अधिक हुई।
- १४ अगस्त, २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ५०,००० से अधिक हुई।
- ३० अगस्त, २०११ - हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १,००,००० से अधिक हुई।
- १७ जनवरी २०१२ - हिन्दी विकिपीडिया पर सदस्यों की संख्या ६०,००० से अधिक हुई।
आँकडोँ में हिन्दी विकिपीडिया [संपादित करें]
| क्रमांक |
महीना |
वर्ष |
लेख संख्या |
| १. |
जुलाई |
२००३ |
१+ |
| २. |
अगस्त |
२००३ |
२२+ |
| ३. |
फ़रवरी |
२००४ |
१००+ |
| ४. |
जनवरी |
२००५ |
५००+ |
| ५. |
फ़रवरी |
२००५ |
१,०००+ |
| ६. |
जनवरी |
२००७ |
५,०००+ |
| ७. |
मार्च |
२००७ |
१०,०००+ |
| ८. |
जनवरी |
२००८ |
१५,०००+ |
| ९. |
जुलाई |
२००८ |
२०,०००+ |
| १०. |
अनुपलब्ध |
अनुपलब्ध |
२५,०००+ |
| ११. |
मई |
२००९ |
३०,०००+ |
| १२. |
अगस्त |
२००९ |
३५,०००+ |
| १३. |
३१ अगस्त |
२००९ |
४०,०००+ |
| १४. |
सितम्बर |
२००९ |
४५,०००+ |
| १५. |
१४ सितम्बर |
२००९ |
५०,०००+ |
| १६. |
९ जून |
२०१० |
५५,०००+ |
| १७. |
३० अगस्त |
२०११ |
१,००,०००+ |
- ↑ हिन्दी विकिपीडिया के आँकड़े
- ↑ एच.टी.एम.एल प्रारुप में आँकड़े
|
लेखों की संख्यानुसार विभिन्न भाषाओं के विकिपीडिया संस्करण |
|
| १०,००,०००+ |
|
|
| ५,००,०००+ |
|
|
| १,००,०००+ |
|
|
| ५०,०००+ |
|
|
| १०,०००+ |
|
|
| १,०००+ |
|
|
|
सभी संस्करण लेख संख्यानुसार क्रमित हैं। (१३ अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक)
|
|
|
लेखों की संख्यानुसार विभिन्न भारतीय भाषाओं के विकिपीडिया संस्करण |
|
| १,००,०००+ |
|
|
| १०,०००+ |
|
|
| १,०००+ |
|
|
| १००+ |
|
|